Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई 2026 से शुरू: iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर मिलेगी तगड़ी डील, जानें अन्य ऑफर्स

4 जुलाई से शुरू होने वाली Flipkart GOAT Sale में iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर मिल सकते हैं बड़े डिस्काउंट। खरीदारी से पहले जानें पूरी डील।

Palak Gupta

29 जून 2026

1 min read
Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई 2026 से शुरू: iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर मिलेगी तगड़ी डील, जानें अन्य ऑफर्स

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं और हर बार खरीदारी के लिए किसी धमाकेदार डील या सेल आने का इंतजार कर रहे होते हैं तो आपका सोचना हुआ खत्म और खरीदना हुआ चालू क्योंकि फ्लिपकार्ट लेकर आ गया है ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम (GOAT) सेल जो की आपको दे रहा है बड़े-बड़े और महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदने का मौका वो भी अफोर्डेबल रेट्स पर।

अगर आप अपने फ़ोन से परेशान हो गए हैं और नए फोन की तलाश में हैं तो फ्लिपकार्ट की इस सेल का आपको इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि फ्लिपकार्ट GOAT सेल 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रही है। सेल से पहले है कंपनी ने अपने i phone के प्राइस लांच कर दिए है, और इस बार सबसे ज्यादा ख़रीदा जाने वाली सीरीज iphone17 सीरीज लग रही है। वही दूसरी ओर भी iphone16 और iphone15 भी आकर्षित ऑफर लेकर आ रखे है।

अब आपके पसंदीदा i phone पर भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस मिलने के भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। जो ग्राहक लंबे समय से नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह साल की सबसे बड़ी डील्स में से एक हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Flipkart Epic Sale शुरू, Samsung, Vivo और Motorola और मिड-रेंज फोन पर शानदार डील्स

किन मॉडल्स पर मिल रहा है डिस्काउंट ?

सेल के दौरान जिन मॉडल्स और i फ़ोन की सीरीज पर ऑफर देखने को मिलेगा वो हैं

  • iPhone 17
  • iPhone 17 Pro
  • iPhone 17 Pro Max
  • iPhone 16
  • iPhone 16 Plus
  • iPhone 16 Pro
  • iPhone 15

क्या हो सकते है i फ़ोन सीरीज के रेट ?

कंपनी रिपोर्ट्स के मुताबिक GOAT Sale में iPhone की कीमत अब पॉकेट फ्रेंडली रेट पर देखी जा रही है।

iPhone मॉडलसंभावित सेल प्राइस*
iPhone 17₹70,900 – ₹70,990
iPhone 17 Pro₹1,12,900
iPhone 17 Pro Max₹1,27,900
iPhone 16₹59,900 (ऑफर्स सहित)
iPhone 15अतिरिक्त छूट के साथ उपलब्ध

यह भी पढ़ें: लंबी बैटरी लाइफ का बादशाह! Realme ने पेश किया 8,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स वाला नया फोन

इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने यह भी रिलीज़ किया है कि वे अपनी फ्लिपकार्ट फैमिली यानि फ्लिपकार्ट प्लस के मेंबर्स को भी शानदार डील देंगे। बताया जा रहा है कि Plus और BLACK मेंबर्स को सेल शुरू होने से 24 घंटे पहले Early Access मिलेगा। यानी ये ग्राहक आम यूजर्स से पहले डील्स का फायदा उठा सकेंगे। कई बार ऐसा होता है कि लोगों को डील इतनी आकर्षित करती है कि स्टॉक ही ख़तम हो जाता है इस टाइम पर प्लस मेंबर्स ज्यादा फायदा उठा सकते हैं।

सेल में और क्या मिलेगा?

फ्लिपकार्ट की GOAT सेल में न केवल i phone बल्कि लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, होम अप्लायंसेज और फैशन कैटेगरी में भी बड़े डिस्काउंट मिलेंगे। खरीदारों को ज्यादा बचत देखने को मिले इसलिए फ्लिपकार्ट ने नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी दिए हैं। अगर आप लम्बे समय से ऐसी सेल का इंतजार कर रहे थे तो फ्लिपकार्ट की यह GOAT सेल आपका इंतजार 4 जुलाई को खत्म कर देगी।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.