सोना फिर चमका या चांदी ने मारी बाजी? आज के रेट देखकर तय करें क्या खरीदना फायदे का सौदा

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए 5 सितंबर 2026 का दिन कुछ राहत लेकर आया है। आज देश के खुदरा बाजार में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है। चांदी भी पिछले भाव के मुकाबले नीचे आई है।

Palak Gupta

5 सितम्बर 2026

1 min read
सोना फिर चमका या चांदी ने मारी बाजी? आज के रेट देखकर तय करें क्या खरीदना फायदे का सौदा

सोने चांदी के भावों में निरंतर हेर फेर लगा हुआ है। जन्माष्टमी वाले दिन भी सोने चांदी में नरमी देखी गई है। हालांकि शनिवार और रविवार होने के कारण भारतीय बाजार थम गए हैं लेकिन पिछले कारोबारी सत्र में दोनों कीमती धातुओं के भाव गिरावट के साथ ही बंद हुए थे।

सोना-चांदी के भाव में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच 5 सितंबर 2026 को भारतीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। हालांकि MCX पर तस्वीर थोड़ी अलग रही, जहां सोने के वायदा भाव में मामूली बढ़त और चांदी में हल्की तेजी दर्ज हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो स्पॉट गोल्ड एंड सिल्वर में अंतर देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान के बाद अब क्यूबा पर नए प्रतिबंध, निशाने पर कई कंपनियां और बड़े नाम

ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी या निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज के लेटेस्ट भावों की तरफ जरूर नजर डालें और एक्सपर्ट्स की राय को भी जान लें।

MCX पर क्या है भाव ?

घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने चांदी की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिला है। MCX पर लगातार 4 दिन के बाद कीमतों में मामूली बढ़त देखने की मिल रही है। शनिवार होने के कारण आज बाजार बंद है लेकिन पिछले कारोबारी सत्र में कीमतें बढ़ोतरी के साथ बंद हुई।

MCX पर सोने और चांदी की कीमतें लगातार दूसरे सेशन में बढ़त के साथ खुलीं। शुरुआती कारोबार में सोना 1,848 रुपये तक उछला जबकि चांदी में 3,300 रुपये की तेजी आई। MCX पर 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 152402 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,53,799 रुपये पर खुला। इसी तरह 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी भी 3,309 रुपये की तेजी के साथ 2,39,575 रुपये तक उछली।

यह भी पढ़ें: FCRA बिल पर मचा घमासान, अब विपक्षी नेताओं के साथ होगी इसकी जांच; ओम बिरला ने बनाई समिति

शहरवार में सोने का भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹156810₹143750₹117640
मुंबई₹156660₹143600₹117490
कोलकाता₹156660₹143600₹117490
चेन्नई₹156660₹143600₹121300
पटना₹156710₹143650₹117540
लखनऊ₹156810₹143750₹117640
कानपुर₹156810₹143750₹117640
मेरठ₹156810₹143750₹117640
अयोध्या₹156810₹143750₹117640
अलीगढ़₹156810₹143750₹117640
मुरादाबाद₹156810₹143750₹117640
मिर्जापुर₹156810₹143750₹117640
झांसी₹156810₹143750₹117640
मथुरा₹156810₹143750₹117640
आगरा₹156810₹143750₹117640
गोरखपुर₹156810₹143750₹117640
बरेली₹156810₹143750₹117640
प्रयागराज₹156810₹143750₹117640
वाराणसी₹156810₹143750₹117640
गाजियाबाद₹156810₹143750₹117640
नोएडा₹156810₹143750₹117640
गुरुग्राम₹156810₹143750₹117640
मोहाली₹156810₹143750₹117640
जयपुर₹156810₹143750₹117640
लुधियाना₹156810₹143750₹117640
गुवाहाटी₹156660₹143600₹117490
जलगांव₹156660₹143600₹117490
इंदौर₹156710₹143650₹117540
भोपाल₹156710₹143650₹117540
अहमदाबाद₹156710₹143650₹117540
वडोदरा₹156710₹143650₹117540
सूरत₹156710₹143650₹117540
पुणे₹156660₹143600₹117490
नागपुर₹156660₹143600₹117490
चंडीगढ़₹156810₹143750₹117640
नासिक₹156690₹143630₹117520
बैंगलोर₹156660₹143600₹117490
भुवनेश्वर₹156660₹143600₹117490
कटक₹156660₹143600₹117490
केरल₹156660₹143600₹117490
अमरावती₹156660₹143600₹117490
विशाखापत्तनम₹156660₹143600₹117490
मैसूर₹156660₹143600₹117490
विजयवाड़ा₹156660₹143600₹117490
कोयंबटूर₹156660₹143600₹121300
मंगलौर₹156660₹143600₹117490
मदुरै₹156660₹143600₹121300
रायपुर₹156660₹143600₹117490
बेलगाम₹156660₹143600₹117490
राजमुंदरी₹156660₹143600₹117490
हैदराबाद₹156660₹143600₹117490
दावनगेरे₹156660₹143600₹117490
बेल्लारी₹156660₹143600₹117490

सोने की कीमतों पर भी इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार, अमेरिकी डॉलर की चाल, ब्याज दरों को लेकर उम्मीद और घरेलू मांग का असर पड़ रहा है। त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ भारत में आभूषणों की मांग भी कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

चांदी के लेटेस्ट भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹250000
मुंबई₹250000
कोलकाता₹250000
चेन्नई₹255000
पटना₹250000
लखनऊ₹250000
मेरठ₹250000
अयोध्या₹250000
कानपुर₹250000
अलीगढ़₹250000
मुरादाबाद₹250000
मिर्जापुर₹250000
झांसी₹250000
मथुरा₹250000
आगरा₹250000
गोरखपुर₹250000
बरेली₹250000
वाराणसी₹250000
गाजियाबाद₹250000
नोएडा₹250000
गुरुग्राम₹250000
अमृतसर₹250000
मोहाली₹250000
जयपुर₹250000
लुधियाना₹250000
गुवाहाटी₹250000
जलगांव₹250000
भोपाल₹250000
इंदौर₹250000
अहमदाबाद₹250000
सूरत₹250000
वडोदरा₹250000
पुणे₹250000
नागपुर₹250000
चंडीगढ़₹250000
नासिक₹250000
बैंगलोर₹250000
भुवनेश्वर₹255000
कटक₹255000
केरल₹255000
अमरावती₹250000
विशाखापत्तनम₹255000
मैसूर₹250000
विजयवाड़ा₹255000
कोयंबटूर₹255000
मंगलौर₹250000
मदुरै₹255000
रायपुर₹250000
बेलगाम₹250000
राजमुंदरी₹255000
हैदराबाद₹255000
दावनगेरे₹250000
बेल्लारी₹250000
सलेम₹255000

यह भी पढ़ें: श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान पोल से टकराया, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे सभी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्या है हाल ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने की कीमत में फिलहाल मजबूती बनी हुई है। स्पॉट गोल्ड का भाव 4,386.28 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। इससे पहले डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में हालिया ऊंचे स्तरों से गिरावट आने के बाद सोने की कीमत में रिकवरी देखने को मिली थी। दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड वायदा भाव में 0.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 4,432.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

यानी वायदा बाजार में सोने की कीमत स्पॉट भाव से ऊपर बनी हुई है। दूसरी कीमती धातुओं की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव 65.30 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। बाजार की नजर अब डॉलर की चाल, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और ब्याज दरों को लेकर बनने वाली उम्मीदों पर है, क्योंकि इन कारकों का असर सोने और चांदी की कीमतों पर सीधे तौर पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: 4 सितंबर की बड़ी खबरें: देश-दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन तक, दिनभर की अहम हलचल

एक्सपर्ट्स की राय

सोने और चांदी में आगे भी तेजी की गुंजाइश बनी हुई है, लेकिन छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा समय में अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड की चाल इन दोनों धातुओं के लिए सबसे अहम संकेत है। अगर डॉलर और बॉन्ड यील्ड में नरमी आती है तो सोने-चांदी को सहारा मिल सकता है, जबकि यील्ड बढ़ने पर कीमतों पर दबाव बन सकता है।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment