हमास से डील के लिए ट्रंप ने दामाद जेरेड कुशनर को भेजा मिस्र, हुई अहम बैठक

गाजा में शांति समझौते को आगे बढ़ाने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत और उनके दामाद जेरेड कुशनर ने मिस्र में हमास के नेताओं से अहम मुलाकात की। बैठक में युद्धविराम की अगली प्रक्रिया, हमास के हथियार छोड़ने और गाजा से इजरायली सैनिकों की वापसी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद कुशनर की इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बातचीत होनी है।

Palak Gupta

17 अगस्त 2026

1 min read
हमास से डील के लिए ट्रंप ने दामाद जेरेड कुशनर को भेजा मिस्र, हुई अहम बैठक

वैश्विक तनाव को एक बार फिर से राहत देने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई पहल की है। गाजा में लंबे समय से चल रही शांति समझौते की अटकलों को खत्म करने के लिए अमेरिका ने एक बार फिर हाथ पैर फेंकना शुरू कर दिया है।

बता दें कि रविवार को कूटनीतिक गतिविधियों को सहारा देते हुए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दामाद और मध्य पूर्व मामलों के दूत जेरेड कुशनर ने मिस्र में हमास के नेताओं से मुलाकात की है। इस मीटिंग का सबसे मुख्य मुद्दा गाजा में सीजफायर और ट्रंप द्वारा सोचे गए पीस रोडमैप को आगे बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें: फ्रांस के न्यूक्लियर प्लांट पर जेलीफिश का ‘अटैक’, तीन रिएक्टर बंद; सुरक्षा को कितना खतरा?

हमास के हथियार छोड़ने पर हुई चर्चा

इस बैठक को दो घंटे से ज्यादा चलाया गया जिसमें मिस्र, कतर और तुर्की के मध्यस्थ भी मौजूद रहे। बातचीत का एक और मुद्दा सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि ट्रंप के इस रोडमैप में हमास से उनके हथियार छोड़ने की भी बात की गई है। अमेरिका चाहता है कि हमास अपने हथियार और सैन्य ढांचा खत्म करने की दिशा में ठोस और जांचे जा सकने वाले कदम उठाए जाएं।  बैठक में हमास के राजनीतिक नेता खलील अल-हया भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर ट्रंप के ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, रखी शर्त

हमास ने जताई अपनी शर्तें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमास के प्रमुख खलील अल-हया ने बैठक में गाजा में इजरायल पर सीजफायर का उल्लंघन करने के आरोप भी लगाया इसी के साथ हमास ने अपनी चिंताओं का वर्णन भी किया और कुशनर से सीजफायर समझौते को पूरी तरह लागू करने की मांग की।

इसके अलावा हमास ने कहा कि इजरायल को पहले गाजा में हमले रोकने और अपनी सेना को तय सीमा तक पीछे हटाने की दिशा में कदम उठाना होगा। हमास ने अमेरिका और मध्यस्थ देशों से इजरायल को प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए मनाने की अपील भी की है।

यह भी पढ़ें: एक नजर में 13 अगस्त: देश-दुनिया, बिजनेस, टेक, स्पोर्ट्स और मनोरंजन की प्रमुख खबरें

गाजा से लोगों को हटाने की योजना का अमेरिका ने किया विरोध

बैठक के दौरान कुशनर ने कई अफवाहों को भी साफ करते हुए बताया कि कुछ ऐसे भी आरोप लगाए जा रहे हैं जिसकी जवाबदेही और पुष्टि कभी अमेरिका ने की ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका गाजा के लोगों को उनकी जमीन से हटाने वाली किसी भी योजना का समर्थन नहीं करता।

बता दें कि कुशनर उस समय मिस्र और इजरायल के दौरे पर निकले जब गाजा के लिए प्रस्तावित ट्रंप रोडमैप को लेकर इजरायल और अमेरिका के बीच दांव-पेंच निरंतर सामने आ रहे थे। इसी समय इजराइल के नेता बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही ट्रंप की 15 सूत्रीय योजना को लेकर अपनी असहमति जाहिर कर चुके हैं। इजरायल का जोर इस बात पर है कि गाजा से सैन्य वापसी से पहले हमास को पूरी तरह से अपने हथियार और सैन्य ढांचे छोड़ने चाहिए।

हमास ने बैठक के बाद कहा कि वह ट्रंप की योजना के दूसरे चरण के रोडमैप को आगे बढ़ाने के पक्ष में है। बैठक में बैठे सभी अधिकारियों ने मध्यस्थ देशों और बोर्ड ऑफ पीस से इजरायल पर समझौते की शर्तें लागू करने का दबाव बनाने की अपील की इसके अलावा हमास के हथियारों को छोड़ने, पीस डील पर जोर डालने, सैन्य कार्रवाई बंद करने और ट्रंप की योजना को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.