1. श्रीलंका दौरे से पहले फैमिली संग छुट्टियां मना रहे KL राहुल, तस्वीरें वायरल
भारतीय क्रिकेट स्टार केएल राहुल इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। राहुल ने अपनी वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में वह पत्नी अथिया शेट्टी और परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताते दिखाई दे रहे हैं। क्रिकेट से कुछ दिन का ब्रेक लेकर राहुल पूरी तरह रिलैक्स मूड में नजर आए है।
2. Kanwar Yatra LIVE: कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का हिस्सा 5 दिन बंद
सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है। पहाड़ी रास्तों पर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों के बीच कांवड़िए नाचते-गाते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के कई मार्गों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रा को सुचारु बनाने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को अगले पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं और लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: 1 अगस्त से बदल गए कई बड़े नियम, ट्रेन टिकट, ITR और LPG का आपकी जेब पर असर
3. कुलगाम में आतंकियों ने पहचान पूछकर दो हिंदू मजदूरों की हत्या की
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले लोगों की पहचान पूछी और फिर दो हिंदू नागरिकों को गोली मार दी। घायल दोनों लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और पूरे इलाके में तलाशी जारी है।
4. देश के टॉप-3 एयरपोर्ट्स में रायपुर शामिल, ASQ सर्वे में हासिल की दूसरी रैंक
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने देशभर में अपनी शानदार सेवा का एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे में रायपुर एयरपोर्ट को देश के सर्वश्रेष्ठ तीन एयरपोर्ट्स में जगह मिली है। इस सर्वे में रायपुर को दूसरा स्थान मिला, जबकि इंदौर और वाराणसी जैसे बड़े एयरपोर्ट इससे पीछे रह गए। यह उपलब्धि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई, समय पर सेवाएं और बेहतर प्रबंधन के आधार पर मिली है। इस साल की रैंकिंग में पहला स्थान भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मिला है, जबकि रायपुर दूसरे और तीसरे स्थान पर एक अन्य भारतीय एयरपोर्ट ने जगह बनाई है।
5. एक कंधे पर बेटियां, दूसरे पर गंगाजल… कांवड़ यात्रा में संजू बाबा की अनोखी भक्ति
अलीगढ़ के रहने वाले संजू बाबा इस बार अपनी खास कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने कंधे पर एक ओर गंगाजल की कांवड़ रखी है, जबकि दूसरी ओर अपनी दोनों बेटियों को बैठाकर पैदल यात्रा शुरू की है। उनकी इस अनोखी कांवड़ यात्रा को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुट रही है और कई लोग उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं। संजू बाबा का कहना है कि बेटियां उनके लिए भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं।
यह भी पढ़ें: आज की बड़ी खबरें: 31 जुलाई की देश-दुनिया, बिजनेस, टेक, खेल और मनोरंजन की सभी अहम अपडेट्स
6. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बढ़ाईं PG सीटें, MA, MSc और MCom छात्रों को मिलेगा फायदा
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए MA, MSc और MCom के कई पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में योग्य छात्र सीमित सीटों के कारण दाखिले से वंचित रह जाते हैं। सीटें बढ़ने से मेरिट लिस्ट में अधिक छात्रों को मौका मिलने की उम्मीद है और कई विभागों में कम्पटीशन का दबाव भी कुछ कम हो सकता है।
7. AIIMS CRE-5 री-एग्जाम का ऐलान, 7 ग्रुप कोड की परीक्षा दोबारा; पुराना एग्जाम रद्द
AIIMS CRE-5 परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने CRE-5 री-एग्जाम कराने का फैसला लिया है। इसके तहत 7 ग्रुप कोड की परीक्षाएं दोबारा आयोजित की जाएंगी। वहीं, पहले आयोजित की गई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। AIIMS की ओर से बताया गया है कि प्रभावित ग्रुप कोड के उम्मीदवारों के लिए नई परीक्षा तिथि जल्द जारी की जाएगी। परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
8. मिरांडा हाउस में बनेगा 120 बेड का नया हॉस्टल, EWS छात्राओं को मिलेगी प्राथमिकता
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं के लिए 120 बेड क्षमता वाला नया हॉस्टल बनाया जाएगा। इस हॉस्टल में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग (PwD) छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य उन छात्राओं को बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध कराना है, जिन्हें दिल्ली में रहने के लिए महंगे किराये और सीमित हॉस्टल सीटों की परेशानी का सामना करना पड़ता है। मिरांडा हाउस में पहले से करीब 370 सीटों वाला हॉस्टल मौजूद है।
9. PM मोदी पर शहजाद पूनावाला का पुराना बयान वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के समय शहजाद पूनावाला का दिया गया एक पुराना बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शहजाद पूनावाला यह कहते नजर आ रहे हैं कि “पीएम मोदी ने आज तक कोई तीर्थयात्रा नहीं की।” यह वीडियो अब राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया है और लोग इसे अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के साथ शेयर कर रहे हैं। दरअसल, शहजाद पूनावाला पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
10. बस्ती में अधूरा नाली निर्माण बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अधूरा नाली निर्माण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। निर्माण कार्य बीच में रुकने से सड़क पर गड्ढे और खुली नाली लोगों के लिए खतरा बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना आने-जाने के दौरान उन्हें जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं। पानी जमा होने से फिसलन बढ़ गई है और कई बार लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण पूरा कराने और समस्या का समाधान करने की मांग की है।
11. एक वायरल Reel ने बदल दी अभिनव की जिंदगी, CJP Protest से मिली नई पहचान
एक वायरल रील ने दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर अभिनव बिष्ट की जिंदगी बदल दी। CJP Protest से जुड़े वीडियो बनाने वाले अभिनव के फॉलोअर्स कुछ ही दिनों में दो हजार से बढ़कर करीब 6 लाख तक पहुंच गए। जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान बनाए गए उनके Gen Z स्टाइल के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और देखते ही देखते वह इंटरनेट पर चर्चा का चेहरा बन गए है। अभिनव ने प्रदर्शन से जुड़े वीडियो को अलग अंदाज में पेश किया था।
यह भी पढ़ें: WSJ का दावा- ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप का एक्शन प्लान तैयार
12. बारिश के बाद खुली सड़क निर्माण की पोल, पैचवर्क के दो दिन में लौटे गड्ढे
बल्लभगढ़-सोहना रेलवे पुल रोड की हालत दिन प्रति दिन बेकार होती जा रही है। ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि सड़क पर कुछ दिन पहले ही पैचवर्क किया गया था, लेकिन इसके बाद भी कई जगहों पर दोबारा गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। वाहन चालकों को खराब सड़क के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हादसे का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने आरोप लगाया कि मरम्मत के नाम पर पैसा ऐंठा जा रहा है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि सड़क की स्थिति की जांच कर जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
13. शाहजहांपुर में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप, 5 नाबालिगों पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पांच नाबालिगों पर आठ वर्ष की बालिका को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। तिलहर के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार देर रात को तहरीर दी, जिसमें बताया कि शाम आठ वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। गांव के ही पांच लड़के बेटी को बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
14. WhatsApp क्यों पूछ रहा है आपकी उम्र? जानें नए Age Verification नियमों का सच
WhatsApp पर कुछ यूजर्स से उम्र या बर्थ डेट से जुड़ी जानकारी मांगे जाने की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या भारत में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए अब उम्र की जांच अनिवार्य होने वाली है। WhatsApp का यह कदम बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और उम्र से जुड़े नियमों को लेकर चल रही चर्चाओं से जोड़ा जा रहा है।
15. गंगा में शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
गंगा नदी में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी में शव देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है और लापता लोगों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त तक नहीं मानीं 5 मांगें तो Zomato-Swiggy की फूड डिलीवरी हो सकती है ठप
16. IBPS Clerk भर्ती 2026 शुरू, 11,403 पदों पर आवेदन का मौका; देखें राज्यवार वैकेंसी
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पदों को भरा जाएगा। बता दें कि 1 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म के जरिए से रेगिस्ट्रशन कर सकते हैं। उम्मीदवार IBPS क्लर्क पद के लिए ऑफिशियल वेबसाइट – ibps.in पर अप्लाई कर सकते हैं। IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में होने की संभावना है, जबकि मुख्य परीक्षा दिसंबर में संभावित रूप से निर्धारित है।
17. ‘खतरों के खिलाड़ी’ में गौरव खन्ना ने किया परेशान, शगुन शर्मा का बड़ा दावा
रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शो की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने अपने को-कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को लेकर बड़ा बयान दिया है। शगुन ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि गौरव ने शो की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी परेशान किया और उनका व्यवहार उन्हें पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में गौरव से दोबारा मिलना नहीं चाहेंगी। शगुन ने यह भी कहा कि रियलिटी शो में दिखने वाला व्यवहार किसी व्यक्ति की पूरी असलियत नहीं बताता।
18. 15 साल की लड़की के माफीनामे पर कंगना का पोस्ट, बोलीं- बेटियों को बचाना होगा
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने 15 साल की एक लड़की के माफीनामे से जुड़ी खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है। कंगना ने कहा कि समाज को बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए और ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने अपने पोस्ट में बेटियों को सुरक्षित माहौल देने की बात कही और कहा कि बच्चों पर किसी भी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए।
19. पाकिस्तान की Deepfake साजिश का अलर्ट, PM मोदी को निशाना बनाने की तैयारी
पाकिस्तान से जुड़े कुछ सोशल मीडिया नेटवर्क भारत में भ्रम फैलाने के लिए प्रधानमंत्री से जुड़े फर्जी और एडिटेड वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीपफेक तकनीक की मदद से तैयार किए गए इन वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संवेदनशील वीडियो को बिना जांचे-परखे आगे न बढ़ाएं, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाए गए नकली कंटेंट की पहचान करना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है।
यह भी पढ़ें: 30 जुलाई 2026 की बड़ी खबरें: देश-दुनिया से लेकर बिजनेस, टेक और खेल तक सब कुछ एक नजर में
20. CWG 2026: आज बॉक्सिंग में भारत की गोल्ड बरसात की उम्मीद, देखें पूरा शेड्यूल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 1 अगस्त का दिन भारत के लिए बेहद खास रहने वाला है। बॉक्सिंग में भारत के 10 खिलाड़ी गोल्ड मेडल मुकाबलों में उतरेंगे, जिससे देश को एक साथ कई गोल्ड मैडल जीतने की उम्मीद है। लवलीना बोरगोहेन समेत भारतीय मुक्केबाज रिंग में प्रदर्शन करेंगे। बॉक्सिंग के अलावा आज भारत के खिलाड़ी एथलेटिक्स, जूडो, पैरा एथलेटिक्स, साइक्लिंग और अन्य खेलों में भी मेडल्स हासिल करने के लिए चुनौती पेश करेंगे।





