कई अटकलों के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति की आखिरी फिल्म परदे के उस पार आ गयी है। कई महीनों से फिल्म सेंसर बोर्ड से जुडी टेस्टिंग के कारण सिनेमा घरों में नहीं उतर पा रही थी। सात महीने के लंबे इंतजार के बाद विजय की फिल्म जन नायकन बुधवार को रिलीज कर दी गई है।
फिल्म को देखने सिनेमाघरों में हजारों लोगों की भीड़ लग गई थी, लेकिन फिल्म को लेकर लोगों के मिक्स्ड रिव्यु देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोगों ने निराशा जताते हुए कहा कि ये डायरेक्टर के लिए इस घटिया फिल्म को अपनी आखिरी फिल्म बनाने का एकमात्र प्रायश्चित होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि विजय ने फिल्म रिलीज़ होने से पहले अपने फैन्स को बताया था कि यह उनकी आखिरी फिल्म होगी।
फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों ने जन नायकन के रिव्यु ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करके दिए। जहां विजय के फैंस उनकी इस कथित आखिरी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, वहीं फिल्म को लेकर लोगों की राय मिली-जुली देखने को मिल रही है। इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया है। हिंदी में यह फिल्म जन नेता के नाम से रिलीज हुई है।
इस फिल्म की डायरेक्शन एच. विनोद ने दी है जिसमें बॉलीवुड और साउथ के अभिनेता है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि और नारायण अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दर्शकों ने विजय के स्क्रीन प्रेजेंस, अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक और कई इमोशनल सीन की तारीफ की है। इसके अलावा कई लोगों का कहना है कि फिल्म में पहले से आगे आने वाले सीन्स का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: मार्वेल स्टार के साथ Wimbledon Final में दिखीं उर्वशी रौतेला, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन – खबर मिरर
बॉबी देओल बने विलेन
फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे बॉबी देओल से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि शुरुआती दौर में कई यूजर्स का कहना है कि उनके किरदार को जितनी मजबूती मिलनी चाहिए थी, उतनी नहीं मिली। कुछ लोगों ने लिखा कि स्क्रीन टाइम और किरदार की गहराई दोनों सीमित नजर आती हैं। कुछ दर्शकों ने बॉबी देओल की मौजूदगी और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ भी की है।
लोगों के क्या हैं रिव्यु ?
X के माध्यम से कई लोगों ने फिल्म को लेकर अपने रिव्यु पोस्ट किए हैं। एक शख्स ने लिखा है कि जन नायकन के शुरुआती 45 मिनट में सीएम विजय का टाइटल कार्ड रोंगटे खड़े कर देने वाला पल है। जेल वाला सीन और एक्शन सीन बहुत अच्छे से दिखाए गए हैं। विलेन के रोल में बॉबी देओल शानदार लग रहे हैं। अनिरुद्ध का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के दमदार पलों को और भी शानदार बनाता है।
कुछ लोगों ने फिल्म को ठीक-ठाक बताया
जहां कुछ लोगों ने फिल्म की तारीफ की वहीं दूसरी ओर लोगों ने इस फिल्म को निराशजनक और बकवास बताया। एक यूजर ने फिल्म को सिर्फ ठीक-ठाक बताते हुए कहा है कि पहला हाफ सिंपल है, जबकि दूसरे हाफ का फ्लैशबैक फिल्म को संभालने की कोशिश करता है। उनका कहना है कि तीन घंटे की फिल्म काफी लंबी खिंच गई है। इसके अलावा उसने कहा कि बॉबी देओल का किरदार ज्यादा असरदार नहीं था। वहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म को बकवास बताते हुए कहा है, ‘थलपति के साथ रिटायर होना ही एच. विनोद सर के लिए इस घटिया फिल्म को अपनी आखिरी फिल्म बनाने का एकमात्र प्रायश्चित होगा।’
यह भी पढ़ें: CM विजय की ‘जन नायकन’ को मिली रिलीज डेट, 7 दिन बाद सिनेमाघरों में होगी रिलीज – खबर मिररयह भी पढ़ें:
जन नायकन के कास्ट और म्यूजिक
फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ (H. Vinoth) ने किया है। इसमें थलपति विजय मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट को इसकी सबसे बड़ी खासियतों में माना जा रहा है। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। रिलीज से पहले ही इसके कई गाने दर्शकों के बीच फेमस हो चुके थे।




