सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, चांदी ₹7,000 से ज्यादा सस्ती; देखें ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी ₹7,000 से ज्यादा सस्ती हुई, जबकि सोने के भाव में भी नरमी देखने को मिली।

Palak Gupta

23 जून 2026

1 min read
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, चांदी ₹7,000 से ज्यादा सस्ती; देखें ताजा रेट

सोने चांदी खरीदने वालों के लिए आज यानि 23 जून 2026 का दिन सबसे सुखद रहने वाला है। आज सोने चांदी के भावों ने सीडी उतरना चालू कर दिया। सुबह से ही सोने चांदी के दर गिरावट की ओर कदम बढ़ाते नज़र आए है। पिछले कुछ दिनों में तेजी से कारोबार करने वाले सोने चांदी ने आज सराफा बाजार में भारी कमज़ोरी दिखी है।

दिन की शुरुआत से ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के दरवाज़े खुलते ही मंगलवार की सुबह सोना 1500 रुपय प्रति 10 ग्राम नीचे लुढ़क गया, वही चांदी भी सोने के कदम से कदम मिलाकर 7,000 रुपय प्रति किलो फिसला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली, कच्चे तेल की कीमत, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और ब्याज दरों के मूल के कारण सोने चांदी में भारी दबाव देखने को मिला।

एक दिन पहले यानि 22 जून 2026 को इन धातुओं के भाव ने तेजी पकड़ी हुई थी लेकिन अचानक से मंगलवार को खुलते ही दर गिरने चालू हो गए जिससे की खरीदारों को तो राहत मिली लेकिन निवेशकों के लिए कठिन समय बन गया।

MCX पर कितना चल रहा है सोने चांदी का भाव ?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज को सोमवार को सोना चढ़कर 1,48,118 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार की सुबह होते ही MCX में 10 ग्राम सोना 1349 रुपये गिरकर 1,46,769 रुपये पर ट्रेड कर रहा था वही शाम होते ही सोने का दर 1,590 रुपय तक फिसल गया। चांदी की बात करें तो सोमवार को चांदी का भाव सुबह 10 बजे से ही नीचे सीढ़ी उतरते हुए नज़र आया। सुबह सोना 7185 रुपये गिरकर  2,28,095 रुपये पर कारोबार करता नज़र आया।

सोने चांदी के शहरों में क्या है भाव ?

भारत के शहरों में सोने चांदी के भावों में निरंतर परिवर्तन देखने को मिल सकता है, स्थानीय टैक्स, परिवहन लागत, मांग और आपूर्ति की स्थिति, ज्वेलर्स का मार्जिन और क्षेत्रीय बाजार की परिस्थितियों के कारण अलग शहरों में अलग रेट देखने को मिल सकते है। दिल्ली में फ़िलहाल 24 कैरट सोना 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नज़र आएगा वही हैदराबाद में सामान्य कैरट सोना 1,53,340 रुपय प्रति 10 ग्राम पर। चेन्नई, मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में सोने चांदी जैसे धातुओं की मांग ज्यादा होने के कारण सोने चांदी के भावों में अंतर दिख सकता है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर22 कैरेट (10 ग्राम)24 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,40,600₹1,53,440
मुंबई₹1,40,450₹1,53,290
कोलकाता₹1,40,450₹1,53,290
चेन्नई₹1,40,950₹1,53,830
बेंगलुरु₹1,40,500₹1,53,340
हैदराबाद₹1,40,500₹1,53,340
अहमदाबाद₹1,40,550₹1,53,390

यह भी पढ़ें: आज 22 June 2026 का सोना-चांदी भाव: गोल्ड हुआ महंगा, चांदी में ₹2,600 की जोरदार तेजी, जानें ताजा भाव

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

शहरचांदी (प्रति किलो)
Delhi₹2,47,000
Mumbai₹2,47,000
Kolkata₹2,47,000
Bengaluru₹2,47,000
Ahmedabad₹2,47,000
Chennai₹2,51,000
Hyderabad₹2,51,000

चांदी न केवल एक ज्वेलरी बल्कि एक इंडस्ट्रियल मटेरियल भी माना जाता है जिसके कारण मांग के अनुसार शहरों में अलग-अलग चांदी के भाव दिख सकते है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today 19 June 2026: चांदी ₹8,000 टूटी, सोना भी ₹3,000 हुआ सस्ता, जानें आज आपके शहर का नया रेट

आगे क्या रहेगा ट्रेंड?

कमोडिटी बाजार के जानकारों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियां, डॉलर इंडेक्स की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करेंगी। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव बना रहता है तो घरेलू बाजार में भी कीमतों में और नरमी देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव स्थानीय बाजार, टैक्स, ज्वेलर्स के प्रीमियम और समय के अनुसार बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के ताजा रेट की आधिकारिक स्रोतों से जानकारी राय लें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.