आज 22 June 2026 का सोना-चांदी भाव: गोल्ड हुआ महंगा, चांदी में ₹2,600 की जोरदार तेजी, जानें ताजा भाव

सोने चांदी के भाव दो दिन की गिरावट के बढ़ जोरदार कमबैक करते हुए नज़र आए है। धातुओं का सराफा बाजार में बदला रुख जाने क्या है आज के लेटेस्ट रेट

Palak Gupta

22 जून 2026

1 min read
आज 22 June 2026 का सोना-चांदी भाव: गोल्ड हुआ महंगा, चांदी में ₹2,600 की जोरदार तेजी, जानें ताजा भाव

सप्ताह की शुरुआत निवेशकों के लिए सोने चांदी के भाव में बढ़ोतरी की खुशखबरी लेके आई है। इस बार जून के शुरुआती दिनों से ही सोने चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव का हेरफेर लगा हुआ है। पिछले 2 दिनों से सोने चांदी के रेट जो निरंतर फिसलते नज़र आ रहे थे, आज वही ऊंचाई की सीमा पर है।

अमेरिका और ईरान के शांति समझौते ने कच्चे तेल के दाम में नरमी लेकर सराफा बाजार को चमका दिया है। आज के दिन यानि 22 जून 2026 को दिन की शुरुआत से ही सोने चांदी के भाव में ज़ोरदार उछाल देखने को मिला है। हालांकि अमेरिका फेडरल रिजर्व से मिल रहे संकेत कह रहे है की आने वाले दिनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है। इसी कारणवश सोने की ऊंचाई लंबे समय तक टिकना थोड़ा मुश्किल है।

क्या है आज के भाव?

MCX के ताज़ा भावो के अनुसार सोने के दर 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,47,900 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नज़र आ रहा है। इस बार सोने के भावों में करीबन 800 रूपए का उछाल देखा जा रहा है। वही चांदी ने भी सोने के साथ तालमेल कर सुबह से ही 0.57 प्रतिशत बढ़कर 2,35,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी के दर में इस हफ्ते में तकरीबन 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम तेजी देखी गयी है। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आई इस तेजी ने निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

सोने चांदी में उछाल का कारण क्या है ?

कई निवेश एक्सपर्ट्स और कमोडिटी बाजार के जानकारों का मानना है कि ग्लोबल लेवल पर निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्पों की और बढ़ता नज़र आया है, वही दूसरी ओर सोने चांदी की खरीदारी भी तेज होती नज़र आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में चाल, डॉलर में नरमी, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट सोने चांदी के भावों में परिवर्तन लाने का सबसे बड़े कारण है।

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने चांदी के दरों में बदलाव मिलना आम बात है इसके पीछे कई कारण है, स्थानीय लागत, जीएसटी, टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट, ज्वेलर्स की मार्जिन और क्षेत्रीय बाजार की परिस्थितियां। मुंबई और अहमदाबाद जैसे शहरों में सोने चांदी जैसे धातुओं की मांग ज्यादा होती है जिसके कारण कीमत इन शहरों में आम तौर से ज्यादा होती है।

आज के सोने के भाव

शहर22 कैरेट (10 ग्राम)24 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,41,350₹1,54,190
मुंबई₹1,41,200₹1,54,040
कोलकाता₹1,41,200₹1,54,040
चेन्नई₹1,41,700₹1,54,580
बेंगलुरु₹1,41,250₹1,54,090
हैदराबाद₹1,41,250₹1,54,090
अहमदाबाद₹1,41,300₹1,54,140

यह भी पढ़ें: आज का गोल्ड-सिल्वर भाव: खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के रेट

22 जून के चांदी के भाव

शहरचांदी (प्रति किलो)
दिल्ली₹2,54,000
मुंबई₹2,54,000
कोलकाता₹2,54,000
बेंगलुरु₹2,54,000
अहमदाबाद₹2,54,000
चेन्नई₹2,58,000
हैदराबाद₹2,58,000

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today 19 June 2026: चांदी ₹8,000 टूटी, सोना भी ₹3,000 हुआ सस्ता, जानें आज आपके शहर का नया रेट

क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह ?

कई निवेश एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों और वैश्विक आर्थिक जैसी घटनाओं पर निर्भर करेगी। सोने और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। 19 जून को जहां दोनों धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं 22 जून को बाजार ने मजबूत वापसी की है। यदि आप ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे है तो अपनी अंतिम खरीदारी से पहले शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें।

डिस्क्लेमर- सोने और चांदी के भाव बाजार की चाल, टैक्स, स्थानीय शुल्क और ज्वेलर्स के प्रीमियम के आधार पर बदल सकते हैं। खरीदारी या निवेश से पहले स्थानीय ज्वेलर अथवा आधिकारिक स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.