19 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

सोने-चांदी के दाम में आज नरमी देखने को मिली है। MCX पर सोने का भाव ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट दर्ज की गई और भाव करीब ₹2.29 लाख प्रति किलो रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

Palak Gupta

19 अगस्त 2026

1 min read
19 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

सोने के भाव हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन में ऊंचाई के स्तर पर बने हुए हैं। रक्षाबंधन को अब कुछ ही दिन बाकी है और खरीदारों की लाइन सोने-चांदी की तरफ दौड़ रही है। आज यानी 19 अगस्त को सोने में उछाल देखा गया है वहीं चांदी के दरों में गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें कि आज यानी 19 अगस्त को फेडरल रिज़र्व द्वारा जुलाई में की गई नीतिगत बैठक के मिनट्स के रिजल्ट आने वाले हैं। इंटरनेशनल बाजारों में सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर स्पॉट गोल्ड  0.31 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4,407.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन स्पॉट गोल्ड का भाव 4,457.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबारी था।

चांदी की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर स्पॉट सिल्वर 1.53 प्रतिशत से नीचे लुढ़ककर 63.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 65.01 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और फेडरल रिजर्व की अगली नीति को लेकर बाजार की उम्मीदें सोने की दिशा के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई हैं। निवेशक फेड की पिछली बैठक के मिनट्स पर भी नजर रख रहे हैं, जिनसे आगे की ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: सोने के भाव में फिर हलचल, जानें 17 अगस्त को 24K से 10 कैरेट तक का ताजा रेट

घरेलू बाजार में क्या है हाल ?

आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में फिर गिरावट शुरू हो गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,54,262 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था यानी इसमें 505 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी भी सोने के साथ कदम मिलाकर 19 अगस्त को गिरावट की ओर बढ़ती नजर आ रही है।  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ  2,28,384 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 2,32,419 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी चांदी के भावों में 4,035 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate: 13 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

बुलियन्स के मुताबिक सोने के भाव

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम
24 कैरेट₹15,405₹1,54,050
22 कैरेट₹14,121₹1,41,213
20 कैरेट₹12,838₹1,28,375
18 कैरेट₹11,554₹1,15,538
16 कैरेट₹10,270₹1,02,700
14 कैरेट₹8,986₹89,863
12 कैरेट₹7,703₹77,025
10 कैरेट₹6,419₹64,188

यह भी पढ़ें: सोने की कीमतों में फिर हलचल, जानें 18 अगस्त को 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव

शहरवार में चांदी के भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹250000
मुंबई₹250000
कोलकाता₹250000
चेन्नई₹255000
पटना₹250000
लखनऊ₹250000
अयोध्या₹250000
मेरठ₹250000
कानपुर₹250000
गाजियाबाद₹250000
नोएडा₹250000
गुरुग्राम₹250000
चंडीगढ़₹250000
जयपुर₹250000
लुधियाना₹250000
गुवाहाटी₹250000
इंदौर₹250000
अहमदाबाद₹250000
सूरत₹250000
वडोदरा₹250000
नागपुर₹250000
पुणे₹250000
नासिक₹250000
बेंगलुरु₹250000
भुवनेश्वर₹255000
रायपुर₹250000
हैदराबाद₹255000

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1.53 लाख के करीब; जानें 14 अगस्त का ताजा रेट

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप आज सोना खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक करें। इसके बाद यह देखना जरूरी है कि सोना 22 कैरेट है या 24 कैरेट और उसकी शुद्धता कितनी है। ज्वेलरी खरीदते समय हॉलमार्क की जांच करें और बिल में सोने का वजन, शुद्धता, मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग-अलग देख लें। केवल दुकानदार द्वारा बताए गए कुल अमाउंट के आधार पर फैसला न करें।

निवेश के लिए सोना खरीदने वालों को यह भी समझना चाहिए कि ज्वेलरी, गोल्ड कॉइन, बार और दूसरे गोल्ड इन्वेस्टमेंट विकल्पों की लागत और जोखिम अलग हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर- यह लेख IBJA, भारतीय बाजार, MCX, सर्राफा बाजार से उपलब्ध ताजा कीमतों के आधार पर तैयार किया गया है। सोने और चांदी के रेट दिनभर में बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के अधिकृत ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से ताजा कीमतों की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.