1. CA कैसे बनें? 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद ये हैं दो रास्ते
चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी सीए बनने के लिए भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होती है। 12वीं के बाद विद्यार्थी सीए फाउंडेशन के रास्ते से शुरुआत कर सकते हैं। फाउंडेशन परीक्षा पास करने के बाद उन्हें सीए इंटरमीडिएट में प्रवेश लेना होता है। इस रास्ते में CA Foundation परीक्षा दिए बिना CA Intermediate में प्रवेश लिया जा सकता है। ICAI के नियमों के मुताबिक कॉमर्स ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट के लिए कम से कम 55 प्रतिशत और अन्य विषयों के ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी होते हैं।
2. धनबाद स्टेशन पर 44 किलो गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, सीआइबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 43.94 किलोग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख 97 हजार रुपये बतायी गयी है। मामले में एक अन्य आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श कॉलोनी, आरा भोजपुर (बिहार) निवासी सुनील चौधरी और टीटागढ़, उत्तर 24 परगना निवासी उमेश कुमार राय के तौर पर की जा रही है। तलाशी के दौरान तीन ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग से कुल 41 पैकेट गांजा बरामद किया गया है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
3. पेड़ से लटका मिला 21 साल के युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
झारखंड के बरडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी में मंगलवार सुबह एक 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान बभनी निवासी चतुरगुन रजवार के 21 वर्षीय अविवाहित पुत्र टपू कुमार रजवार के रूप में हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: आज की ताजा खबरें: देश-दुनिया से खेल और मनोरंजन तक, जानें क्या रहा खास
4. अमरूद का लालच देकर 9 साल की बच्ची को खेत में ले गया आरोपी, दुष्कर्म के बाद हत्या
महाराष्ट्र के पुणे के जुन्नर में नाबालिग बच्ची के साथ रेप और मर्डर का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद गांववाले आक्रोश से भर उठे और उन्होंने पुलिस स्टेशन का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि आरोपी ने च्ची को अमरूद देने की बात कहकर फुसलाया और उसे अपने साथ ले गया। बातों में उलझाकर वह बच्ची को पास के खेत में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। शाम को जब लड़की घर नहीं मिली, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की और लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
5. CGL रद्द होने पर फूट-फूटकर रोए अभ्यर्थी, कैमरे के सामने बेहोश हुई ASO
झारखंड सरकार के JSSC-CGL समेत TDPL से जुड़ी भर्ती परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद चयनित अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। रांची के प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार से न्याय की मांग की। इस फैसले से JSSC-CGL के जरिए चयनित करीब 1,975 अभ्यर्थियों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। इसी दौरान हजारीबाग की मनीषा कैमरे के सामने अपनी बात रखते हुए अचानक बेहोश हो गईं। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीषा पहले रेलवे में स्टेशन मास्टर थीं और CGL में चयन के बाद उन्होंने वित्त विभाग में ASO के पद पर योगदान दिया था।
यह भी पढ़ें: सऊदी से तारिक रहमान को बुलावा, क्या ‘इस्लामिक NATO’ में शामिल होगा बांग्लादेश?
6. घर से शुरू किया ज्वेलरी बिजनेस, अब विदेशों तक पहुंचा नेहा का ब्रांड
नेहा मेहता ने 2019 में करीब 14 साल की कॉर्पोरेट नौकरी के बाद अपनी ज्वेलरी लाइन Amaltaas शुरू की। शुरुआत में वह अकेले ही ब्रांड संभाल रही थीं। उनके मुताबिक, ज्वेलरी डिजाइनिंग की उन्होंने कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं ली थी, बल्कि काम करते-करते इसे सीखा। आज Amaltaas में 92.5 सिल्वर, गोल्ड-प्लेटेड ब्रास और कीमती रत्नों से तैयार हैंडक्राफ्टेड ज्वेलरी का कलेक्शन है। नेहा का यह ब्रांड अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। Amaltaas की वेबसाइट पर इंटरनेशनल शिपिंग की सुविधा उपलब्ध है और कंपनी के मुताबिक विदेशों में ऑर्डर भी भेजे जाते हैं
7. ‘अमेरिका के बराबर हो सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था’, पूर्व ब्रिटिश मंत्री ने की बड़ी भविष्यवाणी
ब्रिटेन के पूर्व मंत्री और लिबरल डेमोक्रेट नेता विंस केबल ने भारत की आर्थिक क्षमता को लेकर बड़ा अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिका के बराबर पहुंच सकती है। उन्होंने भारत को एक ‘स्विंग कंट्री’ बताते हुए कहा कि बदलते वैश्विक हालात में भारत का आर्थिक और रणनीतिक महत्व लगातार बढ़ रहा है।
8. हिमाचल में कैमरे में कैद हुआ मर्डर, युवक-युवती गिरफ्तार; क्या थी हत्या की वजह?
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा शहर में मंगलवार को 54 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला जिसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान सिरमौर जिले के आवत गांव निवासी भव सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय मोहम्मद आमिर उर्फ फग्गू और 29 वर्षीय रेखा उर्फ अन्नु के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक की ओर से युवक और महिला को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने को लेकर विवाद के एंगल भी जांच पुलिस कर रही है। हालांकि, तीनों की जान पहचान पहले से थी. एएसपी नरिंद्र ने कहा कि भाव सिंह की आरोपी दोनों लोगों से जान पहचान थी। पांवटा के DSP मनवेंद्र ठाकुर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
9. तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च, तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे RJD कार्यकर्ता
पटना में आज तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD कार्यकर्ता राजभवन मार्च के लिए सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ता जेपी गोलंबर पर जुटे और हाथों में तिरंगा व पार्टी के झंडे नजर आए। यह मार्च बिहार में पेपर लीक और सीवान में छात्रों पर गोली चलने की घटना के विरोध में निकाला गया है। तेजस्वी यादव ने सरकार से इन मामलों में कार्रवाई की मांग की है। मार्च को देखते हुए पटना में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्स गोलंबर समेत कई जगहों पर जवान तैनात किए हैं।
10. गॉल टेस्ट में जीत से 4 विकेट दूर भारत, श्रीलंका को 156 पर छठा झटका
गॉल टेस्ट में भारत जीत के बेहद करीब पहुंच गया है। पांचवें दिन श्रीलंका की दूसरी पारी में 156 रन पर छठा विकेट गिरा, जिसके बाद भारत को मैच जीतने के लिए अब सिर्फ 4 विकेट चाहिए। श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य है और टीम को जीत के लिए अभी 216 रन और बनाने हैं। रवींद्र जडेजा ने कप्तान धनंजय डी सिल्वा को 59 रन पर आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई, जबकि इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने निरोशन डिकवेला को 10 रन पर पवेलियन भेज दिया। लंच तक श्रीलंका 175/6 पर था और सोनल दिनूषा 65 रन बनाकर नाबाद थे। भारत अब बाकी चार विकेट लेकर पहला टेस्ट अपने नाम करने की कोशिश में है।
11. ‘कौआ’ बना भारत का राष्ट्रीय पक्षी! BEd-MEd की Answer Key में बड़ी गड़बड़ी
उत्तराखंड के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा के उत्तर को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। उत्तर कुंजी में भारत के राष्ट्रीय पक्षी से जुड़े सवाल के जवाब में ‘कौआ’ दिया गया, जबकि भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। परीक्षा में कुल 5,352 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इसलिए एक गलत उत्तर ने पूरी प्रक्रिया को लेकर चर्चा बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: आज की बड़ी खबरें: देश से दुनिया तक, खेल-मनोरंजन की तमाम हलचल
12. अगले हफ्ते जापान जाएंगे पीयूष गोयल, 27.5 अरब डॉलर के पार पहुंचा द्विपक्षीय व्यापार
मंत्री पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक जापान के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने को लेकर बातचीत होगी। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत और जापान का द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 27.5 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। जापान ने अगले 10 वर्षों में भारत में 10 ट्रिलियन येन के निजी निवेश का लक्ष्य रखा है। गोयल के दौरे में निवेश के साथ विनिर्माण, तकनीक, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
13. बोकारो में सड़क हादसे में रेलकर्मी की मौत, यूपी का रहने वाला था युवक
झारखंड के बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में गोस्वामी टोला के समीप मंगलवार रात ड्यूटी जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय अरविंद वर्मा की मौत हो गई घटना NH -23 पर बालीडीह से जैनामोड़ जाने वाली सड़क पर हुई है। जांच में बतया जा रहा है कि मृतक अरविंद वर्मा रेलवे आईआरसीटीसी के बेस किचन में मैनेजर पद पर कार्यरत था। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि रेलवे के बेस किचन में मैनेजर पद पर कार्यरत अरविंद वर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
14. सागर में बनेगा वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट, 500 एकड़ जमीन की तलाश शुरू
मध्य प्रदेश के सागर में नए आधुनिक एयरपोर्ट की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने करीब 500 एकड़ समतल सरकारी जमीन की तलाश शुरू की है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट के लिए ऐसी जगह देखी जा रही है जहां पर्याप्त जमीन के साथ भविष्य में रनवे और अन्य जरूरी सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। प्रस्तावित एयरपोर्ट बनने से सागर की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 500 एकड़ जमीन मिलने पर 2.5 से 3 किलोमीटर लंबा रनवे विकसित किया जा सकता है, जिससे बड़े यात्री विमानों के संचालन की संभावना बनेगी।
15. डेटिंग ऐप पर बुजुर्ग को फंसाया, डेट पर बुलाकर खाते से उड़ाए ₹1.30 लाख
दक्षिणी दिल्ली में दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग को फर्जी डेटिंग ऐप के ज़रिए फंसाकर उनका फोन चुरा लिया और खाते से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए। दरअसल दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के मुताबिक बुजुर्ग ने 25 जुलाई को E-FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपितों ज्योत्सना और मानसी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह एक डेटिंग एप के जरिए एक महिला के संपर्क में आए। बाद में टेलीग्राम के माध्यम से उससे बातचीत शुरू की यहां तक कि उन्होंने महिला के संग मिलकर डिनर भी किया। इसके बाद उसके दो बैंक खातों से यूपीआइ के जरिए 1.3 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। FIR दर्ज होने के बाद साइबर थाने के SHO इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक की निगरानी व एसीपी संदीप घई की देखरेख में टीम गठित की गई।
यह भी पढ़ें: IAF अफसर पर दुश्मन को ड्रोन यूनिट के सीक्रेट बेचने का आरोप, पैसे और निजी तस्वीरों का भी कनेक्शन
16. कनाडा को ट्रंप की बड़ी राहत, 50% टैरिफ का फैसला 3 दिन के लिए टला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आने वाले चुनिंदा सामान पर प्रस्तावित 50 प्रतिशत टैरिफ को तीन दिनों के लिए टाल दिया है। ये शुल्क बुधवार से लागू होने वाले थे और करीब 20 अरब डॉलर के कनाडाई आयात पर असर पड़ सकता था। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति होने की बात कही, लेकिन साफ किया कि अभी कुछ अहम काम बाकी है। दोनों देशों के अधिकारी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। प्र
17. प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, अगले दो दिन में बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश के बीच कई रिहायशी इलाकों में पानी घुस चुका है और कुछ जगहों पर सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा है। प्रशासन ने बाढ़ राहत चौकियों को सक्रिय कर दिया है और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगले दो दिनों में बारिश जारी रहने पर स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। प्रयागराज में पिछले दो दिनों में करीब 150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि गंगा-यमुना के बढ़ते पानी का असर संगम और आसपास के इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है।
18. स्कूल के खाने में नमक की जगह डिटर्जेंट? ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आई रसोई की हकीकत
बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित परासी के मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को बच्चों को सोयाबीन-चावल परोसा गया था। खाने में नमक कम होने की शिकायत के बाद कथित तौर पर नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर मिला दिया गया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। वहीं अधिकारियों ने भोजन के नमूने और रसोई की व्यवस्था की जांच कराने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें: इमरान खान को दिए थे 50 करोड़, फिर उन्हीं ने भिजवाया जेल; कैसे जिगरी दोस्त बने कट्टर दुश्मन?
19. दिल्ली-NCR में आज बारिश के आसार, उमस से मिल सकती है राहत
दिल्ली-NCR में आज यानी 19 अगस्त को बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। NCR के कई हिस्सों में भी बारिश और गरज-चमक हो सकती है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सफदरजंग केंद्र पर 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से ऊपर रहा। अब बुधवार को बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है।
20. लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे ₹1,750, CM मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 39वीं किस्त
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार पात्र महिलाओं के खाते में सामान्य 1,500 रुपये की मासिक किस्त के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये की अतिरिक्त राशि भी भेजी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। राज्य सरकार के अनुसार लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की सहायता दी जाती है और इस बार रक्षाबंधन को देखते हुए 250 रुपये अतिरिक्त दिए जा रहे हैं।





