Gold Price Today: 21 जुलाई को सोना हुआ महंगा, जानिए चांदी का ताजा भाव और नए रेट

21 जुलाई 2026 को सोने की कीमत में ₹929 और चांदी में ₹2,839 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड के ताजा रेट, चांदी का भाव, एक्सपर्ट्स की राय और खरीदारी का सही समय।

Palak Gupta

21 जुलाई 2026

1 min read
Gold Price Today: 21 जुलाई को सोना हुआ महंगा, जानिए चांदी का ताजा भाव और नए रेट

सुबह बाजार खुलते ही सोने चांदी के भावों में निवेशकों ने बड़ी उछाल देखी है। घरेलू बाजार और अंतरास्ट्रीय बाजार में सामान्य तेजी बनी हुई है हालांकि सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर पश्चिम एशिया के तनाव के बीच कच्चे तेल के दामों में निरंतर परिवर्तन आ रहा है जिसका असर सोने चांदी जैसे धातुओं पर नजर आ रहा है।

मजबूत वैश्विक रुझानों के बाद भारत की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 1,400 रुपये की तेजी के बाद करीब 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपये बढ़कर 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि शुक्रवार को यह 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ऐसे में जो लोग सोना चांदी खरीदने की सोच रहे है उनके लिए लेटेस्ट रेट जानना है।

सर्राफा बाजार के भाव

देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में आज ग्राहकों की अच्छी आवाजाही देखने को मिली। हालांकि कीमतें बढ़ने के बाद कुछ खरीदार अभी भी इंतजार के मूड में हैं क्योंकि अभी भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सर्राफा बाजार में सुबह 10:00 बजे सोने की कीमतों में 0.33 प्रतिशत की बढ़त देखी गई जिसके बाद 24 कैरेट सोना 480 रुपये महंगा होकर 1,46,135 रुपये पर पहुंच गया वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी करीब 440 रुपये बढ़कर 1,33,960 रुपये प्रति 10 ग्राम कारोबार करती नजर आई ।

चांदी की बात करें तो पिछले कारोबारी सत्र से चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है इसलिए चांदी के दर 2,36,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक आज की तेजी के पीछे कई वजहें हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती, डॉलर की चाल और वैश्विक स्तर पर बढ़ती आर्थिक चिंताओं ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया है। वहीं चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे औद्योगिक मांग भी एक बड़ा कारण मानी जा रही है।

घरेलू बाजार में भी हुई बढ़त

भारतीय घरेलू बाजार यानी MCX में सोने चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी नजर आ रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया ( MCX ) पर चांदी की कीमतों में 2392 रुपये का उछाल आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में चांदी की कीमत 1.1 प्रतिशत बढ़कर 2,20,792 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,18,400 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने के भाव भी छाए हुए है, सुबह 9:00 बजे घरेलू बाजार में सोने के दरों में 0.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। MCX पर 24 कैरेट सोने के भाव 862 रुपये तेजी के साथ 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबारी है। पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट गोल्ड 1,41,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

21 जुलाई को सोने के भाव

सोने की शुद्धता10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹1,42,930₹4,05,200₹1,66,711
22 कैरेट सोना₹1,31,019₹3,71,433₹1,52,818
20 कैरेट सोना₹1,19,108₹3,37,666₹1,38,926
18 कैरेट सोना₹1,07,198₹3,03,900₹1,25,033
16 कैरेट सोना₹95,287₹2,70,133₹1,11,141
14 कैरेट सोना₹83,376₹2,36,367₹97,248
12 कैरेट सोना₹71,465₹2,02,600₹83,355
10 कैरेट सोना₹59,554₹1,68,833₹69,463

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 18 जुलाई को सोने के ताजा भाव जारी, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए रेट

अलग-अलग शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,46,135₹1,33,960
मुंबई₹1,46,135₹1,33,960
कोलकाता₹1,46,135₹1,33,960
चेन्नई₹1,46,135₹1,33,960
बैंगलोर₹1,46,145₹1,33,960
पटना₹1,46,035₹1,33,960
लखनऊ₹1,46,135₹1,33,960
मेरठ₹1,46,135₹1,33,960
अयोध्या₹1,46,135₹1,33,960
कानपुर₹1,46,135₹1,33,960
गाजियाबाद₹1,46,135₹1,33,960
नोएडा₹1,46,135₹1,33,960
गुरुग्राम₹1,46,135₹1,33,960
चंडीगढ़₹1,46,135₹1,33,960
जयपुर₹1,46,135₹1,33,960
लुधियाना₹1,46,135₹1,33,960
गुवाहाटी₹1,46,130₹1,33,960
इंदौर₹1,46,035₹1,33,960
अहमदाबाद₹1,46,035₹1,33,960
वडोदरा₹1,46,035₹1,33,960
सूरत₹1,46,035₹1,33,960
पुणे₹1,46,135₹1,33,960
नागपुर₹1,46,135₹1,33,960
नासिक₹1,46,145₹1,33,960

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today 20 July 2026: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी स्थिर; खरीदारी से पहले जानें नया भाव

अलग-अलग शहरों के भावों में क्यों है अंतर ?

कई लोगों के मन में सवाल आता है कि एक ही दिन अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग क्यों होती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन लागत, ज्वेलर्स का मार्जिन और मांग होती है। यही कारण है कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अन्य शहरों के रेट में थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिलता है।

शहरवार में चांदी की कीमत

शहरचांदी की कीमत (₹ प्रति किलोग्राम)
दिल्ली₹2,35,100
मुंबई₹2,35,100
बैंगलोर₹2,35,100
कोलकाता₹2,35,100
चेन्नई₹2,34,900

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today 20 July 2026: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी स्थिर; खरीदारी से पहले जानें नया भाव

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें।
  • खरीदारी के बाद पक्का बिल जरूर लें।
  • पहले ही मेकिंग चार्ज की जानकारी कर लें।
  • अलग-अलग ज्वेलर्स के रेट की तुलना करें।
  • निवेश के लिए डिजिटल गोल्ड भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • Gold ETF और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) पर भी विचार करें।
  • केवल भरोसेमंद ज्वेलर से ही खरीदारी करें।

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी बाजार रिपोर्ट्स पर आधारित है। खरीदारी या निवेश से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या विभिन्न स्रोतों से ताजा कीमत की पुष्टि अवश्य करें।

Avatar
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,… और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment