तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति ने अपनी आखिरी फिल्म का दबदबा अपने फैंस के भीतर बना ही लिया। शानदार प्रदर्शन के साथ विजय की फिल्म जन नायकन ने पहले ही दिन पूरे 41 करोड़ रुपये की कमाई कर लोगों के बीच अगले दिन देखने का उत्साह बढ़ा दिया है। लंबे इंतजार और जबरदस्त एडवांस बुकिंग के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब 41 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
हाल ही में सोशल मीडिया पर विजय की इस फिल्म के काफी चर्चाएँ गूँज रही हैं। पहले ही दिन जबरदस्त बुकिंग देख कर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि यह फिल्म पूरे सात महीने बाद सेंसर बोर्ड की चेकिंग के कारण परदे के पीछे आने से रुकी हुई थी। लगातार इंतजार के बाद फिल्म के डायरेक्टर एच. विनोद ने फिल्म की रिलीज तारीख 23 जुलाई घोषित की थी।
यह भी पढ़ें: ईशा-बादशाह की शादी में आई दरार? दूसरी पत्नी के क्रिप्टिक पोस्ट से बढ़ीं अटकलें
रिलीज के पहले दिन यानी 23 जुलाई को लोगों के कई रिव्यु भी देखने को मिले हैं। फिल्म की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। थलपति विजय की फिल्म जन नायगन ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर दिया है जिसके बाद मूवी की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ पर बंटे दर्शकों के रिएक्शन, विजय की फिल्म देख डायरेक्टर पर भड़के लोग
पहले दिन ही शानदार प्रदर्शन
तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री और एक्टर थलपति विजय की मुख्य भूमिका वाली ‘जन नायकन’ उनके फैंस के लिए सिर्फ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है। इसलिए फिल्म के रिलीज होते ही सिनेमाघरों में विजय के फैंस की भीड़ लग गई विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। पहले दिन की कमाई से पहले बता दें कि फिल्म को 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया था।
जन नायकन का लोगों में इतना क्रेज था कि फिल्म ने 22.26 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से ही कमा लिए थे और ओपनिंग डे पर फिल्म ने पूरे भारत में 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘जन नायकन’ ने 23 जुलाई शाम 8 बजे तक भारत में 11,233 शो के जरिए कुल 25.99 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है, जबकि इसका टोटल कलेक्शन 30.67 करोड़ रुपये रहा है।
फिल्म ने तमिल भाषा में 23.40 करोड़ रुपये कमाए जबकि तेलुगु भाषा में डब हुई जन नायकन ने 1.38 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की हिंदी डबिंग की बात करें तो हिंदी फिल्म का नाम जन नेता बताया जा रहा है जिसने बॉक्स ऑफिस डे-1 पर 1.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें: CM विजय की ‘जन नायकन’ को मिली रिलीज डेट, 7 दिन बाद सिनेमाघरों में होगी रिलीज
पिछली फिल्म भी नहीं थी कुछ कम
विजय की पिछली फ़िल्म, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) थी, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। ‘जन नायगन’ से पहले थलपति विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)’ साल 2024 की सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में शामिल रही थी। हालांकि इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 467 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसके 400 करोड़ रुपये के बजट को देखते हुए इसे उम्मीद से कमज़ोर प्रदर्शन करने वाली फिल्म माना गया। यहां तक कि जन नायकन विजय की इन ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।
कई लोगों का मानना है कि ‘जन नायकन’ पहले तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये के भारतीय नेट क्लब की ओर मजबूत कदम बढ़ा सकती है। अब सभी की नजर शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर रहेगी, जो फिल्म के लंबे बॉक्स ऑफिस सफर की दिशा तय करेंगे।




