सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ईशा की पोस्ट ने ईशा और बादशाह के रिश्ते को लेकर लोगों के मन में हज़ारों सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ लोग पूछ रहे है कि क्या तलाक होने वाला है। तो कुछ लोग रिश्ते में अनबन बता रहे है। ईशा की पोस्ट ने एक बार फिर से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएँ बढ़ा दी है। फैंस अब अटकलें लगा रहे हैं कि क्या शादी के 4 महीने बाद बादशाह और ईशा अलग हो जाएंगे।
बता दें कि भारत के मशहूर रैपर बादशाह और ईशा की शादी गुरुद्वारे में चार महीने पहले हुई थी। शादी से पहले और बाद भी दोनों ने ही अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। यह बादशाह की दूसरी शादी है। इसके अलावा दोनों ही सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट नहीं करते थे। मार्च में ईशा ने शादी के बाद एक पोस्ट डाली थी कि वह अब बादशाह की पत्नी है।

यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ पर बंटे दर्शकों के रिएक्शन, विजय की फिल्म देख डायरेक्टर पर भड़के लोग
हाल ही में किया पोस्ट
अब ईशा रिखी ने पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने क्रिप्टिक कैप्शन लिखा है। ये देख फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच में कुछ तो गड़बड़ है। ईशा ने हाल ही में खुलकर अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फटोज़ पोस्ट की जो किसी ने नहीं देखी। लेकिन इसी के साथ ईशा ने एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा जिसने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए है। ईशा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह और बादशाह सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की रस्में निभाते नजर आते हैं।
पोस्ट में ईशा ने कुछ फटोज़ का कोलाज बनाया था और उसके नीचे कैप्शन लिखा, कोलाज की एक फोटो में ईशा रोती हुई दिख रही हैं और बादशाह उन्हें गले लगा रहे हैं। इस वीडियो के साथ ईशा ने एक भावुक कैप्शन लिखा है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने लिखा ‘हर तूफान एक सीख है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है’। इसके साथ उन्होंने एक ब्रोकन हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: मार्वेल स्टार के साथ Wimbledon Final में दिखीं उर्वशी रौतेला, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
ईशा की पोस्ट पर आई कमेंट्स की बाढ़
ईशा के क्रिप्टिक पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने पोस्ट को उनके निजी रिश्ते से जोड़ते हुए सवाल पूछने शुरू कर दिए, जबकि कई फैंस ने बिना पूरी जानकारी के किसी भी तरह की अटकलें लगाने से बचने की सलाह दी। कुछ यूजर्स का यह भी दावा है कि ये तस्वीरें 4-5 साल पुरानी हैं और ईशा सिर्फ पुरानी यादों को रीविजिट कर रही हैं। एक ने लिखा, ‘क्या हुआ?’ तो दूसरे ने पूछा, ‘चल क्या रहा है?’ जिस पर एक जवाब में कहा गया, ‘ये सभी तस्वीरें पुरानी हैं, है ना? तो मुझे लगता है कि शायद उनका ब्रेकअप हो चुका है।
यह भी पढ़ें: राधिका अंबानी और जाह्नवी कपूर का डांस वीडियो वायरल, दोस्त की शादी में दोनों ने जमकर किया सेलिब्रेशन
पहले भी हुई है शादी
रैपर बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से वर्ष 2012 में हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा और मीडिया की सुर्खियों से दूर रहे। शादी के कुछ साल बाद, 2017 में उनके घर बेटी जेसी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ। हालांकि, बाद के वर्षों में दोनों के रिश्ते में दूरियां आने की खबरें सामने आईं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे 2020 के आसपास अलग हो गए थे। पहली शादी के टूटने के बाद से ही बादशाह ने अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखा था।




