सोना-चांदी फिर हुए महंगे, जानें आज कितना बढ़ा गोल्ड का भाव

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए शुक्रवार का दिन महंगाई वाला रहा। 21 अगस्त को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया, जबकि चांदी भी करीब 2.55 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई। खुदरा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव भी 16 हजार रुपये प्रति ग्राम के आसपास पहुंच गया है।

Palak Gupta

21 अगस्त 2026

1 min read
सोना-चांदी फिर हुए महंगे, जानें आज कितना बढ़ा गोल्ड का भाव

सोने-चांदी के भावों में अगस्त के महीने में काफी उलटफेर देखने को मिल रहा है। कभी कीमतों में एकदम से उछाल दिखता है तो कभी धातुएं बिलकुल ही फीकी पड़ जाती हैं। आज यानी 21 अगस्त को सोने-चांदी के भाव सातवें आसमान को छूते नजर आ रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी की बॉन्ड खरीद बढ़ाने की योजना को सोने की तेजी के प्रमुख कारणों में गिना जा रहा है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें।

घरेलू बाजार के क्या हैं भाव ?

आज यानी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 21 अगस्त शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम घरेलू बाजार MCX पर बढ़ोतरी से साथ कारोबार करते नजर आए। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में फिर तेजी दिखी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,60,409 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में सोने के भाव 1,59,425 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे यानी आज सोने के दाम 984 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर पश्चिम एशिया में तनाव के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। आज चांदी की कीमतों ने भी तीव्रता पकड़ ली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.97 प्रतिशत बढ़कर  2,45,600 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 2,43,243 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई थी यानी आज चांदी में 2,357 रुपये की तेजी देखी गई है।

दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या भाव?

शहर के हिसाब से सोने की कीमत में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है। शुक्रवार के उपलब्ध खुदरा भावों में देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 1,59,000 से 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा।  21 अगस्त की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। दूसरे शहरों में भी भाव बढ़ा है। सोने की कीमतों में उछाल के पीछे यूएस ट्रेजरी का एक बड़ा फैसला और डॉलर की कमजोरी है। जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1,46,694 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 1,20,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें- सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

शहरवार में सोने का भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,59,420₹1,46,150₹1,19,610
मुंबई₹1,59,270₹1,46,000₹1,19,460
कोलकाता₹1,59,270₹1,46,000₹1,19,460
चेन्नई₹1,59,270₹1,46,000₹1,23,800
पटना₹1,59,320₹1,46,050₹1,19,510
लखनऊ₹1,59,420₹1,46,150₹1,19,610
मेरठ₹1,59,420₹1,46,150₹1,19,610
अयोध्या₹1,59,420₹1,46,150₹1,19,610
कानपुर₹1,59,420₹1,46,150₹1,19,610
गाजियाबाद₹1,59,420₹1,46,150₹1,19,610
नोएडा₹1,59,420₹1,46,150₹1,19,610
गुरुग्राम₹1,59,420₹1,46,150₹1,19,610
चंडीगढ़₹1,59,420₹1,46,150₹1,19,610
जयपुर₹1,59,420₹1,46,150₹1,19,610
लुधियाना₹1,59,420₹1,46,150₹1,19,610
गुवाहाटी₹1,59,270₹1,46,000₹1,19,460
इंदौर₹1,59,320₹1,46,050₹1,19,510
अहमदाबाद₹1,59,320₹1,46,050₹1,19,510
वडोदरा₹1,59,320₹1,46,050₹1,19,510
सूरत₹1,59,320₹1,46,050₹1,19,510
पुणे₹1,59,270₹1,46,000₹1,19,460
नागपुर₹1,59,270₹1,46,000₹1,19,460

भारत में चांदी के भाव लगभग 2,45,670 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। पिछले दिन के मुकाबले 1 ग्राम चांदी में करीब 10 पैसे की बढ़त दर्ज हुई। 10 ग्राम चांदी का भाव करीब 2,551 रुपये रहा। हालांकि, अलग-अलग बाजारों और स्रोतों में चांदी की कीमत थोड़ी अलग हो सकती है। स्थानीय मांग, शुद्धता, कारोबार का समय और सराफा बाजार में चल रहा स्थानीय भाव की वजह से कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

शहरवार में चांदी का भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,55,000
मुंबई₹2,55,000
कोलकाता₹2,55,000
चेन्नई₹2,60,000
पटना₹2,55,000
लखनऊ₹2,55,000
मेरठ₹2,55,000
कानपुर₹2,55,000
अयोध्या₹2,55,000
गाजियाबाद₹2,55,000
नोएडा₹2,55,000
गुरुग्राम₹2,55,000
चंडीगढ़₹2,55,000
जयपुर₹2,55,000
लुधियाना₹2,55,000
गुवाहाटी₹2,55,000
इंदौर₹2,55,000
अहमदाबाद₹2,55,000
वडोदरा₹2,55,000
सूरत₹2,55,000
पुणे₹2,55,000
नागपुर₹2,55,000
नासिक₹2,55,000
बेंगलुरु₹2,55,000
भुवनेश्वर₹2,60,000
रायपुर₹2,55,000
हैदराबाद₹2,60,000

यह भी पढ़ें- 19 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

इंटरनेशनल मार्केट COMEX पर भी सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं में उछाल देखा जा रहा है। शुक्रवार की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX में हाजिर सोना 4,590.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत  4,546 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई थी यानी आज बाजार खुलते ही COMEX पर 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

यह लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की राह पर था और इस सप्ताह अब तक करीब 3.6 प्रतिशत ऊपर रहा। वहीं चांदी भी करीब 1.3 प्रतिशत बढ़कर 68.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। सोने की इस तेजी के पीछे कमजोर अमेरिकी डॉलर को एक अहम कारण माना जा रहा है। जब डॉलर कमजोर होता है तो दूसरी मुद्राओं में खरीदारी करने वाले निवेशकों के लिए डॉलर में कीमत वाले सोने की लागत कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें-सोने की कीमतों में फिर हलचल, जानें 18 अगस्त को 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

ज्वेलरी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आज सोना खरीदने जा रहे हैं तो सिर्फ प्रति ग्राम भाव देखकर खरीदारी न करें। पहले सोने की शुद्धता जांचें और बिल में सोने का वजन, शुद्धता, मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी जरूर देखें। इसके अलावा हॉलमार्क और HUID की जांच करना भी जरूरी है। इससे आपको यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि खरीदी जा रही ज्वेलरी तय शुद्धता के मानकों पर खरी उतरती है। सबसे अहम बात यह है कि अलग-अलग दुकानों पर मेकिंग चार्ज में अंतर हो सकता है। इसलिए सिर्फ सोने के भाव में कुछ रुपये की कमी देखकर दुकान चुनने के बजाय कुल बिल की तुलना करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment