बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, जानें फिल्म की स्ट्रीमिंग से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट

‘मिर्जापुर’ की दुनिया एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा में है। वेब सीरीज के तीन सफल सीजन के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन और दूसरे पुराने कलाकारों की वापसी हुई है।

Palak Gupta

10 सितम्बर 2026

1 min read
बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, जानें फिल्म की स्ट्रीमिंग से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट

मुन्ना भैया के भौकाल ने एक बार फिर लोगों का दिल खूब लुटा लेकिन अब जो देख नहीं पाए वो तो उनकी चाहत है कि ओटीटी पर भी रिलीज़ कर दिया जाए। 2018 में रिलीज़ हुई मिर्जापुर सीरीज ने तो लोगों को अपना दीवाना बना दिया था वहीं अभी रिलीज हुई फिल्म ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

यह भी पढ़ें: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद फिर BSP से बेदखल; अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद भी नहीं मिली वापसी

‘मिर्जापुर’ के चाहने वालों के लिए 2026 काफी खास रहा है। जिस कहानी ने तीन सीजन तक ओटीटी पर दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की, वह अब पहली बार बड़े पर्दे पर पहुंची है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।

150 करोड़ से भी ज्यादा कमाने वाली मिर्जापुर फिल्म ने लोगों के बीच अपना दबदबा फैला दिया है और मौजूदा समय में सिनेमाघरों में मिर्जापुर द मूवी। ऑडियंस की भरपूर मनोरंजन कर रही है और उनकी पहली पसंद बनी हुई है। कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट रखने वाली इस मूवी की अब ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है।

mirjapur movie

यह भी पढ़ें: क्रूड ऑयल की कीमत घटाने का ट्रंप ने किया वादा, क्या भारत में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन और दूसरे पुराने कलाकारों की वापसी हुई है। सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और पहले हफ्ते में इसकी कमाई भी मजबूत रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म ओटीटी पर कब और कहां देखने को मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओटीटी पर रिलीज़ करने की डेट 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर की बताई जा रही है। हालांकि मेकर्स और क्रू मेंबर्स की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अक्सर देखा जाता है कि जो फिल्में कमर्शियल तौर पर सफल रहती हैं, तो उनकी ओटीटी रिलीज में 45-60 दिन का समय लगता है। 

यह भी पढ़ें: आज की टॉप खबरें: 10 सितंबर के देश-दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन के सभी बड़े अपडेट

कहाँ होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की स्ट्रीमिंग?

सबसे ज्यादा संभावना अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म के आने की है। ‘मिर्जापुर’ के तीनों सीजन इसी मंच पर उपलब्ध हैं और फिल्म भी अमेजन एमजीएम स्टूडियोज तथा एक्सेल एंटरटेनमेंट से जुड़ी है। मौजूदा रिपोर्टों में भी फिल्म के प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने की जानकारी दी गई है।

लेकिन अभी तक प्राइम वीडियो ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। अभी तक मिर्जापुर द मूवी की रिलीज को करीब 6 दिनों का समय बीता है और बॉक्स ऑफिस पर इसने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। सीरीज की तरह से मुन्ना भैया फिल्म में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आए है। बता दें कि फिल्म ने सिर्फ विदेशी मार्केट में 27 करोड़ का बिजनेस किया है। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी मिर्जापुर की कहानी को भले ही मुन्ना भैया के नजरिए से फिल्म में पेश किया हो, लेकिन अली फजल गुड्डू भैया बनकर दिव्येंदु शर्मा पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment