सोना फिर सस्ता, चांदी के दाम भी घटे, 2 सितंबर को क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट का भाव?

2 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने का भाव कई शहरों में करीब 15,408 रुपये प्रति ग्राम यानी 1,54,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 14,124 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 11,556 रुपये प्रति ग्राम है।

Palak Gupta

2 सितम्बर 2026

1 min read
सोना फिर सस्ता, चांदी के दाम भी घटे, 2 सितंबर को क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट का भाव?

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने चांदी के भावों ने फिर से करवट ली है। महीने के शुरुआत से ही भावों में उठापटक जारी है। सोने की कीमतों में पिछले पांच दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं आज यानी 2 सितम्बर को भावों ने गिरावट की सीढ़ी चढ़ना शुरू कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत, अमेरिकी डॉलर की चाल, रुपये की विनिमय दर और निवेशकों की खरीद-बिक्री का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। सोना खरीदने का मन है या चांदी में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो 2 सितंबर के ताजा भाव जान लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Crash: देर रात सोना-चांदी में मची हलचल, सोना ₹5,000 तक टूटा, चांदी भी धड़ाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है रुख ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में इस समय उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। 2 सितंबर को सोने का अंतरराष्ट्रीय भाव 4,374.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 64.74 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। वहीं COMEX बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला है। हालिया कारोबार में COMEX का फ्रंट-मंथ सोना करीब 4,348 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जिसमें एक दिन में लगभग 1.88 फीसदी की गिरावट रही।

यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र था, जब COMEX सोने में कमजोरी आई और तीन सत्रों में इसकी कीमत करीब 5.68 फीसदी नीचे आ गई। COMEX चांदी भी 2.42 फीसदी गिरकर करीब 64.618 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे सोने चांदी के भावों में नरमी आई है।

घरेलू सर्राफा बाजार के भी जानें भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव आज खुलते ही गिरने शुरू हो गए हैं। आज बाजार ओपन होने से पहले तक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना टूटकर 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: अचानक सस्ता हुआ सोना-चांदी, हजारों रुपये टूटे भाव; क्या अब खरीदना सही?

गुड रिटर्न्स के मुताबिक सोने के भाव

शहर24K सोना (10 ग्राम)22K सोना (10 ग्राम)18K सोना (10 ग्राम)
लखनऊ₹15,423₹14,139₹11,571
जयपुर₹15,423₹14,139₹11,571
दिल्ली₹15,423₹14,139₹11,571
पटना₹15,413₹14,129₹11,561
मुंबई₹15,408₹14,124₹11,556
अहमदाबाद₹15,413₹14,129₹11,561
पुणे₹15,408₹14,124₹11,556
कोलकाता₹15,408₹14,124₹11,556
मेरठ₹15,423₹14,139₹11,571
लुधियाना₹15,423₹14,139₹11,571
गुवाहाटी₹15,408₹14,124₹11,556
जलगांव₹15,408₹14,124₹11,556
इंदौर₹15,413₹14,129₹11,561
कानपुर₹15,423₹14,139₹11,571
सूरत₹15,413₹14,129₹11,561
नागपुर₹15,408₹14,124₹11,556
चंडीगढ़₹15,423₹14,139₹11,571
नासिक₹15,411₹14,127₹11,559
बैंगलोर₹15,408₹14,124₹11,556
अयोध्या₹15,423₹14,139₹11,571

सुबह बाजार खुलते ही चांदी के भावों में भी गिरावट नजर आई जिसमें चांदी गिरकर 2,40,500 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोने में नहीं आया बड़ा बदलाव, चांदी हुई महंगी; दिल्ली-मुंबई समेत शहरों के भाव जानें

चांदी के लेटेस्ट भाव

चांदीआजकलबदलाव
1 ग्राम₹249.90₹250-₹0.10
8 ग्राम₹1,999.20₹2,000-₹0.80
10 ग्राम₹2,499₹2,500-₹1
100 ग्राम₹24,990₹25,000-₹10
1 किलो₹2,49,900₹2,50,000-₹100

यह भी पढ़ें: सोना हुआ सस्ता, जानें 28 जुलाई के नए Gold-Silver Rate

सोना-चांदी खरीदते वक्त किन चीजों का ध्यान रखें ?

सोना या चांदी खरीदते समय केवल कीमतों को समझना आवश्यक होता है। बेहतर रिटर्न्स के लिए निवेशक या सोने चांदी की खरीदारी करने वाले लोगों को इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें: हॉलमार्क यह सुनिश्चित करता है कि सोने की शुद्धता प्रमाणित है और आपको सही गुणवत्ता मिल रही है।
  • पक्का बिल जरूर लें: खरीदारी के समय टैक्स, मेकिंग चार्ज और कुल कीमत का स्पष्ट विवरण बिल में होना चाहिए। भविष्य में एक्सचेंज या बिक्री के समय यह बिल काम आता है।
  • मेकिंग चार्ज की तुलना करें: अलग-अलग ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज अलग हो सकते हैं। खरीदारी से पहले दो-तीन दुकानों के रेट की तुलना करना फायदेमंद रहता है।
  • जरूरत के अनुसार कैरेट चुनें: निवेश के लिए 24 कैरेट सोना बेहतर माना जाता है, जबकि आभूषणों के लिए 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना अधिक प्रचलित है।
  • कीमतों पर नजर रखें: अगर खरीदारी की कोई जल्दबाजी नहीं है, तो कुछ दिनों तक बाजार के रुझान पर नजर रखें। कीमतों में गिरावट आने पर बेहतर सौदा मिल सकता है।
  • एकमुश्त निवेश से बचें: यदि आप निवेश के उद्देश्य से सोना या चांदी खरीद रहे हैं, तो पूरी रकम एक साथ लगाने के बजाय SIP के तरीके से खरीदारी करना अधिक सुरक्षित रणनीति हो सकती है।
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्पों की तुलना करें: कई बार डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF या सरकारी गोल्ड बॉन्ड जैसे विकल्प भी पारंपरिक खरीदारी की तुलना में बेहतर साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment