बेटे का नाम रखना है खास? देखें 30 मॉडर्न, यूनिक और क्यूट नामों की शानदार लिस्ट

घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशी जितनी खास होती है, उतना ही खास होता है उसका नाम चुनना। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बेटे का नाम सबसे अलग, सुनने में प्यारा और अर्थपूर्ण हो। अगर आप भी ऐसे ही किसी नाम की तलाश में हैं, तो यहां आपके लिए 30 मॉडर्न, यूनिक और क्यूट बेबी बॉय नेम्स की शानदार लिस्ट है, जो आज के समय में काफी पसंद किए जा रहे हैं।

Palak Gupta

2 अगस्त 2026

1 min read
बेटे का नाम रखना है खास? देखें 30 मॉडर्न, यूनिक और क्यूट नामों की शानदार लिस्ट

क्या आपके घर में भी नन्ही किलकारी गूंजने वाली है ? क्या आपके बेटे का भी नामकरण होना बाकी है ? अगर हां तो आपके मन भी यह विचार लगातार चल रहा होगा कि अपने होने वाले बच्चे का क्या नाम रखा जाए। बेटे के लिए नाम चुनना हर माता-पिता के लिए बेहद खास और यादगार पल होता है। कहते हैं, इंसान की पहली पहचान उसका नाम होता है।

पुराने समय में घर के बड़े-बुजुर्ग कई दिनों तक सोच-विचार करते थे, फिर बच्चे का नाम रखा जाता था। आज भी हर मां-बाप यही चाहते हैं कि उनके बेटे का नाम ऐसा हो, जो सुनने में प्यारा लगे, अर्थ में गहरा हो और जिंदगी भर उसकी पहचान बने।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त तक नहीं मानीं 5 मांगें तो Zomato-Swiggy की फूड डिलीवरी हो सकती है ठप

अगर आप भी अपने प्यारे लाल के लिए क्यूट, मॉडर्न, शार्ट और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो इस खबर में प्रस्तुत किए गए नाम आपको पसंद आने वाले है। इन सभी नामों के बेहद खूबसूरत अर्थ है जो आपके बच्चे के नाम और पहचान को और भी यादगार बना सकते हैं।

बच्चे का नामकरण क्यों होता है ?

नाम देखने से पहले बच्चे का नामकरण क्यों किया जाता है और इसके पीछे की कहानी क्या है समझते हैं। भारतीय संस्कृति में बच्चे का नाम रखना केवल एक औपचारिकता नहीं माना गया, बल्कि इसे 16 संस्कारों (षोडश संस्कार) में शामिल किया गया। इसे नामकरण संस्कार कहा जाता है।

परंपरा के अनुसार, बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद परिवार के बड़े-बुजुर्ग, माता-पिता और पंडित मिलकर ऐसा नाम चुनते थे जिसका अर्थ शुभ हो और जो बच्चे के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाए। कई परिवार जन्म नक्षत्र, राशि या धार्मिक मान्यताओं के आधार पर भी नाम चुनते हैं। मान्यता यह भी रही है कि अच्छा नाम केवल पहचान नहीं देता, बल्कि अच्छे विचारों और संस्कारों की प्रेरणा भी देता है।

यह भी पढ़ें: आज की बड़ी खबरें: 1 अगस्त 2026 की देश-दुनिया, बिजनेस, टेक, खेल और मनोरंजन की सभी अहम अपडेट्स

आपके बेटे के लिए 30 बेहद ही क्यूट, मॉडर्न और यूनिक नाम

नामक्या मतलब है?
आरियनसफलता और सम्मान का प्रतीक। माना जाता है कि इस नाम वाले बच्चे आत्मविश्वासी और आगे बढ़ने वाले होते हैं।
विहाननई सुबह और नई उम्मीद। यह नाम जीवन में नई शुरुआत और उजाले का संदेश देता है।
कियानईश्वर का अनमोल उपहार। ऐसा नाम जो बच्चे को परिवार की सबसे प्यारी सौगात मानता है।
अद्विकजिसका कोई दूसरा न हो। यह नाम बच्चे की अलग पहचान और खास व्यक्तित्व को दर्शाता है।
रेयांशभगवान की रोशनी का एक अंश। यह नाम सकारात्मक ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक माना जाता है।
शिवांशभगवान शिव का अंश। शक्ति, धैर्य और सादगी का सुंदर मेल।
अव्यानजो पूर्ण हो, जिसमें कोई कमी न हो। यह नाम मासूमियत और श्रेष्ठता का एहसास कराता है।
इवानईश्वर का अनमोल तोहफा। आधुनिक और बेहद प्यारा नाम, जो आजकल काफी पसंद किया जा रहा है।
आरुषसूरज की पहली किरण। नई उम्मीद, नई ऊर्जा और उजाले का प्रतीक।
लक्ष्यजीवन का उद्देश्य। यह नाम बच्चे को हमेशा अपने सपनों की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
ऋत्विकज्ञान और संस्कारों से जुड़ा नाम। इसका अर्थ है यज्ञ करने वाला या विद्वान।
अर्नवअथाह समुद्र। गहराई, विशाल सोच और शांत स्वभाव का प्रतीक।
ईशानभगवान शिव का एक नाम। यह नाम बुद्धिमत्ता और नेतृत्व क्षमता से भी जोड़ा जाता है।
युवानहमेशा ऊर्जावान और आगे बढ़ने वाला। मॉडर्न नामों में यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
देवांशईश्वर का अंश। ऐसा नाम जो बच्चे को दिव्यता और अच्छे संस्कारों से जोड़ता है।
कृषवभगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित। प्यार, बुद्धिमानी और खुशहाल जीवन का प्रतीक।
प्रियांशसबसे प्रिय हिस्सा। यह नाम माता-पिता के दिल के सबसे करीब होने का एहसास कराता है।
तनयपुत्र। छोटा, सरल और हमेशा ट्रेंड में रहने वाला नाम।
अनवदयालु और विनम्र। ऐसा नाम जो इंसानियत और अच्छे व्यवहार की पहचान बन सकता है।
वेदांतसर्वोच्च ज्ञान। यह नाम समझदारी, बुद्धिमत्ता और आध्यात्मिक सोच का प्रतीक है।
नक्षचांद जैसा खूबसूरत। छोटा, स्टाइलिश और बेहद यूनिक नाम।
काव्यसुंदर रचना। यह नाम रचनात्मकता और संवेदनशील स्वभाव को दर्शाता है।
दिवितदिव्य और अमर। ऐसा नाम जो बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
अंशुलसूरज की किरण। गर्मजोशी, अपनापन और नई ऊर्जा का प्रतीक।
आरिवज्ञान का राजा। आधुनिक माता-पिता के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा नाम।
निर्वाणपवित्र और शांत। यह नाम सुकून और सकारात्मकता का एहसास कराता है।
कैरवसफेद कमल। पवित्रता, सुंदरता और शांति का प्रतीक।
आर्यमसम्मानित और श्रेष्ठ। यह नाम नेतृत्व और आत्मविश्वास की भावना से जुड़ा है।
यशितजो सफलता और यश प्राप्त करे। हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए यही कामना करते हैं।
कृषिवभगवान कृष्ण और भगवान शिव का मिला-जुला रूप। यह नाम जीवन में सुकून और स्थिरता का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में गंगा के तेज बहाव से गिरे हाईटेंशन के 3 टावर, VIDEO ने बढ़ाई चिंता

जापान में नाम का अर्थ और उसमें इस्तेमाल होने वाले अक्षरों पर खास ध्यान दिया जाता है। अरब देशों में बच्चों के नाम अक्सर अच्छे गुणों या धार्मिक व्यक्तित्वों से प्रेरित होते हैं। यूरोप में कई परिवार अपने पूर्वजों के नाम आगे बढ़ाते हैं। भारत में नाम का संबंध धर्म, संस्कृति, परिवार और भविष्य की शुभकामनाओं से जोड़ा जाता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.