मौसम ने फिर बदली करवट, 21 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

2 सितंबर को देश के कई राज्यों में मानसून की गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

Palak Gupta

2 सितम्बर 2026

1 min read
मौसम ने फिर बदली करवट! 21 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

भारत में मानसून का प्रकोप कुछ दिनों में ज्यादा दिखाई दे रहा है। सितंबर की शुरुआत होते ही मौसम ने भारत में अजीब सी करवट ली है। मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश को भांपते हुए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज यानी 2 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 

इसके अलावा IMD ने 80 KM प्रति घंटे से चलने वाली तेज हवाओं को भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि देशभर में मौसम की सक्रियता ने फिर से तीव्रता पकड़ ली है। पहाड़ी इलाकों में खास कर कि हिमाचल के क्षेत्रों में बारिश के भीषण प्रकोप के कारण जलमग्न और लैंडस्लाइड जैसे प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा और झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल तक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि इन सभी राज्यों के लिए चेतावनी की तीव्रता एक जैसी नहीं है।

देश के 21 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 2 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत 21 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट बताया गया है।

यह भी पढ़ें: आज की टॉप खबरें: 1 सितंबर के देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन के सभी बड़े अपडेट

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

दिल्ली के इलाकों में मौसम विभाग ने आज के दिन गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक आज शाम तक तेज आंधी और बारिश के साथ बादलों की आवाज़ सुनाई देगी। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिल्ली की बारिश को IMD ने अच्छा बताया है क्योंकि दिल्ली में पिछले कुछ दिन उमस और गर्मी से भरे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आसमान से आफत! मानसून ने ली 253 जानें, 98 सड़कें बंद और 107 ट्रांसफॉर्मर ठप

यूपी-बिहार में कैसा होगा मौसम ?

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी है। मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर जैसे इलाकों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं बिहार की बात करें तो बिहार के सीवान, गया, जहानाबाद, पटना, बक्सर, रोहतास, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, बांका, मुंगेर और जमुई में बारिश को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ इलाकों में करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना बताई गई है।

यह भी पढ़ें: 30 करोड़ के ट्रांसफर से गरमाई बंगाल की राजनीति, TMC फंड से अभिषेक बनर्जी की कंपनी तक पहुंची रकम!

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के क्षेत्र जैसे पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश, रुद्र प्रयाग में बारिश के कारण जलमग्न होने की चेतावनी दी है। इसी दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया गया है।

क्रमराज्य/क्षेत्र2 सितंबर का प्रमुख अलर्ट
1उत्तर प्रदेशभारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं
2बिहारभारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली
3दिल्लीबारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं
4हरियाणाभारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं
5उत्तराखंडभारी बारिश और गरज-चमक
6पंजाबभारी बारिश, आंधी और बिजली
7हिमाचल प्रदेशभारी बारिश
8जम्मू-कश्मीरबारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश
9पश्चिम बंगालभारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं
10ओडिशाभारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं
11झारखंडभारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं
12मध्य प्रदेशभारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक
13छत्तीसगढ़बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं
14राजस्थानकुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं
15गुजरातबारिश और गरज-चमक
16महाराष्ट्रबारिश, खासकर विदर्भ और आसपास के इलाकों में
17असमभारी बारिश और गरज-चमक
18त्रिपुराभारी बारिश और गरज-चमक
19तेलंगानाबारिश और गरज-चमक
20आंध्र प्रदेशबारिश और गरज-चमक
21तमिलनाडुबारिश और गरज-चमक

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

मानसून का प्रभाव हिमाचल में पिछले कई दिनों से सक्रिय है। आज यानी 2 सितंबर को हिमाचल के बा, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, सोलन और मंडी में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी चेतावनी है। लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, मनाली में आज यानी 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

यह भी पढ़ें: FIR में फंसे प्रदर्शनकारी छात्रों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रास्ता; गंभीर अपराध वालों को नहीं मिलेगा लाभ

पूर्वोत्तर में भी बारिश का दौर

असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों में सितंबर के शुरुआती दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने 31 अगस्त से 5 सितंबर के बीच पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है। असम और मेघालय में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में भी 1 से 5 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना बताई गई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का असर बना रह सकता है।

भारी बारिश वाले इलाकों में निचले क्षेत्रों में पानी भरने और स्थानीय बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। IMD ने असम-मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों के लिए अगले 24 घंटों में कम से मध्यम स्तर के अचानक बाढ़ के खतरे का संकेत दिया है।

Palak Gupta
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,…और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment