भारत vs इंग्लैंड- पहला T 20 बारिश से धुला टीम इंडिया की पाँच बड़ी कमिया। चेस्टर- ले- स्ट्रीट में खेल गया भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 मैच भारी बारिश की वजह से रद्द हो गया। इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने के मोका ही नहीं मिला बारिश आने से पहले भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189/7 का मज़बूत स्कोर बनाया। यह स्कोर देखने में बहुत अच्छा लगता है लेकिन मैच के दौरान टीम की कुछ पुरानी कमजोरियों एक बार फिर सामने आई जिन पर टीम मैनेजमेंट को ध्यान देने की ज़रूरत है।
कैप्टेन श्रेयस अय्यर ने 68 रन की शानदार पारी खेली और पारी को सम्भाला। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ़ 20 गेंदों में तेज अर्धशतक जड़ा और शुरुआत में ही टीम को अच्छी रफ़्तार दी। शिवम दुबे ने भी आउट हुए 42 रन बनाए और आख़िरी ओवर में तेजी से रन बटोरे । इन तीन खिलाड़ियों ने मिलकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया लेकिन इतने अच्छे स्कोर के बावजूद टीम की कुछ पुरानी कमज़ोरियां फिर सामने आई जो आने वाले मैचों के लिए चिंता विषय बन सकती है।
ओपनिंग बल्लेबाज़ की चिंता बनी हुई है।
भारत ने संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों ओपनर बल्लेबाजों को सिर्फ़ 6 रन के स्कोर पर ही गँवा दिया, इसके साफ़ है की टॉप ऑर्डर अभी भी डगमगाता हुआ है और टीम को इस जगह पर मजबूती लेन की ज़रूरत है।
मध्य ओवरों में धीरे करी बल्लेबाजी।
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद 8वे से 14वे ओवर के बीच भारत की बल्लेबाजी काफ़ी धीमी हो गई , इस दौरान टीम बड़े शॉट लगाने में संघर्ष करती दिखी और रन बनाने में दिक्कत हुई।
यह भी पढ़े: Passport Fee Hike: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, जानें नई फीस कितनी हुई
रन आउट की समस्या फिर लौटी
ईशान किशन लगा तार इस मैच में बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी की वजह से रन आउट हुए यह टीम के लिए बढ़ती हुए चिंता का विषय है क्योंकि इस तरह की ग़लतियाँ मैच का रूख बदल सकती है।
तिलक वर्मा की धीमी बल्लेबाजी।
तिलक वर्मा ने सिर्फ़ 13 गेंदों पर 13 रन बनाए जो की टी 20 क्रिकेट के हिसाब से धीमा माना जाता है , उनसे तेज पारी की उम्मीद की जा रही थी।
निचले ऑर्डर में उलझी हुई बल्लेबाजी ऑर्डर।
कोच गौतम गंभीर के पसंदीदा हर्षित राणा को एक बार फिर अक्षर पटेल से पहला बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, कई लोगों का मानना है की अक्षर को ऊपर भेजा जाना चाहिए था । हर्षित सिर्फ़ दो गेंद खेल कर बिना खाता खोले आउट हो गए जिससे यह लोगो के सवालों के घरों में आ गए है।
और पढ़े: Passport Fee Hike: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, जानें नई फीस कितनी हुई
लगा तार बारिश की वजह से अंपायर ने क़रीब 40 मिनट इंतज़ार किया लेकिन मैदान गिला होने के कारण पाँच ओवर भी संभव नहीं हो सका । इसलिए मैच रद्द कर दिया गया टीम को 1-1 अंक मिला । सीरीज का दूसरा टी 20 मैच चार जुलाई को मैनचेस्टर में खेल जाएगा । जहाँ भारत सीरीज में अच्छा खेलने की कोशिश करेगा और इन कमी को दूर करने पर फोकस करेगा।