श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान पोल से टकराया, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे सभी

श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो के एक विमान के खंभे से टकराने की घटना सामने आई। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची फ्लाइट 6E 225 लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम के पोल से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 9:02 बजे हुआ। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Palak Gupta

4 सितम्बर 2026

1 min read
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान पोल से टकराया, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे सभी

श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी के मन में इंडिगो फ्लाइट्स के प्रति शक पैदा कर दिया है। बता दें कि फ्लाइट यात्रियों को नवी मुंबई से लेकर श्रीनगर लैंड ही हुई थी और कुछ देर बाद ही एक ऐसा हादसा सामने आया जिसने सभी यात्रियों का दिल दहला दिया था।

यह भी पढ़ें: आज की टॉप खबरें: 3 सितंबर के देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन के सभी बड़े अपडेट

 बताया जा रहा है कि यह हादसा एयरपोर्ट पर पार्किंग प्रक्रिया के दौरान हुआ। हादसे के समय विमान में यात्री भी सवार थे। राहत की खबर यह सामने आ रही है कि यात्रियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुँचा और सभी यात्री सही सलामत विमान से नीचे सुरक्षित उतार दिए गए।

यह भी पढ़ें: मौसम ने फिर बदली करवट, 21 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

आखिर क्या है पूरा मामला ?

दरअसल यह हादसा सुबह 9:02 बजे हुआ जब नवी मुंबई से रवाना इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) श्रीनगर एयरपोर्ट पर नंबर 06 पर पार्क होते हुए VDGS पोल से टकरा गई। जिस पोल से विमान टकराया उसमें विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) डिस्प्ले यूनिट और उससे जुड़े लेज़र या कैमरा सेंसर लगे होते हैं।

श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सुरक्षित रूप से विमान से बाहर सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने कहा कि घटना की जानकारी और परिस्थितियों की जांच तय प्रक्रियाओं के अनुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण का पता चलेगा और अभी इस स्टेज में कारण के बारे में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा रहा है।

indigo flight damage
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक यात्री विमान रनवे पर खंभे से टकराया।

हालांकि इस हादसे के बाद फ्लाइट्स की आवाजाही शेड्यूल के हिसाब से ही चल रही है। बता दें कि विमान को निर्धारित जगह पर खड़ा करने के लिए आगे बढ़ाया जा रहा था, तभी वह पार्किंग क्षेत्र में लगे मार्गदर्शन सिस्टम के पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद यात्रियों को झटका महसूस हुआ, लेकिन स्थिति जल्द ही नियंत्रण में रही। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक घटना के बावजूद श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन सामान्य रूप से चलता रहा और इससे हवाई यातायात पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर सोना-चांदी के दाम ने बदला रंग, 24 कैरेट से 22 कैरेट तक जानें आज के भाव

इसके बाद इंडिगो फ्लाइट को किया गया डाइवर्ट

श्रीनगर इंडिगो हादसे के बाद एक और खबर सामने आ रही है कि मस्कट में लैंडिंग के दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6E 1302 के पायलट को मेडिकल टीम ने सुपरवाइज किया और उन्हें बाद में अस्पताल भी ले जाया गया, खबर यह भी आ रही है कि अभी उनकी हालत पहले से ठीक है। इंडिगो ने बेंगलुरु से मस्कट के लिए एक वैकल्पिक विमान और यात्रियों के लिए क्रू सदस्यों की एक नई टीम का इंतजाम किया ताकि वे अपनी मंज़िल तक का सफर जारी रख सकें।

इंडिगो फ्लाइट 6E 1302 के ऑपरेटिंग क्रू मेंबर की हालत गंभीर होने के कारण इस फ्लाइट को डाइवर्ट किया गया जिसके बाद मेंबर को सुरक्षित अस्पताल जांच के लिए भेजा गया।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment