अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान व इज़राइल के बीच समझौते की बात करते हुए और युद्धविराम की घोषणा की जबसे बात की है तभी से कच्चे तेल की कीमत गिरती नज़र आ रही है। अब सवाल यह उठता है कि कच्चे तेल की कीमत में गिरावट क्या लाएगी सोने चांदी के भाव में उछाल ?
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर सोने चांदी के भाव में आज देखने को मिल सकता है। 9 जून 2026 के दिन कच्चे तेल की कीमत में 1% गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों को अंदाजा लग गया है कि आने वाले दिनों में वे सोने चांदी पर खुलकर ट्रेड कर सकते हैं। हालांकि सराफा बाजार में सोने चांदी के भाव में निरंतर परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
पिछले कुछ दिनों से सोने चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली है और यह ट्रेंड अभी भी बना हुआ है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार 9 जून 2026 को बढ़ोतरी के लक्षण दिखते नजर आ रहे हैं।

क्यों गिरा कच्चे तेल का रेट?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता के बाद ईरान और इजरायल के बीच हमले रुक गए हैं। जिससे अमेरिका और ईरान के बीच शांति के संबंध बन जाने के मौके और भी बढ़ गए हैं। वहीं दूसरी ओर, मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और युद्धविराम जैसी स्थिति बन जाने के कारण तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इस कारण महंगाई का दबाव कम होता है जिससे सोने-चांदी के भाव सराफा बाजार में बढ़ते नजर आते हैं, और तेल की कीमत कम होते ही सोने-चांदी की कीमत में रिकवरी देखी जाती है। निवेशक मान रहे हैं कि यह समय बाजार के लिए एक “टर्निंग पॉइंट” साबित हो सकता है।
क्या चल रहे हैं सोने चाँदी के भाव?
8 जून को गोल्ड रेट 1,54,830 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,46,500 प्रति किलो पर क्लोज हुआ था। 9 जून को MCX पर सोने का भाव ₹1,59,000 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,46,000 प्रति 10 ग्राम, और 18 कैरेट सोना लगभग ₹1,19,500 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी का रेट देखा जाए तो चांदी के रेट में आज 9 जून को करीब 700 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है। फिलहाल चांदी 2,59,900 पर चल रही है।
| शहर | 24K (₹/g) | 22K (₹/g) | 18K (₹/g) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹15,183 | ₹13,919 | ₹11,391 |
| मुंबई | ₹15,168 | ₹13,904 | ₹11,376 |
| कोलकाता | ₹15,168 | ₹13,904 | ₹11,376 |
| चेन्नई | ₹15,348 | ₹14,069 | ₹11,794 |
| बैंगलोर | ₹15,168 | ₹13,904 | ₹11,376 |
निवेशकों के लिए यह समय सतर्क रहने का है। मार्केट एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि एक बार में निवेश करने की बजाय धीरे-धीरे निवेश करना बेहतर रहेगा। अगर भारत बाजार के अनुसार 999 यानी सबसे शुद्ध चांदी देखा जाए तो यह 2600 रुपए प्रति 10 ग्राम, और 26,000 प्रति 100 ग्राम पर चल रही है।
| यूनिट | रेट (₹) |
|---|---|
| 1 ग्राम | ₹260 |
| 10 ग्राम | ₹2,600 |
| 100 ग्राम | ₹26,000 |
| 1 किलो | ₹2,59,900 |
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने जरूर उम्मीद जगाई है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी में उछाल आ सकता है, लेकिन यह तेजी कितनी मजबूत होगी यह अंतरराष्ट्रीय तनाव और डॉलर की कीमत पर भी निर्भर करता है। फिलहाल भारत बाज़ार अभी इंतजार पर टिका हुआ है जहाँ सोने चांदी के भावों का रुख कभी भी बदल सकता है।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today 8 June: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सोना ₹1700 और चांदी ₹5300 सस्ती, खरीदारी का सुनहरा मौका










