13 अगस्त न्यूज़ राउंडअप: राजनीति, दुनिया, कारोबार, टेक, खेल और मनोरंजन की बड़ी खबरें

13 अगस्त 2026 की बड़ी खबरों का पूरा राउंडअप एक जगह। राजनीति और देश-दुनिया की अहम हलचल से लेकर कारोबार, टेक्नोलॉजी, खेल और मनोरंजन जगत की चर्चित खबरों तक, जानें आज क्या रहा खास और किन घटनाक्रमों ने सुर्खियां बटोरीं।

Palak Gupta

13 अगस्त 2026

1 min read
13 अगस्त न्यूज़ राउंडअप: राजनीति, दुनिया, कारोबार, टेक, खेल और मनोरंजन की बड़ी खबरें

1. संसद में छलका खरगे का दर्द, बोले- मैं दलित हूं इसलिए मेरे स्टेज का शुद्धिकरण हुआ

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान से जुड़ी घटना का मुद्दा उठाया। खरगे ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त को जिस मंच से उन्होंने रैली को संबोधित किया था, उनके वहां से जाने के बाद मंच का ‘शुद्धिकरण’ किया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना उन्हें अपमानित करने वाली है और सवाल उठाया कि लोकतंत्र में किसी व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है। इस मामले पर बीजेपी ने खरगे के आरोपों को लेकर जांच की बात कही है। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती और मामले की जांच कराई जाएगी।

2. नोएडा में अदाणी ग्रुप को बिजली लाइसेंस देने पर घमासान, कर्मचारियों ने जताया विरोध

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित डेटा सेंटर पार्क में बिजली आपूर्ति के लिए अदाणी समूह को समानांतर विद्युत वितरण लाइसेंस देने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। बता दें कि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्टेप-इलेवन लिमिटेड और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने नोएडा के डेटा सेंटर पार्क में बिजली आपूर्ति के लिए समानांतर वितरण लाइसेंस की मांग की थी जो परिक्षण के बाद स्वीकार लिया गया है। लेकिन राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए विपरीत बयान दिया है।  परिषद का कहना है कि इस लाइसेंस का असर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की वित्तीय स्थिति और उपभोक्ताओं के हितों पर पड़ सकता है।

3. रांची यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक आवेदन, MA में भी एडमिशन शुरू

रांची विश्वविद्यालय ने 9 सितंबर 2026 को होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी है। अब पात्र विद्यार्थी 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समारोह में 1 फरवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच पीजी परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। इस बार 70 गोल्ड मेडल भी दिए जाएंगे और अब तक 3106 आवेदन मिल चुके हैं। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन में नए सत्र 2026-28 से दो वर्षीय MA इन एजुकेशन कोर्स शुरू किया जा रहा है। जिसमे पहले साल की फीस 20,000 बताई जा रही है।

4. AUS vs BAN टेस्ट में गरमाया माहौल, ग्रीन को आउट कर तस्कीन का सेलिब्रेशन वायरल

AUS vs BAN टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में माहौल उस समय गरमा गया, जब तस्कीन अहमद ने कैमरून ग्रीन को आउट किया। ग्रीन ने तस्कीन की गेंद को लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट ठीक से नहीं लगा और मिडविकेट पर मुशफिकुर रहीम ने कैच पकड़ लिया। विकेट मिलते ही तस्कीन ने जीभ बाहर निकालकर और हाथ ऊपर करके डांस करते हुए जश्न मनाया। उनका यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है और फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर ट्रंप के ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, रखी शर्त

5. लोहरदगा के मिशन चौक में श्री राम दरबार मंदिर निर्माण का शुभारंभ

लोहरदगा के मिशन चौक में श्री राम दरबार मंदिर के निर्माण का काम शुरू हो गया है। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे विधि-विधान के साथ मंदिर की नींव रखी गई। इस दौरान पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मंदिर समिति से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। मंदिर निर्माण की शुरुआत को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।

6. ‘क्राइम पेट्रोल’ में अजय देवगन की एंट्री पर बोले अनूप सोनी- लोग मुझे इसी शो से याद रखेंगे

क्राइम पेट्रोल के नए सीजन में अजय देवगन होस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं। अजय देवगन की एंट्री के बाद शो के पुराने होस्ट अनूप सोनी ने भी इस बदलाव पर बात की है। उन्होंने कहा कि करियर में उन्होंने कई काम किए हैं, लेकिन ‘क्राइम पेट्रोल’ से उन्हें जो पहचान मिली, वह अलग है। अनूप सोनी करीब एक दशक तक इस शो का जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘क्राइम पेट्रोल’ से पहले लोग उन्हें ‘बालिका वधू’ के लिए पहचानते थे, लेकिन इस शो के बाद उनकी पहचान काफी हद तक बदल गई।

7. ईरान की दो मिसाइलों से ट्रंप को खतरा? सीक्रेट रेस्क्यू से जुड़ा बड़ा दावा

जुलाई 2026 में तुर्की के अंकारा में NATO शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा सामने आया था। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली कि एयर फोर्स वन को कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल से निशाना बनाया जा सकता है।

8. सुशांत सिंह राजपूत की बहन का बड़ा बयान- हमें पता है क्या हुआ, लेकिन…

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ उनकी भाई से जुड़ी यादें शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब श्वेता का एक स्टेटमेंट काफी वायरल हो रहा है। श्वेता ने कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत के साथ कुछ गलत हुआ था और मामले में अभी भी कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें ‘फाउल प्ले’ की बात कही थी, लेकिन उनके पास इसे साबित करने के लिए ठोस सबूत नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: आज की 20 बड़ी खबरें: 12 अगस्त को देश-दुनिया से बिजनेस और मनोरंजन तक क्या रहा खास

9. गोरखपुर शिवकुमार हत्याकांड में दारोगा-कांस्टेबल की भूमिका पर सवाल, हो सकती है कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस ने जांच और भी तेज कर दी है। मामले में जेल भेजे जा चुके सात बालिग और एक नाबालिग समेत सभी आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है। 8 अगस्त को बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की हत्या के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 8 अगस्त को बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की हत्या के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर सिकरीगंज थाने के प्रभारी को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है।

10. स्वतंत्रता दिवस से पहले बच्चों संग टीचर का देशभक्ति डांस वायरल

स्वतंत्रता दिवस से पहले स्कूलों में कार्यक्रमों की तैयारियों में एक टीचर का बच्चों के साथ देशभक्ति गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टीचर बच्चों को डांस के स्टेप सिखाते नजर आ रहे हैं और बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ उनका साथ दे रहे हैं। वीडियो में टीचर का जोश और बच्चों की खुशी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

11. BJP विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, ₹1.44 करोड़ समेत कई जानकारियां मांगी

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 13 अगस्त को सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है। यह मामला आय से अधिक संपत्ति की जांच से जुड़ा है। विजिलेंस ने उनसे करीब 70.84 लाख रुपये की शेयरों से हुई आय और 74.07 लाख रुपये की जमीन बिक्री से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। इसके अलावा विधायक और उनके परिवार की संपत्तियों, बैंक खातों, निवेश, वाहनों और रक्कड़ स्थित मकान के निर्माण से जुड़े बिल और भुगतान का रिकॉर्ड भी मांगा गया है।

12. Goa Club Fire: बच सकती थीं 25 जानें? चार्जशीट में लूथरा ब्रदर्स को लेकर बड़ा खुलासा

गोवा के अर्पोरा स्थित बर्च बाई रोमियो लेन नाइटक्लब अग्निकांड की जांच में केस को और भी पेचीदा कर दिया। गोवा पुलिस की चार्जशीट में सामने आया है कि क्लब मालिक लूथरा ब्रदर्स को बंद पड़े इमरजेंसी एग्जिट गेट के बारे में सब पता था। अगर यह दरवाजा खुला होता तो उस भीषण अग्निकांड की रात में 25 जानों को सुरक्षित निकाला जा सकता था और बचाया जा सकता था। बता दें कि जिस जगह पर यह क्लब बनाया गया था उस प्रॉपर्टी के मालिक सुरिंदर कुमार खोसला आग की खबर मिलते ही ब्रिटेन भाग गए और फरार हैं जिनकी जांच के लिए पुलिस ने स्पेशल फाॅर्स की तैनाती की है।

13. 16 साल बाद संविदा शिक्षिका को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, सेवा जारी रखने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सालों से संविदा पर पढ़ा रहे शिक्षकों के भविष्य को लेकर अमेठी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एक संविदा शिक्षिका की सेवा समाप्त करने के विभागीय आदेश पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। इसी वजह से कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है कि ऐसे शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फ्रांस के न्यूक्लियर प्लांट पर जेलीफिश का ‘अटैक’, तीन रिएक्टर बंद; सुरक्षा को कितना खतरा?

14. गुरुग्राम के ₹50 करोड़ के STP प्रोजेक्ट से हटा स्टे, कोर्ट से मिली हरी झंडी

गुरुग्राम के करीब ₹50 करोड़ के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) प्रोजेक्ट को लेकर चल रहा कानूनी अड़ंगा हट गया है। कोर्ट के फैसले के बाद प्रोजेक्ट पर आगे काम करने का रास्ता साफ हो गया है। STP के बनने से सीवेज के पानी को ट्रीट करने और शहर में गंदे पानी से जुड़ी समस्या कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। स्टे हटने के बाद संबंधित एजेंसियां अब प्रोजेक्ट का काम आगे बढ़ा सकेंगी।

15. पांच दिन की बैंकिंग की मांग तेज, सहरसा में बैंककर्मियों ने निकाला जुलूस

सहरसा में बैंक कर्मचारियों ने सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बुधवार शाम बैंकिंग समय खत्म होने के बाद अलग-अलग बैंकों के कर्मचारी जिला परिषद परिसर में जुटे है। इसके बाद मुख्य बाजार के डीबी रोड से जुलूस निकाला गया, जो वीर कुंवर सिंह चौक तक पहुंचा। इस दौरान कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर नारे लगाए। बता दें कि बैंककर्मियों का कहना है कि पांच दिन की बैंकिंग की मांग काफी समय से उठाई जा रही है।

16. ‘लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए’, शुद्धिकरण विवाद पर राज्यसभा में भड़के खरगे

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में उनके कार्यक्रम के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि लोकतंत्र में किसी व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दलित होने की वजह से मंच का शुद्धिकरण किया गया और कहा कि यह उन्हें ‘अछूत’ समझने जैसा है।

17. ‘केयरटेकर संपत्ति का मालिक नहीं बन सकता’, हाईकोर्ट ने खत्म किया 49 साल पुराना विवाद

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने जमीन और काश्तकारी विवाद से जुड़े 49 साल पुराने मामले में स्पष्ट किया है कि किसी भी संपत्ति की केवल लंबे समय तक देखरेख करने वाला केयरटेकर या नौकर, उस संपत्ति पर हक या काश्तकारी का दावा नहीं कर सकता। दरअसल यह फैसला जुड़ा हुआ है एक मामले से जिसमें  मालिक की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के राजस्व रिकार्ड बदला था, जिसकी कानून की नजर में कोई अहमियत नहीं है। अदालत ने कहा कि वादी साल 1977 से न्याय के लिए भटक रहा है और करीब 49 साल बीतने के बाद भी उसे अपनी ही संपत्ति का सुख नहीं मिल सका।

18. ‘हर घर तिरंगा’ से खादी बाजार में उछाल, ₹10 लाख के झंडे और कपड़ों की बिक्री

स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का असर खादी बाजार पर भी दिख रहा है। भागलपुर में खादी ग्रामोद्योग संघ से करीब ₹10 लाख के तिरंगे, खादी के कपड़े और सिल्क की साड़ियों की बिक्री हुई है। बाजार में खादी के झंडों के साथ कुर्ता-पायजामा, बंडी और तिरंगा डिजाइन वाली साड़ियों की मांग भी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate: 13 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

19. JPU में एडमिशन के लिए हेल्प डेस्क शुरू, छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

जय प्रकाश विश्वविद्यालय (JPU), छपरा में एडमिशन से जुड़ी जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर 2026-27 सत्र के UG और PG एडमिशन से जुड़ी सूचनाएं और मेरिट लिस्ट भी जारी की जा रही हैं। छात्र एडमिशन से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। JPU की ओर से जारी जानकारी में एडमिशन से जुड़े सवालों के लिए हेल्पलाइन उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: 12 अगस्त News Update: देश-दुनिया, बाजार, टेक, खेल और फिल्म जगत की 20 बड़ी खबरें

20. सीकर में PGDCA परीक्षा में सामूहिक नकल, 20 छात्रों से सामग्री जब्त; एग्जाम रद्द

सीकर में स्थित जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की इंस्पेक्शन टीम ने परीक्षा में 20 छात्रों को नक़ल करने हेतु चीटिंग चिट्स को जब्त किया। मंगलवार 11 अगस्त को टीम ने सीकर स्थित विश्वभारती कॉलेज में अचानक चेकिंग प्रोसेस शुरू किया। यह मामला PGDCA परीक्षा के दौरान सामने आया जिसमें करीब 20 विद्यार्थियों से नकल में इस्तेमाल की गई सामग्री जब्त की गई। बता दें कि परीक्षा केंद्र के तीन कमरों में कुल 72 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। इस दौरान परीक्षा को रद्द कर दिया गया वहीं विद्यालय में आगे होने वाली परीक्षाओं पर निगरानी रखी जा रही है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.