India-UK FTA: समझौता लागू होते ही भारत से UK रवाना हुई सोना, चांदी और हीरे की पहली खेप

Palak Gupta

16 जुलाई 2026

भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच लंबे समय से चर्चा में रहा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) अब लागू होने जा रहा है। भारत और यूनाइटेड किंडोम ने इस बुधवार को एक ऐसी घोषणा की है जिसके कारण भारत के व्यापर को तेजी से उन्नति मिलेगी। इस घोषणा में बताया गया है कि दोनों देशों के बीच हुआ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आगामी 15 जुलाई से पूरी तरह लागू होने जा रहा है। दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने के एक साल से भी कम समय के भीतर इसे लागू किया जा रहा है।

सरकार का मानना है कि इस समझौते से भारत का निर्यात बढ़ेगा, नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल समेत कई सेक्टरों को बड़ा फायदा मिलेगा रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ यह समझौता अभी तक का सबसे बड़ा व्यापारिक समझौता माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच पिछले कई वर्षों से इस समझौते पर बातचीत चल रही थी।

यह भी पढ़ें: Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को कल रवाना करेंगे पीएम मोदी

इस समझौते के बाद भारत के कई सामान जैसे टेक्सटाइल, लेदर, इंजीनियरिंग गुड्स और कई अन्य को ब्रिटेन में कम टैक्स या बिना टैक्स के भेजे जा सकेंगे इसी कड़ी में कोलकाता के छह कारोबारियों ने ब्रिटेन के लिए करीब 27 करोड़ रुपये के सोने-चांदी और हीरे के गहने भेजे हैं। पीटीआई के रिपोर्ट के मुताबिक इसे भारत-यूके व्यापार समझौते के तहत भेजी गई पहली ज्वेलरी खेप बताया जा रहा है।

ट्रेड डील से होगा भारत को बड़ा मुनाफा

भारतीय किसानों, कामगारों, एमएसएमई, स्टार्टअप और नवाचार के लिए कई नए अवसर पैदा होंगे। बताया जा रहा है कि इसी ट्रेड डील के तहत भारत को विकसित भारत बनाने का सपना 2047 को साकार करने का सपना रहेगा। इस समझौते के लागू होते ही भारत से ब्रिटेन जाने वाले करीब 99 फीसदी सामान पर जीरो ड्यूटी यानी कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे भारतीय प्रोडक्ट्स को ब्रिटिश मार्केट में सीधे एंट्री मिलेगी और वे अन्य देशों के मुकाबले काफी सस्ते और कॉम्पिटिटिव हो जाएंगे।

इसके अलावा भारत के कई सेक्टर्स में बड़ा बदलाव आएगा। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस डील से प्रोसेस्ड फूड्स पर लगने वाला भरी-भरकम टैक्स बिल्कुल समाप्त हो जाएगा। इसी के अलावा मरीन फूड्स ( सी-फ़ूड) पर लगने वाले टैक्स से भी छुटकारा मिलेगा। इंजीनियरिंग और ऑटो पार्ट्स पर करीब 18 प्रतिशत तक टैक्स की कटौती दिखेगी। कपड़ा और गारमेंट्स पर 12 प्रतिशत ड्यूटी टैक्स खत्म होने से भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई रफ्तार मिलेगी।

यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव की कंपनी Patanjali Foods के शेयर 18% टूटे, निवेशक क्यों हुए परेशान?

सेक्टरमुख्य उत्पादFTA का फायदा
कृषिचाय, कॉफी, मसाले, आम, अंगूर, प्रोसेस्ड फूडआयात शुल्क में राहत
फार्माजेनेरिक दवाएं, मेडिकल प्रोडक्ट्सब्रिटेन के बाजार तक आसान पहुंच
टेक्सटाइलरेडीमेड गारमेंट्स, होम टेक्सटाइल, फैब्रिकटैक्स कम होने से निर्यात बढ़ेगा
जेम्स एंड ज्वेलरीहीरे, सोने-चांदी के आभूषणप्रतिस्पर्धी कीमत पर बिक्री का मौका
इंजीनियरिंगमशीनरी, औद्योगिक उपकरणनिर्यात को बढ़ावा मिलेगा
ऑटो कंपोनेंट्सवाहन पुर्जेब्रिटिश बाजार में बेहतर अवसर
लेदरजूते, बैग, लेदर उत्पादआयात शुल्क (ड्यूटी) में राहत
समुद्री उत्पादझींगा, मछली और अन्य सी-फूडनिर्यात में तेजी आने की उम्मीद

यह भी पढ़ें: थोक महंगाई 44 महीने के उच्चतम स्तर पर, जून में WPI बढ़कर 9.87% पहुंची; खाद्य वस्तुओं के दाम चढ़े, ईंधन में राहत

ब्रिटेन को भी होगा लाभ

यह समझौता सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि ब्रिटेन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जा रहा है। FTA लागू होने के बाद ब्रिटेन की कई चीजें भारतीय बाजार में पहले से आसान शर्तों पर आ सकेंगी। इनमें स्कॉच व्हिस्की, लग्जरी कारें, मेडिकल उपकरण, मशीनें और कई दूसरे औद्योगिक सामान शामिल हैं। इन उत्पादों पर लगने वाला आयात शुल्क धीरे-धीरे कम किया जाएगा, जिससे भविष्य में इनकी कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि सभी चीजें एक साथ सस्ती नहीं होंगी, क्योंकि टैक्स में राहत चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी। जानकारों का कहना है कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और मजबूत होगा। साथ ही नई कंपनियों को कारोबार बढ़ाने का मौका मिलेगा, निवेश बढ़ेगा और दोनों देशों के लोगों को भी इसका फायदा देखने को मिलेगा।

Leave a Comment