Amazon Prime Day Sale में OnePlus Pad 2 पर ₹11,000 की भारी छूट, आज है खरीदने का आखिरी मौका

Amazon Prime Day Sale के दौरान OnePlus Pad 2 पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ ग्राहक ₹11,000 तक की बचत कर सकते हैं।

Palak Gupta

6 जुलाई 2026

1 min read
Amazon Prime Day Sale में OnePlus Pad 2 पर ₹11,000 की भारी छूट, आज है खरीदने का आखिरी मौका

अगर आप नया फ़ोन या टेबलेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा जल्दी करिये अमेज़न प्राइम डे (  Amazon Prime Day ) की सेल का आज आखिरी दिन है जिसमे आपको लेटेस्ट एंड्राइड और टैब्स पर मिलेंगे धमाकेदार ऑफर्स। आज Amazon Prime Day Sale का आखिरी दिन है यानि खरीदारी का आखरी मौका। अगर आपकी चाह कम बजट में ज्यादा फीचर्स वाला टेबलेट लेने की है तो इस सेल के माध्यम से आपको काफी फायदा हो सकता है।

 Amazon Prime Day Sale के आखरी दिन किफायती रेट पर आपको मिलने जा रहा है OnePlus Pad 2 जो कि उपलब्ध है लॉन्च कीमत से पूरे 11,000 रुपये की छूट पर, सिर्फ और सिर्फ अमेज़न ऐप पर। यहीं नहीं बल्कि कई अन्य बैंक फीचर्स, एक्स्ट्रा डिस्काउंट्स, ईएमआई ऑप्शंस के साथ भारी छूठ पर मिलने वाला है OnePlus Pad 2, यह टेबलेट अपने दमदार फीचर्स और प्रीमियम लुक के साथ कई एडवांस फीचर्स से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: Flipkart Epic Sale शुरू, Samsung, Vivo और Motorola और मिड-रेंज फोन पर शानदार डील्स

OnePlus Pad 2 पर क्या मिल रहा है ऑफर?

Amazon Prime Day Sale में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के इस OnePlus Pad 2 टेबलेट में आकर्षक डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है, इस कार्ड के द्वारा कस्टमर को इंस्टेंट डिस्काउंट देखने को मिलेगा।

वहीं अगर आप पुराना फ़ोन या टेबलेट बेचना चाह रहे है तो एक्सचेंज ऑफर भी अमेज़न में उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर के द्वारा कंपनी आपको एक्सचेंज बोनस का लाभ भी देगी। लेकिन इस टेबलेट की अंतिम कीमत बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और एक्स्ट्रा चार्जेज के कारण अलग भी हो सकती है।

क्या है OnePlus Pad 2 के फीचर्स ?

OnePlus Pad 2 कंपनी का एक ऐसा टेबलेट है जो अपनी हाई परफॉरमेंस और मल्टीटास्किंग फीचर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी का सबसे प्रमुख लॉन्च का कारण है इसका किफायती रेट। कस्टमर्स को आम तौर पर ऑफिस के कामों के लिए एक टेबलेट या लैपटॉप की जरूरत पड़ती है तो कंपनी ने लॉन्च किया OnePlus Pad 2 को जिसमें देखने को मिलते है लैपटॉप और कीबोर्ड कनेक्टिविटी के ड्यूल फीचर।

यह भी पढ़ें: Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई 2026 से शुरू: iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर मिलेगी तगड़ी डील, जानें अन्य ऑफर्स

कंपनी ने OnePlus Pad 2 का टॉप मॉडल यानी 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹31,999 में लिस्ट किया है। जबकि जुलाई 2024 में  OnePlus ने इसे करीब ₹42,999 में लॉन्च किया गया था। यह टैबलेट लॉन्च कीमत के मुकाबले में करीबन ₹11,000 सस्ता मिल रहा है।

OnePlus Pad 2 में 12.1 इंच की 3K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2120×3000 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 303ppi पिक्सल डेंसिटी, 88.40 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। टेबलेट की डिस्पली रियल टाइम फिल्म एक्सपीरियंस HD क्वालिटी में कराती है।

टेबलेट में स्नैपड्रगन 8 जनरेशन 3 का चिपसेट है वहीं स्टोरेज की बात करें तो 2GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। 67W SuperVOOC की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 9510mAh की बैटरी उपलब्ध है।

सेल्फी कैमरा में 8 मैगपिक्सेल्स लगाए गए है वहीं रियर कैमरा में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस लगाया गया है।  सिक्योरिटी के लिए टैबलेट फेस रिकग्निशन का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन के मामले में इस टैबलेट की लंबाई 268.66 मिमी, चौड़ाई 195.06 मिमी, मोटाई 6.49 मिमी और वजन 584 ग्राम है।

OnePlus Pad 2 पर ₹11,000 तक की बचत का मौका।

यह भी पढ़ें: लंबी बैटरी लाइफ का बादशाह! Realme ने पेश किया 8,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स वाला नया फोन

Amazon Prime Day Sale का आज आखिरी मौका

Amazon Prime Day Sale का आज आखिरी दिन है। सेल खत्म होने के बाद OnePlus Pad 2 की कीमत दोबारा 42,999 रुपये के रेट पर लौट सकती है। ऐसे में यदि आप लंबे समय से इस टैबलेट को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए आखिरी मौका हो सकता है। इसके अलावा Amazon Prime Day Sale 2026 के आखिरी दिन ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत हजारों प्रोडक्ट्स पर शानदार छूट मिल रही है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.