राधिका अंबानी और जाह्नवी कपूर का डांस वीडियो वायरल, दोस्त की शादी में दोनों ने जमकर किया सेलिब्रेशन

राधिका अंबानी का दोस्त की शादी से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं, जबकि अनंत अंबानी भी शादी के जश्न का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

Palak Gupta

14 जुलाई 2026

1 min read
राधिका अंबानी और जाह्नवी कपूर का डांस वीडियो वायरल, दोस्त की शादी में दोनों ने जमकर किया सेलिब्रेशन

बिजनेसमैन अनंत अंबानी की पत्नी राधिका अंबानी इन दिनों अपनी एक खास सहेली की शादी में जमकर धमाल मचा रही हैं। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राधिका बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ स्टेज पर बेहद एनर्जेटिक अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।

हाल ही में अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी अपने स्टाइलिश आउटफिट में अपनी बेहद खास दोस्त की शादी में मौजूद पाई गई। अपनी खास दोस्त की शादी में राधिका अंबानी अपने पति अनंत अंबानी के साथ शामिल हुई जहां उन्होंने हर रस्म में शामिल होकर पार्टी की शान बढ़ाई। उन्होंने न ही सिर्फ शादी की हर रस्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ जमकर डांस भी करती हुई नजर आई।

यह भी पढ़ें: Ramayana Trailer: ‘रामायण’ के ट्रेलर रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस के लिए खुशखबरी

राधिका अंबानी सिर्फ पैसो और शोहरत के नाम से ही नहीं बल्कि अपने नेचर और सादगी से दिल को जीतती है। शादी में वह जाह्नवी कपूर के संग खुशी से झूमते हुए नजर आई जिसकी वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों का एनर्जी से भरपूर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं।

दोनों अपने दोस्तों और बाकी मेहमानों के साथ शादी का जश्न खुलकर एंजॉय करती दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग दोनों की शानदार डुओ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शादी के इस अवसर पर सिर्फ राधिका और जाह्नवी ही नहीं बल्कि अनंत अंबानी और शिखर पहाड़िया भी बारात में डांस करते नजर आए।

यह भी पढ़ें: Alpha Box Office Collection Day 3: पहले वीकेंड पर भी ‘पठान’ और ‘टाइगर 2’ को नहीं पछाड़ सकी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’

राधिका ने रिपीट किया अपनी हल्दी का लहंगा

फैशन के मामले में राधिका ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा, बताया जा रहा है कि इस बार उनका टिकाऊ फैशन स्टाइल सभी के दिल जीत रहा है। इस बार राधिका अंबानी को अपनी शादी के समय हल्दी में पहना हुआ लहंगा इतना पसंद आया की उन्होंने शादी में उसे दोबारा रिपीट किया। राधिका ने अपनी दोस्त की शादी के लिए मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ लाल और ऑफ-वाइट रंग का खूबसूरत लहंगा चुना। 

इस लहंगे पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और हैवी सीक्वेन वर्क है। अपने लुक को एलिगेंट बनाने के लिए राधिका ने इसके साथ मिनिमल डायमंड ज्वेलरी, स्टड ईयररिंग्स और सॉफ्ट मेकअप कैरी किया था। बालों का सिंपल जूड़ा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। वहीं जाह्नवी कपूर भी ट्रेडिशनल लहंगे में बेहद ग्लैमरस नजर आईं। दोनों के फैशन स्टेटमेंट की भी इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Day 3: तीसरे दिन 60% उछली कमाई, वीकेंड पर 60 करोड़ क्लब के पार

दुल्हन के लिए दिखा खास लगाव

इस शादी से पहले भी राधिका अंबानी के कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें वह अपनी दोस्त की शादी की रस्मों में पूरी जिम्मेदारी निभाती नजर आई थीं। एक वीडियो में वह दुल्हन की एंट्री के दौरान फूलों की चादर थामे दिखाई दीं, जबकि दूसरे वीडियो में विदाई के समय अपनी दोस्त को गले लगाकर भावुक होती नजर आईं। इन पलों ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया और लोगों ने उनकी सादगी और दोस्ती निभाने के अंदाज की खूब सराहना की।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.