होर्मुज को लेकर ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, धमकियों के बीच बढ़ा सस्पेंस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोलने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि रास्ता नहीं खुला तो अमेरिका कड़ा सैन्य कदम उठा सकता है। साथ ही उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने का भी सख्त संदेश दिया है।

Shakshi Chauhan

5 अगस्त 2026

1 min read
होर्मुज को लेकर ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, धमकियों के बीच बढ़ा सस्पेंस

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तेहरान को कड़ी चेतावनी दी है ट्रंप ने कहा है कि स्ट्रेट आफ Hormuz बहुत जल्द खोलना होगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका की ओर से बेहद कड़ा सैया कदम उठाए जा सकता है। ट्रंप का क्या है बयान ऐसे समय में सामने आया है जब Hormuz को लेकर अमेरिका ईरान और क्षेत्रीय देशों के बीच बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की कोशिश जारी है।

कंपनी फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि Hormuz स्ट्रेट जल्दी ही खुल जाएगा हालांकि उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि अगर यह रास्ता नहीं खुला तो अमेरिका की तरफ से बहुत जोरदार हमला किया जा सकता है और उसके बाद भी जलडमरूमध्य को खोल दिया जाएगा। ट्रंप ने इस बयान से साफ किया है कि अमेरिका प्रशासन बातचीत के साथ-साथ सैन्य विकल्प को भी खुला रखना चाहता है।

परमाणु हथियार को लेकर भी ट्रंप का सख्त संदेश

Hormuz के अलावा ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी अपना पुराना रुख दोहराया है उन्होंने कहा कि ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं और है और भविष्य में भी उन्हें इन्हें हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेवल लगातार चिंता जताई जा रही है। ऐसे में किसी भी संभावित समझौते में परमाणु हथियारों से जुड़ा मुद्दा अहम भूमिका निभा सकता है। ट्रंप प्रशासन Hormuz को खोलने के साथ-साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी दीर्घकालिक व्यवस्था चाहता है।

ईरान और ओमान के बीच भी बातचीत

इस पूरे घटनाक्रम में ओमान की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है हारमोंस के जरिए अंतरराष्ट्रीय जहाज की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ईरान और ओमान के बीच बातचीत चल रही है रिपोर्टरों के मुताबिक दोनों पक्ष शिपिंग कॉरिडोर को लेकर समाधान तलाश रहे हैं हालांकि अभी तक किसी अंतिम समझौते की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है दूसरी और अमेरिका राष्ट्रपति की ओर से बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत भी दिए गए हैं।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चर्चा अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है और हारमोंस को जल्दी खोलने की उम्मीद भी है इससे संकेत मिल रहे हैं कि एक तरफ सैन्य दबाव बनाए रखते हुए दूसरी तरफ कूटनीतिक रास्ते की संभावनाएं भी तलाशी की जा रही है।

क्यों अहम है हार्मोस जल डमरू मध्य?

Hormuz जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री ऊर्जा मार्गो में से एक है। पारस की खाड़ी और अरब सागर के बीच स्थित यह जल डमरू मध्य तेल और गैस के अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां लंबे समय तक तनाव या जहाज की आवाज जाहि में बाधा आने से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: NEET UG में बड़े बदलाव की तैयारी, CBT मोड और JEE जैसी दो-स्तरीय परीक्षा पर सरकार का प्लान

Hormuz को लेकर जारी अनिश्चित के कारण पहले ही तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर दबाव देखा गया है ऐसे में यदि जलडमरूम मध्य पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से खुलता है तो इसे वैश्विक बाजारों को राहत मिल सकती है। दूसरी और सैन्य टकराव बढ़ने की स्थिति में तेल की कीमतों और शिपिंग लागत में फिर तेजी से आने का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत ने मचाई हलचल, 1994 के वैशाली उपचुनाव से क्यों हो रही तुलना

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत किसी ठोस समझौते तक पहुंचती है या नहीं। ट्रंप की धमकी और कूटनीतिक बातचीत दोनों एक साथ चल रही है ऐसे में आने वाले दिनों में Hormuz का भविष्य ही यह तय करेगा कि क्षेत्र में तनाव कम होता है या अमेरिका और ईरान के बीच टकराव का एक नया दौर शुरू होता है

Shakshi Chauhan
लेखक परिचय
Shakshi Chauhan
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she…और पढ़ें
Shakshi Chauhan is a college student. she writes with her mind completely involved in writing. Even though she is into commerce field, but she still has passion for writing. It was her hobby and now she wants to hone the same and work on it. She really enjoys articulating things in her own way