‘इस्लामिक NATO’ के बाद क्या भारत-इजरायल करेंगे रक्षा समझौता? MEA ने साफ की स्थिति

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए 'मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट' के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि भारत ने इजरायल से रक्षा समझौते की पहल की है। विदेश मंत्रालय ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे फेक न्यूज बताया और कहा कि AI की मदद से इस तरह की गलत जानकारी फैलाई जा रही है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की के नए सुरक्षा ढांचे पर नजर रखने की बात कही है।

Palak Gupta

8 अगस्त 2026

1 min read
'इस्लामिक NATO' के बाद क्या भारत-इजरायल करेंगे रक्षा समझौता? MEA ने साफ की स्थिति

सऊदी अरब,पाकिस्तान और तुर्कि के बीच ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ पर हस्ताक्षर करने के बाद पश्चिम एशिया की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। तीन प्रभावशाली सुन्नी देशों का एक मंच पर आना क्षेत्रीय शक्ति संतुलन में बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

इस समझौते के बाद एक ऐसा दावा सोशल मीडिया पर तेजी पकड़ रहा है जहां बताया जा रहा है कि इजराइल के साथ मिलकर “डिफेन्स पैक्ट” यानी रक्षा समझौते के लिए पहल की है। लेकिन भारतीय मंत्रालय (MEA) ने इस पूरे समझौते पर अपना बयान देते हुए सारे वायरल दावों को पूर्ण रूप से खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: नाम और तस्वीर पर रोक के बावजूद चर्चा में शेख हसीना, बांग्लादेश में खत्म नहीं हो रहा सियासी असर

कैसे शुरू हुआ भारत-इजरायल रक्षा समझौते का दावा?

दरअसल, यह दावा पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट के बाद सामने आया। एक तुर्की मीडिया रिपोर्ट में अज्ञात पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि भारत ने इजरायल के साथ रक्षा समझौते के लिए बातचीत शुरू की है।

इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी। दावा किया गया कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच बन रहे नए सुरक्षा ढांचे के जवाब में भारत भी इजरायल के साथ औपचारिक रक्षा गठजोड़ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। लेकिन विदेश मंत्रालय ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। MEA की फैक्ट चेक यूनिट ने इसे फेक न्यूज बताते हुए कहा कि ऐसे पोस्ट AI का इस्तेमाल कर तैयार किए जा रहे हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने किया वेरिफाई

सूचना मिलते ही भारतीय विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेकिंग विंग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों को वेरिफाई करने पर पता चला कि यह सब बिल्कुल फेक है जिसके तहत उन्होंने सभी लोगों को X पर ट्वीट करते हुए फेस अलर्ट का अलार्म बजाया। उन्होंने तुर्की मीडिया की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उससे पुरी तरह से फेक न्यूज बताया।

मंत्रालय ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि हम सोशल मीडिया पोस्ट पर ऐसी पोस्ट्स से सावधान रहने के लिए अपील करते है जिसकी जानकारी किसी ऑफिसियल इंडियन वेबसाइट या पोस्ट ने ना दी गई हो और जिसमें फर्जी कंटेंट तैयार कर लोगों को गुमराह करने के लिए AI का इस्तेमाल किया गया हो।

यह भी पढ़ें: होर्मुज को लेकर ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, धमकियों के बीच बढ़ा सस्पेंस

यह भी पढ़ें: आज की 20 बड़ी खबरें: देश-दुनिया की प्रमुख हलचल जानें

इसी दौरान मोदी-नेतन्याहू के बीच हुई बातचीत

इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच भी फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल के स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने तथा अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

MEA ने स्पष्ट किया कि यह फोन कॉल इजरायल की ओर से की गई थी। बातचीत में दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर भी दोनों नेताओं ने विचार साझा किए और संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई। इसके अलावा इस बातचीत से दोनों नेताओ ने भारत-इजराइल के बीच विशेष रानैतिक साझेदारी को अधिक मजबूत करने पर विस्तार किया था।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.