Gold Rate Today: खरीदारी से पहले जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत

सोने चाँदी के भावों में देखने को मिली हलचल। पिछले दिनों से गिरते हुए भावों ने 13 जून 2026 को तेजी पकड़ी। जानिए आज के क्या हैं भाव।

Palak Gupta

13 जून 2026

1 min read
Gold Rate Today: खरीदारी से पहले जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत

सोने-चांदी के भावों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, अगर 13 जून का भाव देखा जाए तो आज सोने-चांदी के भाव कल के मुकाबले तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वैश्विक उतार-चढ़ाव के साथ, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिसके कारण सोने-चांदी की चाल में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। पिछले कुछ दिनों में हजारों रुपये नीचे गिरते हुए सोने-चांदी के भावों ने निवेशकों की जेब पर भारी असर डाला है।

मार्केट डेटा के अनुसार आज यानी 13 जून 2026 को 24 कैरेट सोना 1,49,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर व्यापार करता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर 22 कैरेट सोना 1,36,500 प्रति 10 ग्राम पर अटका है। अगर 18 कैरेट सोने की बात करें तो वह 1,12,000 पर खुलता नजर आया। आज शनिवार होने के कारण सराफा बाजार तो बंद है लेकिन इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक भावों में तेजी देखने को मिल रही है।

अगर चांदी की चाल को समझा जाए, तो चांदी ने उछाल की और कदम बढ़ाते हुए 13 जून 2026 को 2,60,000 रुपए के पास कारोबार करता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोने में पूरे हफ्ते में लगभग 6500 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर चांदी में भी 14,000 रुपए तक की कमजोरी देखी गई।

ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने-चांदी के भावों में लगातार बदलाव के कई कारण हैं जैसे कच्चे तेल के भाव में बढ़ोतरी, डॉलर की चाल, अंतरराष्ट्रीय तनाव, और ग्लोबल इंटरेस्ट रेट। चांदी के रेट में आम तौर पर बदलाव इसलिए देखा जाता है क्योंकि चांदी सिर्फ एक निवेश नहीं बल्कि इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होने वाला मेटल है, तो उसकी मांग के कारण भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

अलग-अलग राज्यों में सोने-चांदी के भाव में अंतर देखने को मिल सकता है। यह अंतर आमतौर पर टैक्स, ट्रांसपोर्ट की डिमांड और ज्वेलरी ब्रांड्स पर निर्भर करता है। इसके अलावा जीएसटी की राशि भी अलग-अलग राज्यों में अलग होने के कारण सोने-चांदी के भाव में अंतर दिखता है। भारत में शादी का सीजन जून से ही शुरू हो जाता है, जिसके कारण सोने-चांदी की मांग अत्यधिक बढ़ जाती है, यह भी सोने-चांदी के दामों में बदलाव लाता है।

सोने का क्या है भाव?

राज्य / शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)
दिल्ली₹1,49,000₹1,36,500
मुंबई (महाराष्ट्र)₹1,48,800₹1,36,200
चेन्नई (तमिलनाडु)₹1,49,500₹1,37,000
कोलकाता (प. बंगाल)₹1,48,900₹1,36,300
बेंगलुरु (कर्नाटक)₹1,49,200₹1,36,700
हैदराबाद (तेलंगाना)₹1,49,100₹1,36,600
पटना (बिहार)₹1,49,300₹1,36,800
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)₹1,49,250₹1,36,750

यह भी पढ़े: 20 सांसद और 60 विधायक छोड़ने की चर्चा, फिर भी ममता को मिला बड़ा समर्थन

चांदी का भाव क्या है?

राज्य / शहरचांदी (₹/Kg)
दिल्ली₹2,60,000
मुंबई₹2,58,500
चेन्नई₹2,63,000
कोलकाता₹2,59,000
बेंगलुरु₹2,61,000
हैदराबाद₹2,60,500
पटना₹2,62,000
लखनऊ₹2,61,500

कई विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है और वहीं मजबूत डॉलर का दबाव भी बना हुआ है, जिसके कारण सोना पिछले हफ़्ते से नीचे फिसलता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर, इस गिरावट के बावजूद भारत में ज्वेलरी की खरीदारी में बढ़ोतरी हुई है।

कम कीमतों के कारण यह सोने-चांदी के खरीदारों के लिए सुनहरा मौका कहा जा रहा है। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशकों को बड़ी बारीकी से सोने-चांदी की चाल को समझकर ही निवेश करना चाहिए, जिससे बेहतर रिटर्न्स हाथ में आ सके।

( डिस्क्लेमर ) – यहाँ बताए गए भाव में जीएसटी व मार्केट चार्ज शामिल नहीं हैं, जिसके कारण रेट में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। किसी भी प्रकार का निवेश या खरीदारी करने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जान लें।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.