सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त को खो दिया। सुपरस्टार सलमान खान के बेहद करीबी मानी जाने वाली कुमुद राणे का आज निधन हो गया है। निधन की खबर सुनते ही पूरा खान परिवार आश्चर्यचकित रह गया। दरअसल मंगलवार से सलमान खान और उनके परिवार की दुखद वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही है।
वीडियो में सलमान खान बहुत परेशान, और उनका परिवार भावुक नजर आ रहा है। जब वीडियो की तह तक जाया गया तो पता चला कि सलमान खान और उनके परिवार के करीबी दोस्त और दुबई बेस्ड एंटरप्रेन्योर कुमुद राणे का कैंसर के कारण निधन हो गया है। 9 जून 2026 को खान परिवार ने अपनी फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे को खो दिया।
कुमुद राणे कौन थे?
कुमुद राणे, खान परिवार के बहुत करीब थीं और उन्हें परिवार का ही हिस्सा माना जाता था। बताया जा रहा है कि उनका रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी काफी गहरा था। यही वजह है कि उनके अचानक निधन ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। आमतौर पर मजबूत छवि वाले सलमान इस दुखद समय में अपने जज़्बात छिपा नहीं पाए। खान परिवार के अन्य सदस्य भी बहुत दुखी हैं और घर में मातम का माहौल है।
सलमान खान की खास दोस्त कुमुद राणे दुबई के बड़े ब्यूटी बार की फाउंडर थी। कुमुद को अंतिम विदाई देने सलमान खान के अलावा सलमा, अरबाज, हेलेन, सोहेल खान, अरहान, अर्पिता और निर्वाण भी वहाँ मौजूद थे। इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत बनाए रखने की बात कही।
सलमान की बहन अर्पिता ने इंस्टा स्टोरी पर कुमुद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “प्यारी कुमुद, मैं हमारे साथ बिताए हुए वक्त को मिस करूंगी”। कुमुद राणे लंबे समय से परिवार के साथ जुड़ी हुई थीं और हर सुख-दुख में साथ रहती थीं। ऐसे में उनका अचानक चले जाना खान परिवार के लिए एक बड़ा भावनात्मक संबंध टूटने जैसा है।
कुमुद राणे के निधन की खबर मिलते ही कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें एक नेकदिल और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व बताया। बताया जा रहा है कि कुमुद खान परिवार के छोटे बड़े आयोजनों में मौजूद होकर संगठन देती थीं। खान परिवार के घर में इस समय गहरा सन्नाटा और शोक का माहौल है। परिवार ने किसी तरह की औपचारिकता से दूर रहते हुए सादगी के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
करीबी रिश्तेदार और कुछ चुनिंदा लोग ही इस दौरान मौजूद रहे। इसके साथ ही पूरा खान परिवार समेत बड़ी फिल्मी हस्तियां शांति की प्रार्थना करने और श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
यह भी पढ़े: बिना सैलरी भी अरबों की कमाई, रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी की आय का बड़ा खुलासा – Khabar Mirror










