भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन ने हाल ही में दिलजीत दोसांज की नई फिल्म सतलुज को लेकर सेंसरशिप पर बात की। इसी सेंसरशिप को लेकर राजनीतिक बहस और भी तीखी हो गई है। सेंसरशिप के मामले में रवि किशन ने विपक्षी दल को पलटवार करते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है।
यह भी पढ़ें: जन नायकन ने पहले दिन मचाया धमाल, थलपति विजय की फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई
रवि किशन ने कहा कि उन्हें इस चीज के बारे में कोई ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन कई अन्य फिल्में ऐसी है जो रिलीज हुई थी लेकिन सेंसर कंटेंट के कारण उन्हें हटा दिया गया था। ऐसी कई फिल्में है जो कांग्रेस सरकार के टाइम पर भी सेंसर हुई थी।
उन्होंने कहा “कांग्रेस के शासनकाल में भी कई फिल्मों को लेकर आपत्तियां उठीं, कट लगाए गए और कुछ मामलों में रिलीज तक रोक दी गई थी” मीडिया को अपनी बात व्यक्त करते हुए रवि किशन ने कहा कि मेरा मानना यह है कि आज सेंसर बोर्ड के फैसलों को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, जबकि पहले भी ऐसी प्रक्रियाएं होती रही हैं।
यह भी पढ़ें:मार्वेल स्टार के साथ Wimbledon Final में दिखीं उर्वशी रौतेला, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
सतलुज विवाद के बारे में रवि किशन का बयान
मीडिया संग खास बातचीत में रवि किशन से जब पूछा गया कि वह CBFC के बारे में क्या सोचते हैं और उन्हें कैसा लगेगा अगर उनकी किसी भी फिल्म पर सेंसर लगा दिया जाये या फिल्म में कई जगहों पर कट्स लगाए जाए। इसी बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर बात करना संवेदनशीलता की बात होगी।
रवि किशन ने खुद को इस प्रश्न से दूर रखना बेहतर समझा। उन्होंने कहा “मुझे इस बारे में किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी नहीं है ” इसके आलावा रवि ने बोला कि फिल्म बनाते हुए मेकर्स को ध्यान रखना चाहिए, फिल्म को मनोरंजन बनाने के लिए किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचानी चाहिए, न ही किसी ऐतिहासिक घटना को गलत तरीके से दिखाना चाहिए जिससे लोगों के अंदर गुस्सा और विद्रोह जन्म ले।
यह भी पढ़ें: ईशा-बादशाह की शादी में आई दरार? दूसरी पत्नी के क्रिप्टिक पोस्ट से बढ़ीं अटकलें
रवि ने आगे कहा कि हमारे समाज के प्रति जवाबदेही है क्योंकि हम जो बनाते है उसका सीधा असर युवाओं पर पड़ता है। रवि से पूछा गया कि अगर उनके किसी प्रोजेक्ट पर सीबीएफसी कट्स की एक लंबी लिस्ट भेजे तो वो क्या कहेंगे? उन्होंने कहा वो पूछेंगे कि क्यों? मैंने क्या गलती की है। उन्होंने कहा-शोले के वक्त भी ये हुआ था। ऐसा 1000 फिल्मों के साथ हुआ है। कांग्रेस के वक्त में भी ऐसा हुआ है। किशोर कुमार रेडियो पर बैन हो गए थे।
इतिहास में बहुत तांडव मचा है। लेकिन अब कुछ हो जाता है, मैं पूछूंगा कि क्या समस्या है? क्या मैं किसी समुदाय को ठेस पहुंचा रहा हूँ। क्या मैं इतिहास को गलत तरीके से दिखा रहा हूं या कोई झूठी कहानी दिखा रहा हूं? और फिर मैं उसे एडिट करूंगा। क्योंकि बहुत पैसा लगता है फिल्मों में। रवि किशन के बयान ने फिलहाल सियासी हलचल को नया मोड़ दे दिया है।




