सोने चांदी का भाव 16 मई : सोना हुआ सस्ता चांदी भी ₹10000 हुई सस्ती, जाने अपने शहर के नए भाव 

सोना चांदी का भाव आज 16 मई 2026: सोने चांदी के भाव में आज भारी गिरावट देखने को मिली है, सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली और चांदी भी ₹10000 सस्ती हुई जानें आपके शहर में क्या चल रहे सोने चांदी के नए भाव।
Gold Silver Price Drop Hindi
सोने और चांदी के दामों में आज बड़ी गिरावट दर्ज हुई। सांकेतिक तस्वीर।

नई दिल्ली: सोने चांदी में आज फिर गिरावट देखने को मिली एमसीएक्स पर आज ट्रेडिंग बंद है लेकिन सराफा बाजार में चांदी ₹10000 और सोना ₹1000 सस्ता हुआ है, इससे पहले शुक्रवार को सोने चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। एमसीएक्स पर सोने में ₹3000 और चांदी में ₹20000 प्रति किलो तक की गिरावट देखने को मिली थी। 

खबरों की मानें तो सोने चांदी के आज के रेट कुछ इस प्रकार हैं, 24 कैरेट का सोना 980 रुपए की गिरावट के साथ 1,56,930 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और इसी तरह 22 कैरेट वाले सोने में ₹900 की गिरावट देखने को मिली है और यह 1,43,850 रुपए पर ट्रेड कर रहा है इसी तरह 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में भी 730 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। अब अगर बात करें चांदी की कीमत तो ₹10,000 की गिरावट के साथ चांदी 2,80,000 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड हो रही है।

आखिर क्यों बढ़ रही है सोने चांदी की कीमतें?

Khabar Mirror की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें भी निवेशकों को सतर्क बनाए हुए हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती का साफ असर बुलियन मार्केट पर दिखाई दे रहा है। Gold ETFs और केंद्रीय बैंक के खरीदारी और निवेशक के आने से कीमतों को नीचे गिरने से सहारा मिल रहा है।

आज का सोने का भाव – 24K, 22K और 18K रेट

कैरेटशुद्धताकीमत (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट99.9% शुद्ध₹1,51,070 – ₹1,58,050
22 कैरेट95.8% शुद्ध₹1,38,490 – ₹1,46,900
18 कैरेट75% शुद्ध₹1,13,340 – ₹1,20,220

चांदी की कीमतों में इतना उतार-चढ़ाव क्यों?

विशेषज्ञों के मुताबिक चांदी में उतार-चढ़ाव सोने के मुकाबले ज्यादा देखने को इसलिए मिल रहा है क्योंकि सिर्फ निवेशक ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री में इसका उपयोग बड़े स्तर पर किया जाता है, जैसे की इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट्स, सोलर सेक्टर और कई इंडस्ट्रीज में चांदी का इस्तेमाल काफी बड़े स्तर पर किया जाता है जिसकी वजह से इसकी कीमतों पर काफी बड़ा असर पड़ता है। 

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,60,240₹1,46,900₹1,20,220
मुंबई₹1,60,090₹1,46,750₹1,20,070
कोलकाता₹1,60,090₹1,46,750₹1,20,070
चेन्नई₹1,63,090₹1,49,500₹1,24,700
पटना₹1,60,140₹1,46,800₹1,20,120
लखनऊ₹1,60,240₹1,46,900₹1,20,220
जयपुर₹1,60,240₹1,46,900₹1,20,220
अहमदाबाद₹1,60,140₹1,46,800₹1,20,120
पुणे₹1,60,090₹1,46,750₹1,20,070
हैदराबाद₹1,60,090₹1,46,750₹1,20,070

चांदी के ताजा रेट

मात्राकीमत
1 ग्राम₹280
10 ग्राम₹2,800
100 ग्राम₹28,000
1 किलो₹2,80,000

शहरों के अनुसार चांदी का रेट

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
पुणे₹2,800₹28,000₹2,80,000
अहमदाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000

खरीदारी से पहले जानें यह जरूरी बात नहीं हो जाएगा बड़ा नुकसान 

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सिर्फ बेस प्राइस देखकर फैसला ना ले क्योंकि ज्वेलर्स बेस प्राइस में मेकिंग चार्जेस, जीएसटी और अन्य दूसरे तरह के टैक्स भी जोड़ देते हैं जिससे अंतिम कीमत काफी ज्यादा बढ़ जाती है इसके अलावा अलग-अलग शहरों में लोकल डिमांड्स, ट्रांसपोर्ट कास्ट और  डीलर प्रीमियम की वजह से भी रेट में थोड़ा अंतर आ सकता है।

यह भी पढ़ें: दुनिया पर तेल संकट की आशंका – जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बात

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है खबर मिरर निवेशकों को सलाह देता हैं कि वह किसी भी तरह के निवेश के पहले खुद से निर्णय लें और पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Leave a Comment