आज की बड़ी खबरें 17 अगस्त 2026: राजनीति, दुनिया, कारोबार और खेल की अहम खबरें

17 अगस्त 2026 की दिनभर की बड़ी खबरों का पूरा राउंडअप। राजनीति और देश-दुनिया की अहम हलचल से लेकर कारोबार, बाजार और खेल जगत के प्रमुख घटनाक्रमों तक, आज की जरूरी खबरें और ताजा अपडेट्स एक नजर में पढ़ें।

Palak Gupta

17 अगस्त 2026

1 min read
आज की टॉप खबरें: 1 सितंबर के देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन के सभी बड़े अपडेट

1. स्मृति ईरानी-अनुराग ठाकुर की BJP में बड़ी वापसी की तैयारी, राघव चड्ढा को भी मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

बीजेपी के संगठन में स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर की वापसी हो सकती है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी नई टीम की घोषणा करने वाले हैं।  पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय संगठन में अहम वापसी हो सकती है।  सूत्रों ने बताया कि नई टीम में युवाओं और महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के साथ-साथ क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। बता दें कि ईरानी बीजेपी की एक प्रमुख नेता हैं, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री के तौर पर काम किया और 2019 से 2024 तक लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां भी संभाली हैं।

2. आंध्र प्रदेश में DSC भर्ती पर बवाल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश में DSC शिक्षक भर्ती को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की CBI जांच कराने की मांग की है। YSRCP का आरोप है कि DSC भर्ती में पारदर्शिता नहीं बरती गई और इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ा है।

3. जयपुर निकाय चुनाव की आरक्षण लॉटरी जारी, जानें 150 वार्डों में किसके लिए कौन-सी सीट रिजर्व

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए आरक्षण की लॉटरी सोमवार को पूरी हो गई। लॉटरी के बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। जयपुर में 20 वार्ड अनुसूचित जाति (SC), 6 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST) और 30 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। बाकी 94 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। कुल 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

श्रेणीवार्डों की संख्याआरक्षित वार्ड
SC2072, 124, 132, 65, 79, 86, 37, 69, 115, 58, 129, 63, 84, 55, 45, 59, 85, 66, 142 और 24
SC महिला7124, 86, 72, 58, 59, 69, 142
ST668, 60, 150, 64, 131, 61
ST महिला268, 150
OBC30लॉटरी से तय
सामान्य94शेष वार्ड
कुल महिला वार्ड50सभी श्रेणियों को मिलाकर

4. 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आज बटर फेस्टिवल, दूध-दही और मक्खन से खेली जाएगी अनोखी होली

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल में आज पारंपरिक बटर फेस्टिवल मनाया जा रहा है। स्थानीय लोग इसे अढूंड़ी उत्सव भी कहते हैं। इस खास मौके पर रंगों की जगह दूध, दही, मक्खन और मट्ठे से होली खेली जाती है। यह पर्व सिर्फ मौज-मस्ती तक सीमित नहीं है। स्थानीय लोगों के लिए यह प्रकृति और अपने पशुधन के प्रति आभार जताने का भी मौका है।

5. हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का भी खतरा

 हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है जिसके कारण कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंडी, चंबा और कांगड़ा समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सड़क मार्ग प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ समेत यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून ने फिर बढ़ाई चिंता

6. टेनिस नहीं, इस खेल की तैयारी कर रहे सानिया मिर्जा के बेटे इज़हान; मां ने किया खुलासा

सानिया मिर्जा के बेटे इज़हान को लेकर अक्सर सवाल पूछा जाता है कि क्या वह आगे चलकर अपनी मां की तरह टेनिस खेलेंगे। सानिया का कहना है कि वह बेटे पर किसी एक खेल को चुनने का दबाव नहीं डालना चाहतीं। इज़हान को खेलों में दिलचस्पी है और वह अपनी पसंद के हिसाब से आगे बढ़ेंगे। सानिया और शोएब मलिक के बेटे इज़हान का जन्म अक्टूबर 2018 में हुआ था। दोनों अलग होने के बाद भी मिलकर उनकी परवरिश कर रहे हैं। सानिया खुद भी कई मौकों पर कह चुकी हैं कि बच्चे को अपनी पसंद का करियर चुनने की आजादी मिलनी चाहिए।

7. हिसार जीवन हत्याकांड में सरकार से बातचीत के बाद बनी सहमति, आज होगा अंतिम संस्कार

उत्तरप्रदेश के हरियाणा के क्षेत्र हिसार में हुए जीवन हत्याकांड को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच रविवार को न्याय समिति की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बातचीत हुई है जिसमें सरकार की ओर से समिति की सभी प्रमुख मांगों को पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया गया। समिति के अनुसार इस दौरान पथराव और अन्य घटनाओं को लेकर लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेकर रद्द किए जाएंगे। इसी के साथ सरकार ने मुख्य आरोपी की गिरफ़्तारी का भी आश्वासन दिया। दरअसल आंदोलन का कारण शुरू हुआ था जीवन हत्याकांड से जिसमें  4 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता बिजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को आरोपी बनाया है।

8. बिहार में फिर दर्दनाक हादसा, कटिहार में नहाने गए तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत

बिहार की राजधानी पटना के मोरसंडा गांव में सावन की तीसरी सोमवारी के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा गांव के पास कमला नदी में नहाने और जल भरने गए सात बच्चे गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों ने चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय अमन कुमार, 9 वर्षीय दिव्यांशु कुमार और 13 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में हुई है। टना के बाद गांव में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, गोताखोरों और बैरिकेडिंग नहीं होने पर भी सवाल उठाए हैं।

9. मुकेश खन्ना ने उठाई ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाने की मांग, ‘जन गण मन’ पर दिया बड़ा बयान

‘शक्तिमान’ फिल्म अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम’ को देश का राष्ट्रगान बनाने की मांग की है। एक इंटरव्यू में खन्ना ने कहा कि वह पहले भी यह बात कह चुके हैं और अब चाहते हैं कि जल्द से जल्द ‘जन गण मन’ को हटाकर ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाया जाए।

10. बांधवगढ़ का नया ‘राजा’ बना बाघ D-1, शाही वंश और आक्रामक अंदाज से बनाई पहचान

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों की एक ऐसी दुनिया है जहां का डी-1 नामक  टाइगर वन विभाग के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी काफी पॉपुलर हो रहा है। खितौली रेंजर स्वस्ति श्री जैन ने बताया कि डी वन जिसे अक्सर ‘खितौली का राजा’ कहा जाता है, हाल के वर्षों में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का सबसे प्रभावशाली और प्रमुख प्रभुत्वशाली नर बाघों में से एक रहा है। D1 अपने अटैकिंग स्वभाव के लिए जाना जाता है।

11. जमीन दिलाने के नाम पर कारोबारी से लाखों की ठगी, जान से मारने की भी धमकी

झारखंड की राजधानी रांची के कोकर के न्यू अयोध्यापुरी निवासी व्यवसायी वीरेंद्र कुमार यादव ने जमीन बिक्री के नाम पर ठगी, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में रामविलास शर्मा और उनके पुत्र राजन शर्मा को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि जनवरी 2026 में रामविलास शर्मा ने अपनी पुत्री की शादी के लिए पैसों की जरूरत बताते हुए कोकर मौजा स्थित अपनी करीब डेढ़ कट्ठा जमीन 45 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया था। आरोप है कि एग्रीमेंट के बाद रामविलास शर्मा और उनके पुत्र ने बयाना व अग्रिम राशि के रूप में कुल 18 लाख 51 हजार रुपये लिए थे। रुपए लेने के बावजूद आरोपियों ने जमीन की लिखा-पढ़ी और कब्जा नहीं दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो रामविलास शर्मा और उनके पुत्र राजन शर्मा कथित तौर पर उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी देने लगे जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बताया पुलिस लेन-देन, जमीन के एग्रीमेंट और दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: हमास से डील के लिए ट्रंप ने दामाद जेरेड कुशनर को भेजा मिस्र, हुई अहम बैठक

12. E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान का दावा, सरकारी सलाहकार ने E10 वापस लाने की दी सलाह

E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन ने पुरानी गाड़ियों के लिए E10 पेट्रोल का विकल्प फिर से उपलब्ध कराने की सलाह दी है। उन्होंने माना कि देश में बड़ी संख्या में पुराने दोपहिया वाहन ऐसे हैं, जिन्हें ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल के लिए तैयार नहीं किया गया था। उनके मुताबिक, करीब 7.5 से 8 करोड़ दोपहिया वाहन E10 के हिसाब से बनाए गए हैं। इसलिए नई गाड़ियों में E20 का इस्तेमाल जारी रखते हुए पुराने वाहनों के मालिकों को E10 खरीदने का विकल्प दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 13 अगस्त न्यूज़ राउंडअप: राजनीति, दुनिया, कारोबार, टेक, खेल और मनोरंजन की बड़ी खबरें

13. राम मंदिर में कैसे हुई दान की चोरी? जांच में सामने आई पूरी कहानी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में चोरी का मामला सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गई है। SIT की शुरुआती जांच में सामने आया कि 27 अप्रैल से 5 जून 2026 के बीच के सीसीटीवी फुटेज में काउंटिंग रूम के कर्मचारियों द्वारा नोटों की गड्डियां और खुले पैसे कपड़ों, जूतों और जेबों में छिपाने की करीब 70 घटनाएं रिकॉर्ड हुईं। अब SIT ने पुराने रिकॉर्ड भी खंगालने शुरू कर दिए हैं और ट्रस्ट के गठन के समय यानी वित्तीय वर्ष 2020-21 से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

14. कोडरमा में वाहन की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

15. पहला इस्तीफा खारिज, फिर भी पद छोड़ने पर अड़े शहजाद पूनावाला; BJP पर बढ़ा दबाव

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने पार्टी से अलग होने का अपना फैसला अब और साफ कर दिया है। उन्होंने 30 जुलाई को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन बीजेपी ने इसे तुरंत स्वीकार नहीं किया और उन्हें फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा। अब 17 अगस्त को पूनावाला ने फिर पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र भेजकर अपना इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने अपना फैसला नहीं बदलने का निर्णय लिया है।

16. बिहार के गांवों में बहुमंजिला मकान बनाने के बदले नियम, अब नक्शा पास कराना होगा जरूरी

बिहार के गांवों में बहुमंजिला मकान और अपार्टमेंट बनाने को लेकर सरकार नियम बदलने की तैयारी में है। अब ऐसे निर्माण के लिए नक्शा पास कराना जरूरी होगा। नए प्रावधान के तहत जिला स्तर पर एक कमेटी नक्शे की जांच करेगी। इसमें सड़क की चौड़ाई, जल निकासी, सुरक्षा, पार्क और दूसरी जरूरी सुविधाओं को भी देखा जाएगा। यह व्यवस्था खास तौर पर उन ग्रामीण इलाकों में अहम होगी, जहां तेजी से बहुमंजिला इमारतें बन रही हैं।

17. माफिया विजय मिश्रा से मुक्त जमीन पर बनेगी 5 मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी, 500 छात्र कर सकेंगे पढ़ाई

प्रयागराज में माफिया और पूर्व विधायक विजय मिश्रा से मुक्त कराई गई जमीन का अब छात्रों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) अल्लापुर के भरद्वाजपुरम में करीब 500 वर्ग गज जमीन पर पांच मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की तैयारी कर रहा है। इस भवन में एक साथ करीब 500 से 700 छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। लाइब्रेरी में बैंकिंग, रेलवे और सिविल सेवा जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग-अलग सुविधाएं होंगी। छात्रों से हर महीने करीब 200 से 300 रुपये शुल्क लेने पर भी विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में पलामू में दिखा खतरनाक ग्रीन पिट वाइपर, जानिए क्यों बढ़ जाता है खतरा

18. शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, Sensex 300 अंक टूटा; Nifty 24,300 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार ने 17 अगस्त को कमजोर शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा नीचे चला गया, जबकि निफ्टी 24,300 के स्तर से फिसल गया। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 77,675 के आसपास और निफ्टी 24,295 के करीब कारोबार कर रहा था। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों को लेकर बनी चिंता रही।

इंडेक्सपिछला बंदशुरुआती/सुबह का स्तरगिरावट
सेंसेक्स78,009.25करीब 77,675334 अंक
निफ्टी 5024,366करीब 24,29568 अंक
निफ्टी बैंक57,000-58,000 के दायरे मेंदबाव में

19. ₹16 में जींस-शर्ट का ऑफर पड़ा भारी, हजारों की भीड़ के बाद व्यापारी भाई गिरफ्तार

कानपुर के अनवरगंज इलाके में 16 रुपये में कपड़े बेचने का ऑफर दुकानदार को भारी पड़ गया। 15 अगस्त की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सिर्फ 16 मिनट के लिए 16 रुपये में जींस, शर्ट, सूट और दूसरे कपड़े देने की बात कही गई थी। ऑफर सुनकर रात में ही करीब 3 से 4 हजार लोग दुकान के बाहर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने के बाद धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। दुकानदार रईस आलम दुकान बंद कर वहां से निकल गया। इसके बाद पुलिस ने दुकान मालिक सलमान आलम और उसके भाई रईस आलम के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Happy Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे खास संदेश

20. दिसंबर से शुरू हो सकता है BSNL 5G, ग्राहकों को सिम बदलनी पड़ेगी या नहीं?

BSNL के 5G को लेकर ग्राहकों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। कंपनी इस साल दिसंबर तक 5G मोबाइल सेवा शुरू करने की तैयारी में है। BSNL केरल के चीफ जनरल मैनेजर आर. साजी कुमार के मुताबिक, कंपनी का मौजूदा 4G नेटवर्क 5G के लिए तैयार है, इसलिए नई तकनीक पर जाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए। BSNL के 4G उपकरणों को 5G में अपग्रेड किया जा सकने की बात सरकारी दस्तावेज में भी दर्ज है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.