गुजरात में बनेगा अत्याधुनिक डेटा सेंटर, मुकेश अंबानी और Meta की नई पहल

गुजरात में बड़ा डेटा सेंटर बनने जा रहा है, रिलायंस डिजिटल के कार्यकर्ता मुकेश अंबानी अब डिजिटल लाइफ को देंगे बड़ी ऊँचाइयाँ।

Palak Gupta

11 जून 2026

1 min read
गुजरात में बनेगा अत्याधुनिक डेटा सेंटर, मुकेश अंबानी और Meta की नई पहल

मुकेश अंबानी ने गुजरात में एक और बड़ा प्लान सफल बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। दरअसल भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई ऊचाई स्थापित करने के लिए मुकेश अंबानी एक नए प्रोजेक्ट में जुड़ गए हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और मेटा मिलकर गुजरात में एक अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट के तहत एक हाई टेक डेटा सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें अत्याधुनिक सर्वर, क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम जैसी सुरक्षा की सुविधाएँ प्राप्त कराई जाएँगी। हालांकि कहा जा रहा है कि यह प्लान हाल ही में शुरू हुआ है। गुजरात में डेटा सेंटर की स्थापना वहाँ की डेवलपमेंट को और भी मजबूत कर देगी। यह सेंटर खासतौर पर तेजी से बढ़ते डिजिटल यूजर्स और डेटा डिमांड को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है।

भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बड़ी ऊचाईयां देने के लिए मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस डिजिटल्स और मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा का गुजरात में अल्टीमेटम कॉलैब कर जामनगर में 168 मेगावाट का डेटा सेंटर स्थापित करने की साझेदारी की है। बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट आने वाले 2 वर्षों में पूरा कर दिया जाएगा, और यह डेटा सेंटर भारत में पहला मेटा का बिल्ट टू सूट डेटा सेंटर होगा।

यह साझेदारी क्यों की?

मेटा के पास सोशल मीडिया और डेटा प्रबंधन का विशाल अनुभव है, जबकि रिलायंस डिजिटल्स भारत में डिजिटल और टेलीकॉम क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखती है। दोनों कंपनियों की यह साझेदारी भारत को वैश्विक डिजिटल छवि को और मजबूत बनाएगी। गुजरात में बनने वाला यह सुपर मॉडर्न डेटा सेंटर भारत के डिजिटल भविष्य की दिशा तय कर सकता है।

मुकेश अंबानी और मेटा की यह पहल सिर्फ टेक्नोलॉजी सेक्टर को ही बढ़ावा नहीं देगी, बल्कि देश की डिजिटल इकोनॉमी को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। इतना ही नहीं, इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत बनने वाला डेटा सेंटर लेटेस्ट टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट का भी कारण बनेगा।

इस साझेदारी के पीछे एक बड़ा राजनीतिक उद्देश्य भी बताया जा रहा है जो कि है डेटा लोकलाइजेशन। डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए कंपनियां अब डेटा को देश के भीतर ही स्टोर और प्रोसेस करना चाहती हैं। मेटा जैसी ग्लोबल कंपनी के साथ मिलकर रिलायंस इंडस्ट्रीज इस दिशा में एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने की कोशिश कर रही है।

इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट से नौकरी के बड़े अवसर भी आएंगे। निर्माण से लेकर ऑपरेशन तक हजारों लोगों को सीधे और पार्ट-टाइम रोजगार मिलने की उम्मीद है। टेक्नोलॉजी, नेटवर्किंग, साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ेगी। मुकेश अंबानी और मेटा की ये साझेदारी भारत के डिजिटल भविष्य की दिशा तय कर सकती है।

यह भी पढ़े: खान परिवार में मातम, करीबी कुमुद राणे के निधन पर छलके आंसू

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.