स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में, फ्रांस को 2-0 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में जगह बना ली। मिकेल ओयारजाबाल और पेद्रो पोरो के गोलों की बदौलत स्पेन ने शानदार जीत दर्ज की।

Palak Gupta

15 जुलाई 2026

1 min read
स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में, फ्रांस को 2-0 से हराया

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल्स में स्पेन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के खिलाडियों को जमकर धूल चटाई। फ्रांस के साथ मुकाबला जीत कर स्पेन ने अपनी जगह FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बना ली है। इस जीत के साथ स्पेन ने पूरे 16 साल बाद विश्व कप फाइनल में वापसी की है।

डलास स्टेडियम में मिकेल ओयारजाबाल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया। इसके बाद 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने गोल दागकर स्पेन की जीत पक्की कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेन अब 2010 के बाद सीधा 2026 के FIFA फाइनल में अपने आप को प्रेजेंट करेगा। वहीं फ्रांस भी 2018 और 2022 के बाद लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में अपना प्रदर्शन करते-करते रह गया।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का सबसे खराब T20 दौर, पहली बार लगातार पांच मैच हारकर बना अनचाहा रिकॉर्ड

इस बार के सेमीफाइनल में स्पेन को पूरे 22 मिनट की पेनल्टी मिली थी, फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने ने बॉक्स के अंदर लामिन यमाल पर फाउल कर दिया जिसके कारण रेफरी ने पेनल्टी की सीटी बाजई थी। हालांकि मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। फ्रांस की टीम ने शुरुआत से ही अटैक की स्थिति बनाए रखी थी लेकिन स्पेन की मजबूत डिफेंस और मिडफील्ड ने उनके हर प्रयास को नाकाम कर दिया।

मिकेल ओयारजाबाल ने गेंद को गोलपोस्ट के दाएं कोने में भेज दिया। इसके साथ ही स्पेन ने 1-0 की बढ़त बना ली। यह ओयारजाबाल का टूर्नामेंट में पांचवां गोल रहा। स्पेन की टीम के दमदार खिलाडी पोरो ने दूसरा गोल कर फ्रांस की वापसी की उम्मीद न के बराबर कर दी थी। दूसरे हाफ में फ्रांस ने जी-तोड़ मेहनत की कि वह स्पेन के बराबर का स्कोर कर पाए लेकिन 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने दानी ओल्मो के शानदार पास पर गोल कर स्पेन का स्कोर फ्रांस के खिलाफ 2-0 कर दिया।

fifa world cup semifinals

यह भी पढ़ें: मोइन अली का बड़ा बयान, बोले- IPL के कारण भारत ने T20 बल्लेबाजी की पारंपरिक कला खो दी

2-0 की बढ़त मिलने के बाद स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और फ्रांस को कोई बड़ा मौका नहीं दिया। दूसरी ओर, फ्रांस के स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद टीम गोल करने में पूरी तरह नाकाम रही। पूरे मुकाबले में स्पेन के खिलाडियों में से सबसे शानदार फॉर्म में किलियन एम्बाप्पे रहे। उन्हें कई बार ऑफसाइड मिला और दूसरे हाफ में येलो कार्ड भी मिला।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पहले टी20 में खुली टीम इंडिया की पोल, अभिषेक-श्रेयस-शिवम के बावजूद सामने आईं 5 बड़ी कमजोरियां

फ्रांस के लिए यह हार काफी निराशजनक रही क्योंकि फ्रांस के खिलाडियों के साथ पूरे फ्रांस को FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने की उम्मीद थी। फैंस को उम्मीद है कि टीम अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए ट्रॉफी जीतने में सफल होगी लेकिन फ्रांस ने लगातार तीसरी बार यह मौका गंवा दिया।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.