सोने के भाव में फिर हलचल, जानें 17 अगस्त को 24K से 10 कैरेट तक का ताजा रेट

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज की खबर अहम है। 17 अगस्त को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखने को मिली है। अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत में थोड़ा अंतर है, जबकि चांदी का भाव भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

Palak Gupta

17 अगस्त 2026

1 min read
सोने के भाव में फिर हलचल, जानें 17 अगस्त को 24K से 10 कैरेट तक का ताजा रेट

अगस्त के तीसरे सोमवार को भी सोने चांदी के भावों में लगातार हेर-फेर लगा हुआ है। एक साथ दो दिन की छुट्टी के बाद सोने चांदी की कीमतें बढ़ोतरी के साथ खुली हैं। सोने चांदी जैसे कीमती धातुओं को खरीदने की प्रक्रिया में यह चढ़ाव खरीदारों के लिए चिंता बढ़ा रहा है।

बता दें कि पिछले सप्ताह से अभी तक 24 कैरेट सोने में 3,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना भी 3,200 बढ़ता नजर आया। इसी के साथ चांदी भी ऊंचाई की सीढ़ी चढ़ते हुए पिछले एक सप्ताह में 5,000 प्रति किलोग्राम से बढ़ी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमतें निरंतर ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। भारत में सोने और चांदी की कीमत सिर्फ घरेलू मांग से तय नहीं होती। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों की चाल, रुपये और डॉलर के बीच बदलाव और निवेशकों की खरीदारी का भी सीधा असर पड़ता है। हाल के दिनों में कमजोर डॉलर और अमेरिकी महंगाई से जुड़े आंकड़ों ने सोने की कीमत को सहारा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है भाव ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर स्पॉट गोल्ड की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। आज बाजार ओपन होते ही 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,388.07 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई है। पिछले कारोबारी सत्र से इसकी कीमत में 11.5 अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी देखी गई है।

चांदी की बात करें तो COMEX पर चांदी का भाव 16 अगस्त को 65.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। वहीं आज स्पॉट सिल्वर में कुछ खास बढ़त नहीं देखी गई। आज यानी 17 अगस्त को चांदी की कीमत  65.49 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: 10 हफ्ते के हाई पर सोना, MCX पर चांदी ₹2,37,860 के पार

घरेलू बाजार के भी जानें भाव

घरेलू MCX बाजार में सोने की कीमतें बढ़ोतरी के साथ बंद हुई थी। आज बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,53,466 रुपये प्रति 10 ग्राम था वहीं बाजार ओपन होते ही सोने की कीमत 1,54,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। पिछले कारोबारी सत्र से सोने में 1,124 रुपये की तेजी देखी गई है।

लगातार ऊंचे स्तर पर बने रहने के बावजूद कीमती धातुओं में खरीदारी का रुझान बना हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,36,272 रुपये प्रति किलो पर कारोबारी है। पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत  2,35,924 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। चांदी की कीमतों में 825 रुपये की तेजी देखी गई है।

बूलियन्स के मुताबिक सोने की कीमत

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट₹15,486₹1,54,860₹4,39,021₹1,80,626
22 कैरेट₹14,196₹1,41,955₹4,02,436₹1,65,574
20 कैरेट₹12,905₹1,29,050₹3,65,851₹1,50,522
18 कैरेट₹11,615₹1,16,145₹3,29,266₹1,35,469
16 कैरेट₹10,324₹1,03,240₹2,92,680₹1,20,417
14 कैरेट₹9,034₹90,335₹2,56,095₹1,05,365
12 कैरेट₹7,743₹77,430₹2,19,510₹90,313
10 कैरेट₹6,453₹64,525₹1,82,925₹75,261

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate: 13 अगस्त को सोना महंगा या सस्ता? जानें 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

सर्राफा बाजार के भाव

सर्राफा बाजार पर सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। भारतीये सर्राफा बाजार में 17 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव देशभर में करीब 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,000 रुपये के आसपास है। शहर के हिसाब से कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,54,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई में यह 1,54,580 रुपये के आसपास है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना करीब 1,55,030 रुपये और कोलकाता में 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरु में इसकी कीमत करीब 1,54,700 रुपये और हैदराबाद में 1,54,820 रुपये है।

चांदी की कीमत भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। 17 अगस्त को 999 शुद्धता वाली चांदी का देशभर में भाव करीब 2,37,270 रुपये प्रति किलो बताया गया है। दिल्ली में चांदी करीब 2,36,430 रुपये, मुंबई में 2,36,840 रुपये और कोलकाता में 2,36,530 रुपये प्रति किलो है। चेन्नई में चांदी का भाव करीब 2,37,530 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: 10 अगस्त को सोना-चांदी महंगा या सस्ता? जानें 18K, 22K और 24K का भाव

शहरवार अनुसार चांदी के भाव

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,50,000
मुंबई₹2,50,000
कोलकाता₹2,50,000
चेन्नई₹2,55,000
पटना₹2,50,000
लखनऊ₹2,50,000
अयोध्या₹2,50,000
मेरठ₹2,50,000
कानपुर₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,50,000
नोएडा₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,50,000
जयपुर₹2,50,000
लुधियाना₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,50,000
इंदौर₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,50,000
सूरत₹2,50,000
वडोदरा₹2,50,000
नागपुर₹2,50,000
पुणे₹2,50,000
नासिक₹2,50,000
बैंगलोर₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,55,000
रायपुर₹2,50,000
हैदराबाद₹2,55,000

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1.53 लाख के करीब; जानें 14 अगस्त का ताजा रेट

एक्सपर्ट्स की राय

सोने और चांदी की कीमतों में इस समय तेजी बनी हुई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आगे का सफर सीधी तेजी वाला नहीं होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4,400 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। कमजोर अमेरिकी डॉलर, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और दुनिया में जारी तनाव से सोने को सहारा मिल रहा है।

चांदी को लेकर भी जानकारों का रुख मजबूत बना हुआ है। चांदी की मांग सिर्फ निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि सौर ऊर्जा, वाहन और तकनीकी क्षेत्र में इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, चांदी में सोने के मुकाबले उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। इसलिए विशेषज्ञों की राय यही है कि तेजी देखकर एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय खरीदारी को हिस्सों में बाँटना ज्यादा समझदारी हो सकती है। अगर आप गहने खरीदने के लिए सोना ले रहे हैं तो जरूरत के हिसाब से खरीदारी करें, जबकि निवेश के लिए खरीद रहे हैं तो कीमत में आने वाली गिरावट का भी ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.