‘घिस-घिस-घिस’ गाने की सफलता पर छलका अक्षरा सिंह का दर्द और खुशी, अक्षय कुमार संग गाना बना बड़ी हिट

घिस घिस घिस गाना बना सुपर बॉलीवुड - भोजपुरी डुएट। रिलीज़ होते ही गाना सोशल मीडिया साइट्स पर ट्रेंडिंग हो गया, खुशी के मारे अक्षरा सिंह ने गाने की स्टोरी शेयर की और बोली कि अक्षय के साथ करने उनके लिए बहुत बड़ा अवसर है।

Palak Gupta

31 मई 2026

1 min read
'घिस-घिस-घिस' गाने की सफलता पर छलका अक्षरा सिंह का दर्द और खुशी, अक्षय कुमार संग गाना बना बड़ी हिट

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘टू द जंगल’ का घिस घिस घिस भोजपुरी सॉन्ग हुआ ट्रेंडिंग। बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के इस धमाकेदार कोलैब ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। अक्षय कुमार के संग भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित स्टार अक्षरा सिंह के डांस स्टेप का नया अंदाज़ और गाने के देसी बीट्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

गाने में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री और गाने को तेजी से सोशलली एक्टिव होते देखकर अक्षरा सिंह ने गाने की वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पोस्ट करते समय उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘यह गाना सुनकर अगर आप नाचने लग जाएं तो हमरा पर इल्जाम मत लगाइयेगा’। हालाँकि कहा जा रहा है कि इस गाने की शुरुआत भी सोशल मीडिया से हुई जहाँ अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार को भोजपुरी गाने में आने का खुला चैलेंज कहते हुए कहा कि आप बॉलीवुड में हर समय नजर आते हैं, अब भोजपुरी में भी अपना तड़का और जलवा दिखाइए। अक्षय कुमार ने भी इस चैलेंज को स्वीकार कर यह बयां करते हुए कहा कि कोलैब धमाका मचा देगा।

गाने की सफलता और तेजी से लोगों की पसंद बनते देखकर अक्षरा ने अपनी खुशी को साझा करते हुए बताया कि एक भोजपुरी कलाकार होने के नाते यह सब उनके लिए आम बात नहीं है, इस गाने के हिट होने से वह एक बार फिर इंडस्ट्री में खुद को साबित कर पाई हैं। इस गाने की पॉपुलैरिटी ने उनकी मेहनत को पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार की प्रेजेंस की वजह से उन्हें एक मेनस्ट्रीम अपील मिली। शूटिंग के दौरान कई बार रीटेक्स लेकर, मुश्किल डांस स्टेप्स सीखकर, यह गाना परफेक्शन बनकर बाहर आया है।अक्षरा ने अपनी खुशी को बयां करते हुए कहा कि अक्षय कुमार जैसे बड़े जाने-माने बॉलीवुड ऐक्टर के साथ काम करना, उनके लिए एक बड़ा मौका था।

यह भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर अवैध घुसपैठ का पूरा खेल आया सामने

घिस घिस घिस का गाना रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद एक “हाई एंटरटेनमेंट ऑडियो” निकाल कर आया। अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह के इस बॉलीवुड भोजपुरी फ्यूज़न को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं, इंस्टाग्राम पर यह गाना ट्रेंडिंग पर चल रहा है जिससे काफी इन्फ्लुएंसर अपनी रील की एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.