River Indie Electric Scooter ने मचाया धमाल, जून में पहली बार बिकीं 4,436 यूनिट्स

Shakshi Chauhan

16 जुलाई 2026

बेंगलूरु की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी रिवर मोबिलिटी के लिए जून 2026 का महीना बहुत अच्छा और यादगार रहा। इस महीने कंपनी ने अपने रिवर इलेक्ट्रिक स्कूटर की 4,436 यूनिट्स बेची। यह लांच के बाद अब तक की सबसे ज़्यादा मासिक बिक्री है। इससे पहले मार्च 2026 में कंपनी ने 4,273 यूनिट्स बेचकट रिकॉर्ड बनाया था।

अक्टूबर 2023 में लांच होने कि बाद से अब तक स्कूटर की कुल 43,805 यूनिट्स बिक चुकी है। इस शानदार बिक्री के नाम पर रिवर मोबिलिटी भारत की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी की लिस्ट में सातवें स्थान पर पहुँच गई है। कंपनी की ग्रोथ पिछले कुछ समय में लगातार तेज हुई है। साल 2025 में रिवर इंडी की कुल 17,020 यूनिट्स बिकी थी, लेकिन 2026 में रफ़्तार बहुत बढ़ गई है।

Electronic
electronic scooter Images: Pexels

इस साल की पहली तिमाही में कंपनी ने 9,607 स्कूटर बेचे, वही दूसरी तिमाही में यह आकड़ा 11,776 यूनिट्स तक पहुँच गया। यानी सिर्फ 6 महीने में कंपनी ने 23,722 स्कूटर बेच दिए ,जो इस स्कूटर की अब तक की बिक्री का करीब 54% है।अब बात करते है रिवर इंडी की खासियत की । इस स्कूटर में सीट के नीचे 43 लीटर की बड़ी स्टोरेज मिलती है।

फीचरविवरण
सीट के नीचे स्टोरेज43 लीटर का बड़ा स्टोरेज, जिसमें हेलमेट, बैग और रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है।
लॉकेबल ग्लवबॉक्सफ्रंट में 12 लीटर का अलग लॉक होने वाला ग्लवबॉक्स, जिसमें जरूरी सामान सुरक्षित रखा जा सकता है।
बैटरी क्षमता4 kWh का बैटरी पैक।
IDC रेंजकंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 163 किमी तक की रेंज।
वास्तविक रेंजसामान्य शहर के ट्रैफिक और रोजमर्रा के उपयोग में लगभग 120 किमी की रेंज।
मोटर पावर6.7 kW की पीक पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर।
टॉप स्पीडअधिकतम 90 किमी/घंटा
सीटचौड़ी और आरामदायक सीट, जिससे लंबी दूरी की राइड में भी बेहतर कंफर्ट मिलता है।
डिस्प्ले6-इंच LCD डिस्प्ले, जिसमें स्पीड, बैटरी और अन्य जरूरी जानकारी दिखाई देती है।
राइडिंग मोडतीन राइडिंग मोड – Eco, Ride और Rush

यह भी पढ़ें: India-UK FTA: समझौता लागू होते ही भारत से UK रवाना हुई सोना, चांदी और हीरे की पहली खेप

जिसमे हेलमेट और रोजमर्रा का काफी सामान आराम से आ सकता है। इसके अलावा फ्रंट में 12 लीटर का अलग लॉक होने वाला ग्लवबॉक्स भी दिया गया है, जहाँ जरूरी समान सुरक्षित रखा जा सकता है। स्कूटर में 4 kwh की बैटरी लगी है, जो कंपनी के दावे के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 163 किमी तक चल सकती है।

यह भी पढ़ें: Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को कल रवाना करेंगे पीएम मोदी

हालाकी आम इस्तेमाल और ट्रैफिक में ये रेंज करीब 120 किमी तक ही मिलती है।स्कूटर में 6.7 kw की पॉवर वाली मोटर लगी है ।जिससे इसकी टॉप स्पीड 90 किमी पड़ती घंटा जाती है । इसमें चौड़ी और आरामदायक सीट दी गई है जिससे लंबी दूरी की राइड मैं भी कम थकान होती है। राइडर को स्पीड, बैटरी एयूए अन्य जानकारी के लिए 6 inch की एलसीडी डिस्प्ले मिलती है। साथ ही इसने ECO, ride और rush नाम के तीन राइडिंग मोड भी दिए गए है। जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से स्कूटर को आसानी से चला सकता है।

Leave a Comment