सोने में तेजी जारी, जानें 22 अगस्त को 24K, 22K, 18K और 10 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। 21 अगस्त के कारोबार में 24 कैरेट सोना 1,60,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी 2,46,680 रुपये किलो के स्तर पर रही। 22 अगस्त शनिवार को सराफा बाजार बंद रहने के कारण शुक्रवार के भाव ही आज के संदर्भ रेट रहेंगे।

Palak Gupta

22 अगस्त 2026

1 min read
सोने में तेजी जारी, जानें 22 अगस्त को 24K, 22K, 18K और 10 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला अभी भी जारी है। हालांकि आज शनिवार होने के कारण बाजार बंद है लेकिन 21 अगस्त को सोने चांदी के भाव चढ़कर ही बंद हुए। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी ट्रेजरी की ओर से लंबी अवधि के बॉन्ड की खरीद बढ़ाने की घोषणा के बाद सोने को सहारा मिला है। ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों ने भी निवेशकों का रुख सोने की तरफ बढ़ाया है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल के दामों पर बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है जिसके बाद कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी या निवेश की प्रक्रिया को गौर से समझना चाहते हैं तो सोने चांदी के भावों पर निरंतर नज़रें रखें।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

MCX में क्या है भाव ?

शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने के कारण आज भी धातुएं समान स्तर पर बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 1,62,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।  यह पिछले कारोबारी दिन 1,62,438 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की बात करें तो चांदी के भाव भी कल बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव बढ़कर 2,46,360 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 2,43,243 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में दोनों धातुओं की तेजी काफी तेज रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन कारोबारी सत्रों में MCX पर सोना 6,600 रुपये से ज्यादा चढ़ा, जबकि चांदी में 13,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई।

IBJA के भी जानें भाव

 शुक्रवार के IBJA क्लोजिंग रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,128 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार के मुकाबले 24 कैरेट सोना 3,540 रुपये और 22 कैरेट सोना 3,243 रुपये महंगा हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल आया और यह 8,864 रुपये की बढ़त के साथ 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, जानें आज कितना बढ़ा गोल्ड का भाव

शहरवार में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,60,630₹1,47,250₹1,20,510
मुंबई₹1,60,480₹1,47,100₹1,20,360
कोलकाता₹1,60,480₹1,47,100₹1,20,360
चेन्नई₹1,60,480₹1,47,100₹1,24,900
पटना₹1,60,530₹1,47,150₹1,20,410
लखनऊ₹1,60,630₹1,47,250₹1,20,510
मेरठ₹1,60,630₹1,47,250₹1,20,510
अयोध्या₹1,60,630₹1,47,250₹1,20,510
कानपुर₹1,60,630₹1,47,250₹1,20,510
गाजियाबाद₹1,60,630₹1,47,250₹1,20,510
नोएडा₹1,60,630₹1,47,250₹1,20,510
गुरुग्राम₹1,60,630₹1,47,250₹1,20,510
चंडीगढ़₹1,60,630₹1,47,250₹1,20,510
जयपुर₹1,60,630₹1,47,250₹1,20,510
लुधियाना₹1,60,630₹1,47,250₹1,20,510
गुवाहाटी₹1,60,480₹1,47,100₹1,20,360
इंदौर₹1,60,530₹1,47,150₹1,20,410
अहमदाबाद₹1,60,530₹1,47,150₹1,20,410
वडोदरा₹1,60,530₹1,47,150₹1,20,410
सूरत₹1,60,530₹1,47,150₹1,20,410
नागपुर₹1,60,480₹1,47,100₹1,20,360
पुणे₹1,60,480₹1,47,100₹1,20,360
नासिक₹1,60,530₹1,47,130₹1,20,390
बैंगलोर₹1,60,480₹1,47,100₹1,20,360
भुवनेश्वर₹1,60,480₹1,47,100₹1,20,360
रायपुर₹1,60,480₹1,47,100₹1,20,360
हैदराबाद₹1,60,480₹1,47,100₹1,20,360

यह भी पढ़ें: 19 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

शहरवार में चांदी के भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,60,000
मुंबई₹2,60,000
कोलकाता₹2,60,000
चेन्नई₹2,65,000
पटना₹2,60,000
लखनऊ₹2,60,000
मेरठ₹2,60,000
अयोध्या₹2,60,000
कानपुर₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,60,000
नोएडा₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,60,000
जयपुर₹2,60,000
लुधियाना₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,55,100
इंदौर₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,60,000
वडोदरा₹2,60,000
सूरत₹2,60,000
नागपुर₹2,60,000
पुणे₹2,60,000
नासिक₹2,60,000
बैंगलुरु₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,65,000
रायपुर₹2,60,000
हैदराबाद₹2,65,000

यह भी पढ़ें: सोने की कीमतों में फिर हलचल, जानें 18 अगस्त को 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

एक्सपर्ट्स की राय

सोने में इस समय तेजी का रुख बना हुआ है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक कमजोर अमेरिकी डॉलर, भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीद और सुरक्षित निवेश की मांग से सोने को लगातार सहारा मिल रहा है। अगस्त में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेज उछाल आया है और घरेलू बाजार में भी इसका असर दिखाई दे रहा है।

ऐसे माहौल में जानकारों का मानना है कि सोने की मध्यम से लंबी अवधि की तस्वीर फिलहाल मजबूत बनी हुई है, हालांकि इतने ऊंचे स्तर पर बीच-बीच में मुनाफावसूली के कारण गिरावट भी आ सकती है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें तेजी की संभावना बनी हुई है, लेकिन सोने के मुकाबले उतार-चढ़ाव ज्यादा रह सकता है।

जेपी मॉर्गन के शोध के अनुसार 2026 की चौथी तिमाही में अंतरराष्ट्रीय चांदी का औसत भाव करीब 63 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान है, जबकि पूरे साल का औसत करीब 70 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान दिया गया है।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment