सोना-चांदी खरीदने का मौका? 24 जून को गोल्ड ₹2,000 और सिल्वर ₹2,600 सस्ती, देखें नए भाव

24 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना करीब ₹2,000 और चांदी ₹2,600 तक सस्ती हुई। जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट।

Palak Gupta

24 जून 2026

1 min read
सोना-चांदी खरीदने का मौका? 24 जून को गोल्ड ₹2,000 और सिल्वर ₹2,600 सस्ती, देखें नए भाव

अंतरराष्ट्रीय बदलावों के कारण सोने चांदी ने एक बार फिर से 2 दिन के लगातार उछाल के बाद फिसलना शुरू कर दिया है। सोने चांदी की खरीदारी करने का एक्सपर्ट्स विकल्प बता रहे है वही दूसरी और निवेशकों के लिए सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है। जून के शुरुआती दिनों से ही सोने चांदी के भावों में अस्थिरता नज़र आ रही है। कभी सोने चांदी के दर आसमान छू पड़ते है तो कभी धड़ाम से नीचे गिर जाते है।

सोने चांदी की कीमतों में आज यानि 24 जून 2026 को मार्केट खुलते ही गिरावट के साथ देखा गया है। इस सप्ताह की शुरुआत से ही MCX में सोने चांदी के दर में उतार चढ़ाव नज़र आया है। ग्लोबल टेंशन की समाप्ति के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के साथ ही सोने चांदी के दरों को भी गिरा दिया है।

क्या है COMEX में सोने चांदी के भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की भावों में पिछले 4 दिनों से उतार चढ़ाव महसूस किया जा रहा है जिसका कारण डॉलर की कीमत, फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ने की आशंका है। बाजार खुलते ही बुधवार सुबह ही सोने के दरों में 1.05 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4,106.00 डॉलर प्रति औन्स पर दिखाई दी वही दूसरी ओर चांदी का रेट भी 0.56 प्रतिशत नीचे फिसलकर 61.720 डॉलर प्रति औन्स पर पहुंच गया।

जानिए क्या है MCX के दर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने चांदी के भावों ने मंगलवार से ही नीचे उतरने की सीडी पकड़ रखी है। बुधवार को भारतीय सराफा बाजार खुलते ही सुबह करीबन 10:00 बजे 24 कैरट सोना 1.49 प्रतिशत गिरकर 1,44,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वही चांदी की बात करे तो चांदी का भाव 2,23,764 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला हलाकि कल  सोने का भाव 1,46,443 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,25,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।

क्या है सोने चांदी टूटने का कारण ?

जून के शुरुआती दिनों से सोने चांदी के भावो में उथल-पुथल इसलिए दिख रही है क्योंकि वैश्विक तनाव और अमेरिका डॉलर में निरंतर मजबूती दिख रही है जिसकी वजह से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गयी थी। मिडिल ईस्ट में तनाव समाप्ति की बाद कई निवेशकों ने मुनाफावसूली जोरों से शुरू कर दी जिसके कारण सोने चांदी के दर मुँह के बल नीचे गिरते नज़र आये।

इसके अलावा अमेरिका ईरान के बीच शांति समझौते पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर ने डॉलर इंडेक्स में मजबूती कायम कर दी है। जब-जब डॉलर की कीमत में मजबूती देखी गयी है तब सोने चांदी के भाव लुढ़कते है।

आपके शहर में आज का गोल्ड रेट

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,44,600₹1,32,550
मुंबई₹1,44,600₹1,32,550
कोलकाता₹1,44,600₹1,32,550
बेंगलुरु₹1,44,600₹1,32,550
हैदराबाद₹1,44,600₹1,32,550
चेन्नई₹1,47,900 के आसपास₹1,35,600 के आसपास

यह भी पढ़ें: आज 22 June 2026 का सोना-चांदी भाव: गोल्ड हुआ महंगा, चांदी में ₹2,600 की जोरदार तेजी, जानें ताजा भाव

आज का चांदी का भाव

शहरचांदी (प्रति किलो)
दिल्ली₹2,45,000
मुंबई₹2,45,000
कोलकाता₹2,45,000
जयपुर₹2,45,000
लखनऊ₹2,45,000
चेन्नई₹2,50,000 से अधिक
हैदराबाद₹2,50,000 के आसपास

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, चांदी ₹7,000 से ज्यादा सस्ती; देखें ताजा रेट

ज्वेलर्स और एक्सपर्ट्स की सलाह है कि शादी का सीजन जल्द ही आने वाला है इसलिए जो सोने चांदी की खरीदारी करने का सोच रहे है उनके लिए यह अवसर उचित है। हालांकि बाजार अभी भी काफी उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है, इसलिए एक बार में बड़ी खरीदारी करने की बजाय किस्तों में खरीदारी करना बेहतर माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर – ऊपर दिया गया डेटा उपलब्ध सराफा बाजार, MCX, IBJA और विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की खरीदारी या निवेश से पहले पास के ज्वेलर्स या ताजा भाव को देख कर ही कोई निर्णय ले।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.