सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए 20 अगस्त का दिन राहत भरा रहा। एक दिन पहले तेज उछाल के बाद आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव एक ही दिन में ₹5,730 प्रति किलोग्राम टूटकर ₹2.35 लाख पर आ गया, जबकि 24 कैरेट सोना ₹800 सस्ता होकर करीब ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

Palak Gupta

20 अगस्त 2026

1 min read
सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सोने चांदी के दरों में आज नरमी देखी जा रही है। गुरुवार को शुरुआती दौर से दोनों धातुएं गिरावट की तरफ चलती नजर आई है। हालांकि घरेलू सर्राफा बाजार में कीमतों में उछाल दिख रहा है।

पिछले कारोबारी सत्र में धातुओं में लगातार बढ़ोतरी दिखी लेकिन आज कीमतें ठंडी पड़ी हुई हैं। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,361.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि चांदी 63.33 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर है।

सर्राफा बाजार में क्या है भाव ?

भारतीय सर्राफा बाजार पर सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 19 अगस्त को दोनों कीमती धातुओं में जोरदार तेजी के बाद 20 अगस्त 2026 को भी तेजी से कारोबार करती नजर आ रही है।

भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,58,800 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,55,800 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी यानी 20 अगस्त को सोने के भाव 2000 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। 22 कैरेट सोने की बात करें तो 22 कैरेट सोना लगभग 1,45,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 1,18,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें: सोने की कीमतों में फिर हलचल, जानें 18 अगस्त को 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

गुडरिटर्नस के मुताबिक सोने के भाव

शहर24K सोना (1 ग्राम)22K सोना (1 ग्राम)18K सोना (1 ग्राम)
लखनऊ₹15,942₹14,615₹11,961
जयपुर₹15,942₹14,615₹11,961
दिल्ली₹15,942₹14,615₹11,961
पटना₹15,932₹14,605₹11,951
मुंबई₹15,927₹14,600₹11,946
अहमदाबाद₹15,932₹14,605₹11,951
पुणे₹15,927₹14,600₹11,946
कोलकाता₹15,927₹14,600₹11,946
मेरठ₹15,942₹14,615₹11,961
लुधियाना₹15,942₹14,615₹11,961
गुवाहाटी₹15,927₹14,600₹11,946
जलगांव₹15,927₹14,600₹11,946
इंदौर₹15,932₹14,605₹11,951
कानपुर₹15,942₹14,615₹11,961
सूरत₹15,932₹14,605₹11,951
नागपुर₹15,927₹14,600₹11,946
चंडीगढ़₹15,942₹14,615₹11,961

चांदी की बात करें तो भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के भाव भी बढ़ोतरी के साथ 2,41,080 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबारी है। स्थानीय बाजार में चांदी की ईंट, सिक्का या ज्वेलरी खरीदने पर कीमत में अंतर आ सकता है। इसलिए खरीदारी के समय केवल ऑनलाइन रेट देखकर फैसला करना ठीक नहीं है।

गुडरिटर्नस के मुताबिक चांदी के भाव

शहरचांदी का भाव (1 ग्राम)चांदी का भाव (1 किलो)
दिल्ली₹255₹2,55,000
जयपुर₹255₹2,55,000
पटना₹255₹2,55,000
नागपुर₹255₹2,55,000
बेंगलुरु₹255₹2,55,000
जलगांव₹244.90₹2,44,900

यह भी पढ़ें: सोने के भाव में फिर हलचल, जानें 17 अगस्त को 24K से 10 कैरेट तक का ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल ?

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। COMEX पर कारोबार के दौरान खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत में 0.08 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह बढ़कर 4,549 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी ने सोने के मुकाबले ज्यादा मजबूती दिखाई।

COMEX पर चांदी का भाव 2.11 प्रतिशत उछलकर 67.125 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की इस तेजी का असर आने वाले समय में घरेलू बाजार की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, घरेलू भाव पर डॉलर-रुपये की चाल, वैश्विक मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: 19 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

MCX में भी जानें भाव

घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार के कारोबार में सोने की कीमत में 800 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 19 अगस्त को करीब 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहने वाला 24 कैरेट सोना 20 अगस्त को घटकर लगभग 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यानी एक दिन में कीमत में 800 रुपये की कमी आई है।

सोने के मुकाबले चांदी में आज ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। 20 अगस्त को चांदी की कीमत 5,730 रुपये प्रति किलोग्राम घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो रह गई। एक दिन पहले इसकी कीमत करीब 2,40,730 रुपये प्रति किलो थी।

हालांकि, अलग-अलग शहरों में ज्वेलरी का वास्तविक रेट थोड़ा अलग हो सकता है। इसकी वजह स्थानीय मांग, सप्लाई, टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन और ज्वेलर्स के अपने चार्ज हो सकते हैं। इसलिए दुकान पर खरीदारी करने से पहले स्थानीय सराफा बाजार का ताजा रेट जरूर पूछना चाहिए।

डिस्क्लेमर-  ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment