मुंबई में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 20 ट्रेनें रद्द; पुणे एक्सप्रेसवे बंद, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

लगातार बारिश ने देश के कई राज्यों में हालात बिगाड़ दिए हैं। सातारा में पुल टूट गया, मुंबई में रेलवे ट्रैक और एक्सप्रेसवे प्रभावित हुए, जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Palak Gupta

6 जुलाई 2026

1 min read
मुंबई में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 20 ट्रेनें रद्द; पुणे एक्सप्रेसवे बंद, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

भारत में मानसून का आगमन कई शहरों में हो चुका है कहीं रिम-झिम बारिश है तो कहीं बड़े ओलों के साथ मोटी बूंदों का कहर है। इस बार के मानसून में कई हेरफेर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही कुछ क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। El-Nino के संक्रमण के कारण भारत के कई राज्य अभी भी सूखे दिखाई दे रहे हैं।

महाराष्ट्र में बारिश ने जमकर लोगों को पिछले 3 दिन से भीगा रखा है। तीन से हो रही लगातार बारिश ने इतना हड़कंप मचा दिया कि मुंबई-पुणे रेल रूट पर करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह लैंडस्लाइड हो गई जिसके कारण कई रेल लाइनें प्रभावित हो गयी हैं। इस बार के मानसून में महाराष्ट्र, मुंबई, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते सड़क और रेल यातायात पर बड़ा असर डाला है।

महाराष्ट्र की गलियों में पानी भरने से लेकर बड़ी रेलवे लाइन्स में रुकावट के कारण लोगों के जीवन पर भी असर पड़ रहा है। उधर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। सातारा जिले के महाबलेश्वर में वेण्णा नदी का पुल टूटने से 10-12 पर्यटक फंस गए। कारों को क्रेन की मदद से निकाला गया।

मुंबई में नियमित रूप से ज्यादा होने वाली बारिश ने पिछले तीन दिनों से 20 ट्रेनों की आवाजाही को रद्द करवा दिया है। सड़कों में जलभराव के कारण BMC ने आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। मुंबई की भीषण बारिश और कोहरे से भरे मौसम ने सिर्फ रेलवे लाइनें ही नहीं बल्कि 17 फ्लाइट्स को भी रद्द करवा दिया है।

यह भी पढ़ें: Monsoon Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां बरसेंगे बादल

सातारा में पुल टूटा, क्रेन की मदद से निकाली गईं कारें

महाराष्ट्र में बारिश के रौद्र रूप से लोगों में बाहर निकलने का दर पैदा हो गया है वहीं सातारा जिले में भारी बारिश के कारण पानी का बहाव बढ़ गया जिसने ऊपर बने हुए पुल को मिनटों में चकना चूर कर दिया। पुल टूटते समय कई गाड़ियां और बाइक उसी में फंसे रह गयीं। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने रेस्क्यू टीम नियुक्त कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया।

बीच में फंसी कारों को निकालने के लिए क्रेन की सहायता ली गई। घटना के तुरंत बाद पूल के आस-पास की जगह को बिना किसी देरी के खाली कराया गया और वहां पर गाड़ियों और अन्य वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद कई ऑफिस समय से पहले बंद किए गए।

बारिश के इस गंभीर अलर्ट को देखकर महाराष्ट्र की सरकार ने सोमवार से ही निजी कार्यालयों को वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की वहीं बड़े कार्यालयों को जल्द ऑफिस बंद करने की अपील की। जलभराव की समस्या के कारण पूरी मुंबई ने अपनी रफ्तार को थाम लिया है।

यह भी पढ़ें: 26 जून का मौसम: देश के 20 राज्यों में बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया तेज आंधी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के प्रकोप ने कई जगहों पर लैंडस्लाइड जैसी बड़ी दुविधा खड़ी कर दी है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गयी। आवाजाही का पूरा मार्ग ब्लॉक हो गया जिसके कारण 6-7 गाड़ियां मलबे में दब गईं। मलबा हटाने का काम जारी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में बारिश के कहर के कारण हुई भारी लैंडस्लाइड। ( photo - pixels )

यह भी पढ़ें: उन्नाव हादसा: 100KM रफ्तार, नशे में चालक और सड़क पर बिछीं लाशें, दर्दनाक मंजर ने दहला दिया

मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी है।

भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव दलों को तैनात कर दिया है। प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.