Flipkart Epic Sale शुरू, Samsung, Vivo और Motorola और मिड-रेंज फोन पर शानदार डील्स

फ्लिपकार्ट एपिक सेल शुरू हो गई है, जिसपर एंड्रॉइड पर बहुत सारे डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं, जाने कौनसे फोन हैं डिस्काउंट में खरीदने लायक।

Palak Gupta

16 जून 2026

1 min read
Flipkart Epic Sale शुरू, Samsung, Vivo और Motorola और मिड-रेंज फोन पर शानदार डील्स

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ़्लिपकार्ट ने बम्पर सेल की शुरुआत कर दी है। फ़्लिपकार्ट में आने वाली इस सेल में बड़ी-बड़ी इलेक्ट्रॉनिक चीज़ें अब आपके हो सकती हैं, वो भी काफी कम रेट पर। इस सेल का नाम फ़्लिपकार्ट एपिक सेल है। सेल में फ़्लिपकार्ट ने सैमसंग, वीवो, मोटरोला जैसी बड़ी एंड्रॉइड ब्रांड्स पर रेट घटाकर काफी कम कर दिए हैं। यदि आप अगर इनमें से किसी भी फोन को खरीदने का सपना देख रहे हैं तो वो अब पूरा होने वाला है।

बताया जा रहा है कि इस सेल में Vivo 200T, Motorola Edge यहाँ तक कि 1.10 लाख का Samsung Galaxy S25 Edge काफी कम दामों में मिलेगा। हाई एंड स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये से लेकर 20,000 तक का भारी डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। इस डील से उन ग्राहकों को फायदा होगा जो कम बजट में प्रीमियम फ़ोन जैसे AMOLED डिस्प्ले, हेवी बैटरी बैकअप, फास्ट चार्जिंग क्षमता, 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं।

सेल के दौरान सबसे अच्छे ऑफर क्या हैं?

  • मोटोरोला एज 60 फ्यूज़न

मोटोरोला एज 60 फ्यूज़न पर एंड्रॉइड पर भारी ऑफ़र चल रहा है। यह फोन प्रीमियम फीचर्स के साथ 6.67 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर, 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5500mAh की बैटरी का कॉम्बिनेशन देता है। फ्लिपकार्ट की सेल पर इसका रेट अभी 27,999 रुपये चल रहा है। यहां तक कि फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके एक्स्ट्रा 1,700 का ऑफ भी देखने को मिलेगा।

imageXX2XXX1X
  • मोटोरोला एज 60 प्रो

यह एंड्रॉइड भारी स्टोरेज के साथ आता है। 250 जीबी की स्टोरेज क्षमता के साथ 8 जीबी का रैम फिलहाल 29,900 रुपये की कीमत पर सेल किया जा रहा है। इसके खास फीचर हैं 6.7 इंच का डिस्प्ले, 50 मेगा पिक्सल का कैमरा और 6000mAh की बैटरी। ओरिजिनल एमआरपी से इसमें करीब 7,000 रुपये की छूट देखने को मिल रही है।

imageXX6X
  • विवो 200t

विवो 200t 60,000 की कम बजट में खरीदे जाने वाला यह बेहतरीन एंड्रॉइड है जो कि कम बजट में अलग अलग बड़े फीचर्स प्रोवाइड करता है। 9500 के प्रोसेसर के साथ, 60 मेगापिक्सल का कैमरा और 6,200 mAh की शानदार बैटरी के हिसाब से यह अपने रेट को पूरा करता है। ओरिजिनल प्राइस यानी 59,000 से 53,000 डील में मिलने वाले इस मोबाइल की कीमत में सीधे 6,000 की छूट मिली, वहीं अलग अलग बैंक ऑफ़र्स के साथ एक्स्ट्रा बेनेफिट भी दिखाई दे सकता है।

imageXX3XXX1X
  • सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एज

सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एज में भारी गिरावट के साथ डील देखने को मिल रही है। 1,10,000 रुपये में आने वाला यह एंड्रॉइड की कीमत फ्लिपकार्ट सेल में 59,999 हो गई है जो 12GB रैम के साथ 256GB की उपलब्धि कराता है। इस एंड्रॉइड में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस देखने को मिलता है। इसी के साथ 6.2 इंच की डिस्प्ले भी मिलती है।

imageXX4XXX1X

यह भी पढ़े: Vivo X500 Pro Max: DSLR का खेल हमेशा के लिए खत्म कर सकता है ये फोन, 200 MP कैमरा के साथ मिलती है धांसू बैटरी

अख़िर क्या है फ्लिपकार्ट एपिक सेल्स का कारण?

इस सेल का सबसे बड़ा कारण स्टॉक क्लियरेंस होता है, जब फोन की अतिरिक्त उपलब्धता हो जाती है तो उसके स्टॉक को क्लियर करना जरूरी हो जाता है, ताकि नए ब्रांड की जगह बना ली जाए इसलिए ऐसी सेल आम तौर पर देखने को मिलती है। ऐसी सेल्स फेस्टिव सीजन पर दिखती है, जो कि ग्राहकों को अच्छी तरह से आकर्षित करती है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.