रूस के मिसाइल हमलों से यूक्रेन में तबाही, ओडेसा पोर्ट पर हमला; 4 लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए यूक्रेन के बंदरगाह क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Palak Gupta

9 जुलाई 2026

1 min read
रूस के मिसाइल हमलों से यूक्रेन में तबाही, ओडेसा पोर्ट पर हमला; 4 लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन की जंग में रूस ने यूक्रेन की दीवारों को ध्वस्त कर दिया है। लगातार कुछ दिनों से रुसी सेना ने यूक्रेन की बिल्डिंग, रिहायशी इलाके यहां तक की अस्पतालों पर जोरदार हमलेबाजी से सिर्फ यूक्रेन ही नहीं बल्कि आस-पास के शहरों को भी डरा दिया है। 2 जुलाई को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर जोरदार ड्रोन से गोलीबारी कर बड़ी बिल्डिंग को चकना-चूर कर दिया और 21 लोगों की जानें चली गई।

हाल ही में रूस ने बुधवार को यूक्रेन के काला सागर तट पर स्थित ओडेसा बंदरगाह पर बमबारी कर 4 लोगों की जान ले ली और 6 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, रूस ने खास तौर पर यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर टारगेट कर नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रूसी मिसाइल ओडेसा के उस क्षेत्र में गिरी जहां से यूक्रेन के अन्य शहरों में अनाज और अन्य सामान निर्यात किया जाता है।

यह भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो कमर्शियल जहाजों पर हमला, ईरान ने दागीं मिसाइलें

भारी बमबारी के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी जिसके कारण 4 लोगों की समय पर ही मौत हो गई और इसी भगदड़ के बीच 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला होते ही समय पर रेस्क्यू टीम पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार ओडेसा यूक्रेन का सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाहों में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें: Ukraine War: रूस का कीव पर 11 घंटे तक भीषण हमला, मिसाइल और ड्रोन अटैक में 21 की मौत, 90 घायल

हमले की गूँज मीलों दूर तक गयी थी, शहर के सैन्य प्रमुख सेरही लिसाफ ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि समय पर लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचा लिया है। हमले के बाद बंदरगाह के क्षेत्रों में सावधानी और सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है। सैन्य सुरक्षा के अलावा जहाजों की आवाजाही और पोर्ट ऑपरेशन्स पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रुसी सेना लगातार रिहायशी इलाके और व्यापारिक ढांचे को हानि पंहुचा रही है जिससे देश की अर्थव्यवस्था काफी हद तक प्रभावित हो चुकी है। वहीं रूसी अधिकारीयों ने दावा किया कि यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और राजनीतिक दलों पर बमबारी की जा रही है। यहां तक की बंदरगाह के हमले से पहले रूस के भीतर यूक्रेन के लगातार हमलों ने खास तौर पर तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया है। ईंधन संकट ने रूसी लोगों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है, जो पहले से ही युद्ध के आर्थिक बोझ का सामना कर रहे हैं। यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक, रूस ने इस हमले में 500 से अधिक ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागी हैं।

यह भी पढ़ें: Ukraine War: रूस का कीव पर 11 घंटे तक भीषण हमला, मिसाइल और ड्रोन अटैक में 21 की मौत, 90 घायल

लगातार बढ़ते अंतरराष्ट्रीय द्वेष को देख कर अन्य देशों ने एक बार फिर से संयम बरतने और शांति को अपनाने की अपील की है। यूक्रेन के अनुसार अगर रूस ने बंदरगाह पर बमबारी नहीं छोड़ी और इसी तरह हमले जारी रहे तो इसका असर कहीं न कहीं वैश्विक अनाज व्यापार पर भी पड़ सकता है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.