Passport Fee Hike: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, जानें नई फीस कितनी हुई

1 जुलाई 2026 से भारत में पासपोर्ट की फीस बढ़ गई है। जानें 36 और 60 पेज पासपोर्ट, तत्काल सेवा और नई शुल्क सूची की पूरी जानकारी।

Palak Gupta

1 जुलाई 2026

1 min read
Passport Fee Hike: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, जानें नई फीस कितनी हुई

अगर आपका विदेश में आना-जाना लगा रहता है या फिर आप नया पासपोर्ट बनवाना चाह रहे है तो यह जानकारी बिलकुल आपके लिए है क्योंकि केंद्र सरकार ने पासपोर्ट के नए नियम और शुल्क लागू कर दिए है। सरकार के अनुसार अब नया पासपोर्ट बनवाने के लिए  2,500 रुपये लगेंगे और यदि आपको तत्काल में पासपोर्ट बनवाना है तो 5,000 रुपय का शुल्क देना होगा।

पासपोर्ट सेवा18 वर्ष से अधिक18 वर्ष से कम
36 पेज पासपोर्ट (नॉर्मल)₹2,500₹1,750
36 पेज पासपोर्ट (तत्काल)₹5,000₹4,250
60 पेज पासपोर्ट (नॉर्मल)₹3,500उपलब्ध नहीं
60 पेज पासपोर्ट (तत्काल)₹6,000उपलब्ध नहीं

जो लोग मिडिल क्लास से है उनकी जेब पर भरी असर पड़ने वाला है और नया पासपोर्ट बनाने की सोच में है उन्हें 1 जुलाई नए नियमों के तहत अब सामान्य और तत्काल दोनों तरह के पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा फीस देनी होगी । दरअसल सरकार का कहना है कि इन नियमों के कारण जो भी नए पासपोर्ट और पासपोर्ट के रिन्यूअल पर बढ़ते रेट लागू होंगे।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण पर सरकार का बयान, सुप्रीम कोर्ट में कहा- यह एक प्रयोग है, अगले साल तक सामने आएंगे नतीजे

क्या-क्या बदला?

सरकार के अनुसार पासपोर्ट के फीस में जो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 36 पेज वाले पासपोर्ट की फीस में हुई है जो कि करीब1000 रुपये है। हालांकि जिन लोगो ने पासपोर्ट के लिए आज की तारीख से पहले अप्लाई करा था उन्हें पहले की फीस ही भरनी होगी।

सेवापुरानी फीसनई फीस
36 पेज पासपोर्ट (नॉर्मल)₹1,500₹2,500
36 पेज पासपोर्ट (तत्काल)₹3,500₹5,000
60 पेज पासपोर्ट (नॉर्मल)₹2,000₹3,500
60 पेज पासपोर्ट (तत्काल)₹4,000₹6,000

यह भी पढ़ें: गुजरात में बनेगा अत्याधुनिक डेटा सेंटर, मुकेश अंबानी और Meta की नई पहल

तत्काल पासपोर्ट बनवाना भी हुआ महंगा

जिन लोगों को कम समय में पासपोर्ट की जरूरत होती है उन्हें भी अब अधिक पैसे चुकाने होंगे। तत्काल पासपोर्ट उस प्रकार का पासपोर्ट होता है जिसमें आवेदकों को इमरजेंसी में पासपोर्ट बनवाना होता है। आम तौर पर पासपोर्ट को घर पर डिलीवर होने में 21 से 25 दिन लगते है लेकिन कोई अगर तत्काल से पासपोर्ट अप्लाई करता है तब उन्हें पासपोर्ट एक हफ्ते के अंदर ही डिलीवर हो जाता है।

पहले तत्काल सेवा के लिए 3,500 रुपये का शुल्क लिया जाता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है। यानी तत्काल पासपोर्ट बनवाने वालों को 1,500 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। यह बदलाव उन लोगों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण होगा जिन्हें नौकरी, पढ़ाई, इलाज या किसी अन्य जरूरी कारणों से तुरंत विदेश जाना पड़ता है।


Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.