आज की 20 बड़ी खबरें: 12 अगस्त को देश-दुनिया से बिजनेस और मनोरंजन तक क्या रहा खास

12 अगस्त 2026 की 20 बड़ी खबरों में जानिए देश-दुनिया में क्या रहा खास। राजनीति और कारोबार की हलचल से लेकर बाजार, टेक्नोलॉजी, खेल और मनोरंजन जगत की अहम खबरों तक, दिनभर के प्रमुख घटनाक्रम और जरूरी अपडेट्स एक नजर में पढ़ें।

Palak Gupta

12 अगस्त 2026

1 min read
13 अगस्त न्यूज़ राउंडअप: राजनीति, दुनिया, कारोबार, टेक, खेल और मनोरंजन की बड़ी खबरें

1. सहयोग शिविर में जनशिकायतों की समीक्षा, 4 मामलों का जिला स्तर पर हुआ समाधान

राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा जा रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर प्राप्त जनशिकायतों के निष्पादन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में चार आवेदनों का जिला स्तर पर निष्पादन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

2. Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, AGM से पहले बड़ा फैसला

Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 तक है और वह तब तक अपनी जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे। यह फैसला 18 अगस्त को होने वाली Tata Sons की AGM से कुछ दिन पहले आया है। चंद्रशेखरन जनवरी 2017 से Tata Sons की कमान संभाल रहे हैं। उनके कार्यकाल में टाटा समूह ने सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और एविएशन जैसे नए कारोबारों में विस्तार किया।

3. अतीक अहमद के बेटे अबान की कार 10 फीट हवा में उछली, हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुई सड़क दुर्घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में उनकी Hyundai Creta डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछलती और पलटती दिखाई दे रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, कार में पांच लोग सवार थे और हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर हुआ था। बताया गया है कि अबान अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहे थे। वापसी के दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। सामने आए CCTV वीडियो में टक्कर के बाद कार कई फीट ऊपर उछलती नजर आ रही है।

4. हमीरपुर में सड़क के लिए उतरे Gen-Alpha, तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट का किया घेराव

यूपी के हमीरपुर में आजादी के बाद से पक्की सड़क न मिलने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा और करीब पांच किमी.पैदल तिरंगा यात्रा निकालते हुए चंदूपुर गांव समेत आसपास डेरों के ग्रामीण अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके अलावा जंतर-मंतर का मुख्य प्रदर्शनकारी व CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके भी इन बच्चों से मिला। हमीरपुर में डीएम से न मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया था। कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे से दौड़े हुए हाथ में तिरंगा लेकर बच्चों संग ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में भी घुसने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस बल ने गेट बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: लोकसभा में अब तक 8 बिल पास, सिर्फ 1 पर हुई बहस; सदन कल तक स्थगित

5. Delhi Weather: पूरे सप्ताह हल्की बारिश के आसार, बादलों की आवाजाही रहेगी जारी

दिल्ली में इस सप्ताह मौसम सुहावना रहने के साथ बादल छाए रहने और हल्की बारिश के दौर जारी रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 12 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और दोपहर से शाम के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

6. भोपाल बायपास पर लागत से दोगुना टोल वसूला, फिर भी दिसंबर 2031 तक देना होगा टैक्स

मध्य प्रदेश में भोपाल बाईपास से गुजरने वाले चालकों को अभी और जेब को ढीली करना होगा। इस बाईपास पर अगले साढ़े पांच साल तक और टोल वसूला जाएगा, कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मोहर लग गई है। मध्य प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए और बहुत से विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। इसमें बैठक में भोपाल बाईपास को 4 लेन से 6 लेन का प्रस्ताव पास किया गया साथ ही टोल वसूली की सीमा को भी 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। वर्तमान समय में इस बाईपास से गुजरने वाले चालकों से इस प्रकार से टोल की वसूली की जाती है। अगर कोई चालक कार.,जीप या वैन लेकर आता है तो उससे 45 से 55 रुपए वसूले जाते हैं। मिनी बस, पिकअप और छोटे लोडर से 75 से 90 रुपए लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग में कूदा रहस्यमय देश, रूस को दे रहा घातक हथियार

7. पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘आविष्कार हैकाथॉन 2026’ शुरू, छात्रों को मिलेगा इनोवेशन का मंच

पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय ‘आविष्कार हैकाथॉन 2026’ का आगाज हो गया है। सिनेप्से सोसाइटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र कोडिंग, प्रोग्रामिंग, डिबगिंग और तकनीकी नवाचार से जुड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। हैकाथॉन 13 अगस्त तक चलेगा और इसका मकसद छात्रों को अपनी तकनीकी क्षमता और नए आइडिया दिखाने का मौका देना है।

8. जमुई में युवाओं का विवाद हिंसक, आधे घंटे तक रणक्षेत्र बना गांधी चौक; कई घायल

बिहार के जमुई शहर के पुरानी बाजार क्षेत्र में युवाओं के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया, जिससे गांधी चौक रणक्षेत्र बन गया। सोहजाना और पुरानी बाजार के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे करीब आधे घंटे तक गांधी चौक और आसपास का इलाका अफरा-तफरी का केंद्र बना रहा। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा हथियार लहराए जाने की भी चर्चा रही, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है। मारपीट की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

9. अलीगढ़ अस्पताल के ICU में किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारी गिरफ्तार

अलीगढ़ के अस्पताल का कर्मचारी ही आईसीयू में भर्ती किशोरीसे छेड़छाड़ की। कर्मचारी ने रात में दो बार उसके साथ अश्लील हरकत की। किशोरी उस समय विरोध नहीं कर सकी। मंगलवार सुबह भाई को घटना बताई। मामले में पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी को सोमवार दोपहर अस्पताल लाया गया। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। आरोप है कि रात में आउट सोर्सिंग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सचिन आईसीयू में गया और उपचार के बहाने किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद चिकित्सालय में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर कर्मचारी की सेवा समाप्त की जाएगी। 

10. मुंबई में भूस्खलन से 2 लोगों की मौत, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

मुंबई में बुधवार भारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटना सामने आई। हादसा कुर्ला के चिराग नगर स्थित गौसिया चाल इलाके में हुआ, जहां पहाड़ी का हिस्सा खिसककर नीचे बनी झोपड़ियों पर जा गिरा। शुरुआती जानकारी में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई। बता दें कि हादसा सुबह करीब 3:48 बजे हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, राहत अभियान के दौरान मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश लगातार जारी है।

11. बस्तर में बदली तस्वीर, जहां दशकों तक था नक्सली खौफ वहां बच्चों ने थामा तिरंगा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के लावा, बड़ेपल्ली और बैंनपाल गांवों में लंबे समय बाद स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी है। । 12 से 15 अगस्त के बीच बस्तर के 90 से ज्यादा गांवों में पहली बार तिरंगा फहराने की तैयारी है। इन इलाकों में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है, जिसमें स्थानीय लोगों और युवाओं के साथ बच्चे भी शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में ₹100 करोड़ का GST फ्रॉड, नेपाल से चल रहा था फर्जी टैक्स क्रेडिट का खेल

12. हल्द्वानी में तहरीर देने पहुंचे 25 कांग्रेसी, सुरक्षा में तैनात किए गए 40 पुलिसकर्मी

हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली से जुड़ा विवाद अभी थमा नहीं है। बुधवार को करीब 25 कांग्रेस कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय में तहरीर देने पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें भीड़ को धार्मिक नारे लगाते दिखाया गया था। कांग्रेस ने वीडियो को AI से बनाया हुआ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के लिए करीब 40 पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

13. चंदौली में 4 महीने में 30 मवेशी चोरी, आरोपी पकड़े गए लेकिन भैंसों का सुराग नहीं

चंदौली में पशु चोरी की घटना से किसान परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने चोरों को पकड़ा, पर भैंसें बरामद नहीं हुईं। लाखों की भैंसें चोरी होने से आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीण राजेश द्विवेदी ने लोकल 18 को बताया कि उनके क्षेत्र में 4 अप्रैल से लेकर 30 जुलाई के बीच लगातार पशु चोरी की घटनाएं हुई हैं। उनका दावा है कि इस दौरान करीब 25 से 30 भैंसें चोरी हो चुकी हैं। मीणों की सबसे बड़ी नाराजगी इस बात को लेकर है कि जब पुलिस ने चोरों को पकड़ा, तो चोरी गई भैंसों की बरामदगी क्यों नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: आज की बड़ी खबरें 11 अगस्त: राजनीति से बाजार, टेक और फिल्म जगत तक क्या रहा खास

14. जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से मिला Android फोन, जांच शुरू

बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) की छापेमारी के दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक ‘एंड्रॉयड’ मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इस खबर की जानकारी और बयान देते हुए पुलिस महाधिकारी कुमार सामने आए। उन्होंने बताया कि सीसीबी ने उच्च सुरक्षा वाली इस जेल में बंद हाई-प्रोफाइल और अन्य कैदियों के खिलाफ मंगलवार को चार से पांच घंटे तक तलाशी अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि जेल अधिकारियों ने 6 अगस्त को भी रेवन्ना की बैरक की तलाशी ली थी, लेकिन उस समय वहां कोई प्रतिबंधित सामान नहीं मिला था। उन्होंने कहा, ”इस घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।”

15. 15 अगस्त को कहां और कितने बजे होगा झंडोत्तोलन? जारी हुआ पूरा शेड्यूल

15 अगस्त 2026 को देशभर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम होंगे। दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी शेड्यूल को ही अंतिम माना जाना चाहिए। 15 अगस्त 2026 शनिवार को है।

कार्यक्रमजगहसमय/स्थिति
मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोहलाल किला, नई दिल्लीसुबह
राष्ट्रीय ध्वजारोहणलाल किलाप्रधानमंत्री द्वारा
प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधनलाल किलाध्वजारोहण के बाद
राज्यों में मुख्य समारोहराज्य की राजधानीराज्य सरकार के तय कार्यक्रम के अनुसार
जिला स्तरीय समारोहजिला मुख्यालयस्थानीय प्रशासन के शेड्यूल के अनुसार
स्कूल-कॉलेज व सरकारी संस्थानसंबंधित परिसरस्थानीय समय-सारिणी के अनुसार

यह भी पढ़ें: Grok Imagine Image 2.0 लॉन्च, अब फोटो एडिटिंग होगी और आसान

16. करनाल में खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 लोगों की मौत; 2 की हालत गंभीर

करनाल जिले के काछवा-बहलोलपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बहलोलपुर गांव के पास भूसा लेने जा रहा एक महिंद्रा 575 ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि  ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल पांच लोग सवार थे, जो काछवा से बहलोलपुर गांव में भूसा लेने जा रहे थे। हादसे के बाद लोगों को अस्पताल भेजा तो डॉक्टर ने पांच में से तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

17. 5वीं पास महिला सरपंच को 15 अगस्त समारोह का खास न्योता, दिल्ली से आया बुलावा

गांव की एक महिला सरपंच के लिए इस बार स्वतंत्रता दिवस खास होने वाला है। सिर्फ 5वीं तक पढ़ाई करने के बावजूद पंचायत की जिम्मेदारी संभाल रहीं इस महिला सरपंच को 15 अगस्त के समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से निमंत्रण मिला है। यह बुलावा उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व की बात माना जा रहा है। सरपंच को दिल्ली बुलाए जाने की वजह उनके पंचायत में किए गए काम और स्थानीय स्तर पर उनकी भूमिका बताई जा रही है। गांव के लोगों के बीच भी इसे लेकर उत्साह है।

18. कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग नौकरी के लिए परेशान, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान

कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाले दिव्यांग पर्वतारोही उदय कुमार आज सरकारी नौकरी के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। साल 2023 में उन्होंने कंचनजंगा रेंज में करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर 708 वर्ग फीट का तिरंगा फहराया था। इसके अलावा उन्होंने माउंट किलिमंजारो पर भी तिरंगा लहराया और स्काई डाइविंग व स्कूबा डाइविंग के दौरान भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उदय कुमार को जनवरी 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया था।

19. जिंदा बुजुर्ग को कागजों में कर दिया मृत, 7 महीने से बंद पेंशन; जांच के बाद भी राहत नहीं

बिहार के झारखंड गढ़वा गढ़वा में पेंशन प्रणाली की बड़ी लापरवाही, जिंदा बुजुर्ग को कागजों में मृत घोषित कर पेंशन बंद की गई। केवाईसी के बावजूद 14 महीने से बुजुर्गों को नहीं मिली राशि।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कड़े रुख और जांच के आदेश के बावजूद जमीनी स्तर पर प्रशासनिक ढिलाई जस की तस बनी हुई है। मंगलवार को उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा आयोजित जनसुनवाई में पेंशन बंद होने की जो तस्वीरें सामने आईं, उसने सामाजिक सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: लोकसभा में अब तक 8 बिल पास, सिर्फ 1 पर हुई बहस; सदन कल तक स्थगित

20. लाल किले पर 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल, कई रास्ते रहेंगे बंद; देखें रूट डायवर्जन

15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले 13 अगस्त को लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाल किले और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बदलने की एडवाइजरी जारी की है। 13 अगस्त को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और रिंग रोड के राजघाट से आईएसबीटी वाले हिस्से पर आम ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.