Gold-Silver Price Today: हफ्ते की शुरुआत में बदले सोने-चांदी के भाव, खरीदारी से पहले जानें 5 अक्टूबर के नए रेट

हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी के लिए उतार-चढ़ाव के साथ हुई है। 5 अक्टूबर को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सोने पर दबाव आया, जबकि चांदी ने बढ़त बनाए रखी। एमसीएक्स पर सोने का भाव करीब 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास रही।

Palak Gupta

5 अक्टूबर 2026

1 min read
Gold-Silver Price Today: हफ्ते की शुरुआत में बदले सोने-चांदी के भाव, खरीदारी से पहले जानें 5 अक्टूबर के नए रेट

हफ्ते के पहले दिन सोने चांदी के भावों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज का दिन निवेशकों के लिए खास होने वाला है क्योंकि आज पूरे तीन दिन के लगातार अवकाश के बाद कीमतों में बदलाव आया है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और उसके बाद शनिवार और रविवार होने के कारण घरेलू बाजार बंद रहे थे।

5 अक्टूबर को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी या निवेश की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भाव जरूर जान लें।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: महीने के पहले दिन दोनों धातुएं फिसलीं, सोना ₹1.49 लाख के करीब, चांदी ₹2.40 लाख पर; जानें आज के ताजा भाव

घरेलू बाजार में क्या है भाव ?

घरेलू MCX बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। आज (सोमवार) ओपन होते ही कीमतोंं में गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.42 प्रतिशत की कटौती के साथ  1,47,238 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,47,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था यानी आज सोने की कीमतों में  628 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 30 September: सोना-चांदी के भाव में बदलाव, जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के आज के ताजा रेट

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹149330₹136900₹112040
मुंबई₹149180₹136750₹111890
कोलकाता₹149180₹136750₹111890
चेन्नई₹149180₹136750₹112350
पटना₹149230₹136800₹111940
लखनऊ₹149330₹136900₹112040
मेरठ₹149330₹136900₹112040
अयोध्या₹149330₹136900₹112040
कानपुर₹149330₹136900₹112040
अलीगढ़₹149330₹136900₹112040
मुरादाबाद₹149330₹136900₹112040
मिर्जापुर₹149330₹136900₹112040
झांसी₹149330₹136900₹112040
मथुरा₹149330₹136900₹112040
आगरा₹149330₹136900₹112040
गोरखपुर₹149330₹136900₹112040
बरेली₹149330₹136900₹112040
प्रयागराज₹149330₹136900₹112040
वाराणसी₹149330₹136900₹112040

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price 29 September: सोना-चांदी में फिर गिरावट, ₹1.40 लाख के नीचे जाएगा गोल्ड? देखें ताजा रेट

चांदी की बात करें तो घरेलू MCX बाजार में चांदी आज सोने से उल्टी दिशा में भागती नजर आई। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,26,800 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 2,25,877 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी आज चांदी की कीमत में 923 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है।

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹235000
मुंबई₹235000
कोलकाता₹235000
चेन्नई₹240000
पटना₹235000
लखनऊ₹235000
मेरठ₹235000
कानपुर₹235000
अलीगढ़₹235000
मुरादाबाद₹235000
मिर्जापुर₹235000
अयोध्या₹235000
झांसी₹235000
आगरा₹235000
मथुरा₹235000
गोरखपुर₹235000
बरेली₹235000
गाजियाबाद₹235000
नोएडा₹235000
गुरुग्राम₹235000
चंडीगढ़₹235000
जयपुर₹235000
लुधियाना₹235000
गुवाहाटी₹235000
जलगांव₹235000
इंदौर₹235000
अहमदाबाद₹235000
वडोदरा₹235000
सूरत₹235000
पुणे₹235000

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price 3 October: सोने-चांदी के दाम में फिर हलचल, जानें आज कितना बदला भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही। COMEX पर सोना करीब 4,172 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब 61.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। कॉमेक्स सोने का भाव पिछले बंद स्तर से ऊपर था, जबकि चांदी में भी अच्छी तेजी दिखाई दी।

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बदलाव के कारण सोने पर दबाव भी बना हुआ है। रॉयटर्स के मुताबिक, सोमवार को स्पॉट गोल्ड करीब 4,131.61 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि स्पॉट सिल्वर करीब 60.94 डॉलर प्रति औंस तक पहुंची थी।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.