Monsoon Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां बरसेंगे बादल

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां बरसेंगे बादल और किन इलाकों में चलेगी तेज आंधी रहेगी। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है।

Palak Gupta

19 जून 2026

1 min read

केरला के तेलंगाना में मानसून का आगमन हालांकि 3 दिन डिले चल रहा है लेकिन मानसून की इस पहली बारिश ने लोगो को काफी राहत दिलाई है। IMD यानि मौसम विभाग के अनुसार इस बार अल नीनो का कहर भारत में देखने को मिल सकता है, जो की भारी मात्रा में बारिश आने से रोकेगा लेकिन इसके बाद भी अनुमान लगाया जा सकता है की मानसून और राज्यों में कब आएगा।

पिछले कुछ दिनों से भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है, लेकिन इसके बीच मौसम विभाग ने सभी को राहत देने वाली जानकारी दी है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने मानसून का एक नया अपडेट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 जून से मानसून आगे कई भारत के राज्यों पर बरसने वाला है।

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और बाकी अन्य क्षेत्रों में भारी मात्रा में बारिश होने का संयोग बन रहा है जिसकी शुरुआत हिमाचल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में हो गई है। बारिश के साथ गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज आंधी और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। जहां देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो रहा है, वहीं मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में लोग अभी भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में अगले 72 घंटों के दौरान तेज हवाओं और स्थानीय बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन एवरेज मानसूनी बारिश के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

IMD के मुताबिक हाल में मानसून की रफ़्तार कमजोर है लेकिन कुछ दिनों में स्थिति संभालती और सुधरती नज़र आएगी। इसके पीछे प्रशांत महासागर में पैदा हो रही एल नीनो जैसी परिस्थित जिम्मेदार मानी जा रही हैं। हालांकि IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अच्छी रहेंगी।

यह भी पढ़ें: 18 जून का यूपी मौसम: गर्मी से राहत के संकेत, तेज आंधी और बारिश संभव

लोगों के लिए क्या है सलाह?

मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को भी मौसम विभाग के स्थानीय अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्यों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.