मार्वेल स्टार के साथ Wimbledon Final में दिखीं उर्वशी रौतेला, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

विंबलडन फाइनल में उर्वशी रौतेला की मुलाकात मार्वल एक्टर टॉम हिडलस्टन से हुई। जिसका वीडियो शेयर होने पर फैन्स उर्वशी रौतेला को खूब ट्रोल किया है। इन सब के बावजूद उर्वशी ने इसे यादगार पल बताया है।

Shakshi Chauhan

17 जुलाई 2026

1 min read
मार्वेल स्टार के साथ Wimbledon Final में दिखीं उर्वशी रौतेला, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलस्टन से मुलाक़ात, फैन्स ने किया जमकर ट्रोल,बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी लक्ज़री ज़िंदगी के लिए जानी जाती है। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर शानदार लाइफस्टाइल की झलक दिखाती रहती है। दुनिया के हर बड़े इवेंट में उर्वशी की मौजूदगी नज़र आ ही जाती है। हाल ही में वो लंदन में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मैच देखने पहुची।

इसी दौरान वहाँ उनकी मुलाक़ात हॉलीवुड के मशहूर एक्टर टॉम हिडलस्टन से हुई, जो मार्वल की फ़िल्मों में लोकी का किरदार निभाते है। भारत में टॉम हिडलस्टन के काफ़ी फैन्स है, इसलिए जैसे ही उर्वशी और टॉम की मुलाक़ात की तस्वीर और वीडियो सामने आए तो लोगो का ध्यान तुरंत इस पर चला गया।

Meet up
Urvashi Rautela {Images: Instagram}

यह भी पढ़ें: ओमान के पास जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में 10 सुरक्षित; एक अब भी लापता, भारत ने की निंदा

विंबलडन के फाइनल में उर्वशी रौतेला ने पीले रंग का ऑउटफिट पहना हुआ था और उनके हाथ में टेनिस बॉल जैसी कोई चीज नज़र आ रही थी। वही टॉम हिडलस्टन ब्लू डेनिम सूट में काफ़ी स्टाइलिश लग रहे थे। वीडियो में दोनों के बीच कुछ बातचीत होती दिखी जिसमे उर्वशी काफ़ी ख़ुश और उत्साहित नज़र आ रही थी। वो टॉम से कुछ कह रही थी, और एक्टर भी ध्यान से उनकी बात सुन रहे थे। कुछ देर बातचीत करने के बाद दोनों अपने अपने रास्ते चले गए।

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब किसी से भी करें चैट, नंबर नहीं होगा दिखाई

इस मुलाकात के बाद उर्वशी को सोशल मीडिया पद भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने उनका मज़ाक उड़ाते हुए कहा की टॉम हिडलस्टन उनसे बात करने में ज़्यादा दिलचस्पी माही दिखा रहे थे। फिर भी उर्वशी लगातार बातचीत करती रही। कुछ लोगो ने तो यहाँ तक कह दिया था की टॉम उर्वशी से बचने या दूर जाने की कोशिश कर रहे थे। एक यूजर ने कमेंट में लिखा की हॉलीवुड एक्टर उर्वशी के साथ चलने में असहज महसूस कर रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लो तरह तरह की प्रतिक्रिया देने लगे।

हालाकी उर्वशी रौतेला ने इस मुलाक़ात को अपने लिए बेहद ख़ास पल बताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा की ये एक एसी यादगार शाम थी जिसे वे कभी भुला ना पाएँगी। उन्होंने बताया की विंबलडन 2026 के फाइनल में उन्हें जैनिक सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच शानदार मुकाबला देखने का मौक़ा मिला । उर्वशी ने उसे दुनिया के सबसे आइकोनिक टेनिस स्टेज पर जज़्बे और मेहनत का उदाहरण बताया। उन्होंने जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी जैनिक सिनर को बाधायी दी और दोनों खिलाड़ियो की तारीफ़ की । साथ ही उन्होंने लिखा की टॉम हिडलस्टन के साथ इस खूबसूरत दोपहर को बिताना उनके लिए बेहद ख़ास अनुभव रहा।

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way