भ्रामक विज्ञापनों पर FSSAI का बड़ा एक्शन, कंपनियों को बदलनी पड़ी पैकेजिंग; कई प्रचार भी हटे

खाद्य उत्पादों पर बड़े-बड़े दावे करने वाली कंपनियों पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की नजर सख्त हो गई है। खास तौर पर ‘100 प्रतिशत’, ‘हेल्दी’ और दूसरे दावों को लेकर कंपनियों से जवाब मांगा गया है। कार्रवाई के बाद कई कंपनियों ने अपने विज्ञापन, पैकेजिंग और वेबसाइट पर लिखे दावों में बदलाव किया है

Palak Gupta

25 अगस्त 2026

1 min read
भ्रामक विज्ञापनों पर FSSAI का बड़ा एक्शन, कंपनियों को बदलनी पड़ी पैकेजिंग; कई प्रचार भी हटे

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) भारत की एक ऐसी अहम संस्थान है जिससे देश में रह रहे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरी करने वाले पदार्थों की कमी महसूस नहीं होती। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का काम है रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग किए जाने वाले पदार्थों का संचालन करना।

बता दें कि हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से भ्रामक स्वास्थ्य, पोषण, व्यापार और उत्पाद संबंधी दावों को लेकर जारी नोटिस के बाद कई खाद्य कारोबार संचालकों (FBOs) ने सुधारात्मक कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में NEET परीक्षा में धांधली का पर्दाफाश, 24 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक सिस्टम जांच के घेरे में

खाने-पीने की चीजों की पैकेजिंग और विज्ञापनों में किए जाने वाले बड़े-बड़े दावों को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने सख्ती बढ़ा दी है। खासकर ‘100 प्रतिशत’ जैसे दावों पर नियामक की नजर है। हाल के मामलों में कई खाद्य कंपनियों को अपने उत्पादों के लेबल, पैकेजिंग, वेबसाइट और प्रचार सामग्री में बदलाव करना पड़ा है।

FSSAI ने साफ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि उनकी सख्ती का कारण का सिर्फ एक ही मकसद है कि खाद्य उत्पादों के लेबल और प्रचार सामग्री में ऐसे दावे न किए जाएं, जो उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं। FSSAI ने यह भी दावा किया है कि खाघ पदार्थों के संचालकों को अभी तक जो भी नोटिस भेजे गए हैं उन्होंने उसका पालन किया है।

यह भी पढ़ें: वैश्विक तनाव के बीच भारत में बदला निवेश का तरीका, PE डील में अब ‘रिटर्न’ के साथ रिस्क पर भी नजर

कार्रवाई के बाद किन कंपनियों ने बदले दावे?

CompanyProductFSSAI की आपत्ति / कारणक्या बदलाव किया
Amway India100% Pure Coconut Oil‘100% Pure’ जैसे दावे पर आपत्तिपैकेजिंग और प्रचार सामग्री से दावा हटाया
EmamiZandu Honeyशहद पर ‘100%’ दावादावे में बदलाव किया
APIS IndiaHoney Products‘100%’ शुद्धता से जुड़े दावेदावा हटाया/बदला
Bonn BiscuitsBonn Qummin Flavour Jeera Bitesविज्ञापन में ‘100%’ दावावेबसाइट से दावा हटाया
Juza FoodsBaby Food Productsउत्पादों पर ‘100%’ दावेसंबंधित दावे हटाए
Masterchow FoodsRamen Noodlesपैकेजिंग पर ‘100%’ दावादावा वापस लिया

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में अमेरिका ने उतारे दो एयरक्राफ्ट कैरियर, पूर्व नेवी अधिकारी ने बड़े नुकसान की दी चेतावनी

इसके अलावा मोंडेलेज़ इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भ्रामक स्वास्थ्य दावे और पोषक तत्वों से संबंधित तुलनात्मक दावे किए गए थे। FSSAI द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद कंपनी के संचालक ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से इन दावों को हटाया और उत्पात पैकेजिंग में भी बदलाव किया।

Sapiens Labs को भी FSSAI द्वारा नोटिस जारी किया था जिसका जवाब कंपनी संचालक ने भेजा और प्रोडक्ट से जुड़े सभी वादों और दावों को वापस ले लिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब खाद्य उत्पादों के दावों को लेकर कंपनियों पर कार्रवाई हुई है। जून 2026 में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने स्टोरिया फूड्स और मिसेज बेक्टर्स पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment