एक नजर में 28 जुलाई की बड़ी खबरें: देश-दुनिया की हर अहम अपडेट

28 जुलाई 2026 की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह पढ़ें। देश, दुनिया, राजनीति, कारोबार, टेक्नोलॉजी, खेल और मनोरंजन जगत की दिनभर की प्रमुख हलचल का राउंडअप। आज के सबसे बड़े फैसले, ताजा घटनाक्रम और वायरल अपडेट्स पर एक नजर।

Palak Gupta

28 जुलाई 2026

1 min read
आज की बड़ी खबरें: एक जगह पढ़ें देश, दुनिया, राजनीति, खेल और कारोबार की टॉप अपडेट्स

1. प्रयागराज दौरे पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लाभार्थियों को सौंपेंगे आवास की चाबियां

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और सरकार की योजनाओं को लेकर संवाद करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा वह विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे।

2. प्रयागराज में उमस से लोग बेहाल, शाम तक तेज बारिश का अलर्ट

प्रयागराज में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकलने के कारण उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी और नमी का असर साफ महसूस किया जा रहा है। सुबह से ही लोग पसीने और चिपचिपी गर्मी से बेहाल नजर आए, जबकि सड़कों पर निकलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार, शाम तक मौसम का मिजाज बदल सकता है और शहर में तेज बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिनभर की बड़ी खबरें: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की टॉप अपडेट्स

3. 5 ओवर, 5 विकेट और एक भी रन नहीं, वेस्टइंडीज गेंदबाज ने रचा इतिहास

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रिव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐसा गेंदबाजी स्पेल डाला, जिसने क्रिकेट इतिहास में उनका नाम दर्ज करा दिया। उन्होंने लगातार पांच ओवर मेडन फेंके और हर ओवर में एक विकेट हासिल किया। यानी पांच ओवर में पांच विकेट और एक भी रन नहीं दिया। इस घातक स्पेल से पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम मजबूत स्थिति से लड़खड़ा गई। ग्रिव्स ने अपने इस प्रदर्शन के साथ टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांच विकेट मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के लगातार चार विकेट मेडन ओवर के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

4. ‘जन नायकन’ में लौट सकते हैं हटाए गए सीन, डायरेक्टर ने दिया बड़ा संकेत

तमिलनाडु के CM थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के निर्देशक ने घोषणा की है कि थिएटर रिलीज के बाद आने वाले एक्सटेंडेड वर्जन में छह डिलीट किए गए सीन्स भी शामिल किए जाएंगे। उनका कहना है कि ये सीन्स कहानी और किरदारों को और गहराई से समझने में मदद करेंगे, लेकिन रनटाइम को ध्यान में रखते हुए इन्हें शुरुआती रिलीज से हटाया गया था। निर्देशक के इस ऐलान के बाद विजय के फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग इन डिलीट किए गए सीन्स को देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

5. राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, बोले- ‘मैंने पिता की मौत प्लान की थी’

अभिनेता राम कपूर ने रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “मैंने अपने पिता की मौत प्लान की।” हालांकि, उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया कि उनका मतलब किसी अपराध से नहीं था, बल्कि अपने पिता की अंतिम इच्छा का सम्मान करने और उनकी जीवन के आखिरी दौर की देखभाल से जुड़ा एक भावनात्मक फैसला था। उनके बयान का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। राम कपूर ने यह भी बताया कि पिछले पांच वर्षों से उनकी मां और बहन से कोई बातचीत नहीं हुई है।

6. अक्षय कुमार की बेटी नितारा की नई तस्वीरें वायरल, 13 साल की उम्र में बटोरी सुर्खियां

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर परिवार के साथ नजर आईं 13 वर्षीय नितारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी सादगी और मासूमियत की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई यूजर्स का कहना है कि नितारा अब पहले से काफी बड़ी हो गई हैं और उनकी झलक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हमेशा अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि नितारा की सार्वजनिक झलकियां कम ही देखने को मिलती हैं।

7. 5 महीने में टूटा रिश्ता? बादशाह की पत्नी ईशा रिखी की पोस्ट से तलाक की चर्चा तेज

रैपर बादशाह और ईशा रिखी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। मार्च में दोनों की गुपचुप शादी की खबरों के बाद अब उनके रिश्ते में खटास की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन अटकलों को उस समय और हवा मिली, जब ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “अब मैं नहीं डरूंगी।” इस पोस्ट के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, बादशाह और ईशा रिखी में से किसी ने भी तलाक या रिश्ते में दरार की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

यह भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- रूस ईरान को दे रहा अमेरिकी ठिकानों की जानकारी

8. Q1 नतीजों के बाद Coforge शेयर में 10% उछाल, डिविडेंड का भी ऐलान

IT कंपनी Coforge के पहली तिमाही (Q1) के शानदार नतीजों के बाद उसके शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 10 प्रतिशत तक उछल गया। कंपनी ने तिमाही के दौरान मुनाफे में मजबूत बढ़त दर्ज की, जिसके बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। कंपनी के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन और मजबूत ऑर्डर बुक ने बाजार का भरोसा बढ़ाया है।

9. BMW X5 और iX5 LWB से उठा पर्दा, 1000KM रेंज और 8K स्क्रीन का दम

BMW ने अपनी नई जनरेशन X5 और इलेक्ट्रिक iX5 के लॉन्ग-व्हीलबेस (LWB) मॉडल से पर्दा उठा दिया है। दोनों एसयूवी पहले से ज्यादा प्रीमियम केबिन, लंबा व्हीलबेस और हाई-टेक फीचर्स के साथ पेश की गई हैं। इनमें 8K पैनोरमिक डिस्प्ले, नई डिजिटल कॉकपिट, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और लग्जरी इंटीरियर दिया गया है। इलेक्ट्रिक iX5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी लगभग 1,000 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज है, जो इसे लंबी दूरी के सफर के लिए भी बेहद आकर्षक बनाती है। फिलहाल बीएमडब्ल्यू ने इन मॉडलों की भारत लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इन्हें अगले साल भारतीय बाजार में उतार सकती है।

10. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडल टैली, जानें भारत किस स्थान पर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कई खेलों में भारतीय एथलीटों ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अब तक भारत के खाते में 10 मेडल आ चुके हैं, जिनमें 2 गोल्ड , 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज़ मैडल शामिल हैं।

खिलाड़ीखेलस्पर्धामेडल
मीराबाई चानूवेटलिफ्टिंगFemaleGold
शर्मिला ढांकरपैरा एथलेटिक्सFemale Shot Put F57Gold
सरवेश कुशारेएथलेटिक्सMale High JumpSilver
वल्लुरी अजय बाबूवेटलिफ्टिंगMale 79 KgSilver
ज्ञानेश्वरी यादववेटलिफ्टिंगFemaleSilver
रिशिकांतावेटलिफ्टिंगMaleSilver
बिंदियारानी देवीवेटलिफ्टिंगFemaleBronze
शिल्पा के. शायलापैरा एथलेटिक्सFemaleBronze
झंडू कुमारकुश्तीMaleBronze
अन्य भारतीय खिलाड़ीविभिन्न स्पर्धाएंBronze

11. होर्मुज़ स्ट्रेट पर बड़ा जोखिम क्यों उठा रहा है ईरान? समझिए पूरी कहानी

होर्मुज़ स्ट्रेट पर नियंत्रण को लेकर ईरान की आक्रामक रणनीति से पीछे क्यों नहीं हटता है यह सवाल कई अंतराष्ट्रीय देशों के मन में रहता है। बता देन कि यह जलमार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक समुद्री तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस क्षेत्र में दबाव बनाकर ईरान अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर रणनीतिक और आर्थिक असर डालने की कोशिश करता है। इस मार्ग पर तनाव बढ़ाकर तेहरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचना, विरोधियों पर दबाव बनाना और वार्ता में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहता है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान पर लगातार 13वीं रात बरसाए बम, बंदर अब्बास में जोरदार धमाके

12. Nokia का नया फीचर फोन लीक, AI फीचर्स और डिजिटल पेमेंट का मिलेगा सपोर्ट

नोकिया ने अपना नया फीचर फोन पेश किया है, जिसमें पारंपरिक डिजाइन के साथ कई आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन में 1,950mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देने का दावा करती है। इसके अलावा इसमें AI आधारित टूल्स, डिजिटल पेमेंट सपोर्ट, बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कई स्मार्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं।

फीचरविवरण
बैटरी1,950mAh
डिस्प्लेफीचर फोन डिस्प्ले
AI फीचर्सAI आधारित स्मार्ट टूल्स
डिजिटल पेमेंटUPI / Digital Payment सपोर्ट
कनेक्टिविटी4G VoLTE
कैमराबेसिक कैमरा
स्टोरेजमाइक्रोSD कार्ड सपोर्ट
अन्य फीचर्सFM रेडियो, टॉर्च, ब्लूटूथ, USB Type-C
उपयोगकॉलिंग, मैसेजिंग, डिजिटल पेमेंट और बेसिक स्मार्ट फीचर्स

13. कच्चा तेल सस्ता, जारी हुए पेट्रोल-डीजल, LPG और CNG के नए रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद देश में पेट्रोल, डीजल, LPGऔर CNG की नई रकम जारी कर दी गई हैं। कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

ईंधननई स्थितिप्रमुख जानकारी
पेट्रोलकीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहींसरकारी तेल कंपनियों ने दरें स्थिर रखीं
डीजलकीमतें स्थिरप्रमुख शहरों में पुराने रेट ही लागू
घरेलू LPG (14.2 किग्रा)कोई बदलाव नहींघरेलू सिलेंडर की कीमतें यथावत
कमर्शियल LPG (19 किग्रा)पहले की कटौती जारीजुलाई में घटाई गई कीमतें लागू
CNGअधिकांश शहरों में स्थिरदिल्ली ₹83.09/kg, मुंबई ₹86/kg, अहमदाबाद ₹90.02/kg, बेंगलुरु ₹97/kg, हैदराबाद ₹109/kg

14. CJP प्रदर्शन पर RSS विचारक का विवादित बयान, सियासत तेज

केरल के दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट टीजी मोहनदास ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को गोली मार देने का विवादित बयान दिया। सीजेपी (CJP) प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक विचारक का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर फैसला उनके हाथ में होता, तो जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को “गोली मरवा देता”। बयान सामने आते ही राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए कड़ी आलोचना की है। विवाद बढ़ने के बाद कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक नेताओं ने इस बयान की निंदा की और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

15. प्रयागराज NEET प्रदर्शन मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में नीट प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ और नुकसान के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, वाहनों में तोड़फोड़ करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: एक नजर में आज की बड़ी खबरें: देश-दुनिया से खेल और कारोबार तक

16. संसद में फिर गतिरोध, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की शुरुआत होते ही विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण दोनों सदनों में सामान्य कामकाज नहीं चल सका। लगातार शोर-शराबे और नारेबाजी के चलते पीठासीन अधिकारियों ने कार्यवाही स्थगित करने का फैसला लिया। सरकार और विपक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर टकराव बना हुआ है। अब दोपहर दो बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

17. 100 साल पुराने घर से मिला खजाना, जंग लगे डिब्बे ने बदल दी परिवार की किस्मत

एक परिवार की किस्मत उस समय बदल गई जब उन्हें अपने लगभग 100 साल पुराने पुश्तैनी घर की सफाई के दौरान एक जंग लगा धातु का डिब्बा मिला। शुरुआत में सभी को लगा कि उसमें पुराने कागज या बेकार सामान होगा, लेकिन जब डिब्बा खोला गया तो उसके अंदर ऐसी दुर्लभ और कीमती चीजें मिलीं, जिन्हें देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि बरसों से बंद पड़े इस डिब्बे में रखी वस्तुओं की कीमत आज लाखों रुपये आंकी जा रही है। इस अनोखी खोज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे “किस्मत पलटने वाला पल” बता रहे हैं और वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

18. CJP का दावा- सरकार ने मानी एक और मांग, FIR हटाने की गारंटी मिलने का भरोसा

CJP ने दावा किया है कि सरकार ने उनकी एक और प्रमुख मांग मान ली है। संगठन का कहना है कि आंदोलन से जुड़े लोगों के खिलाफ दर्ज हटाने को लेकर सरकार की ओर से आश्वासन मिला है। CJP नेताओं ने कहा कि उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि मामले की समीक्षा कर उचित कार्रवाई की जाएगी और निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे हटाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। CJP का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन और कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखेंगे। इस बीच प्रदर्शन और सरकार के बीच बातचीत का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें: कपिल सिब्बल ने CJP को ₹1 करोड़ देने का ऐलान, छात्रों की कानूनी मदद के लिए बढ़ाया हाथ

19. नीरव मोदी पर UK की पूर्व गृह मंत्री का बड़ा दावा, प्रत्यर्पण न होने से भारत था नाराज

ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री ने दावा किया है कि भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में देरी से भारत काफी नाराज था। उनके अनुसार, भारत ने इस मुद्दे को कई बार ब्रिटिश सरकार के सामने उठाया और इसे दोनों देशों के संबंधों से जुड़ा अहम मामला बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इसी नाराजगी के चलते भारत ने एक समय ब्रिटेन से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस लेने की प्रक्रिया में भी अनिच्छा दिखाई थी। पूर्व गृह मंत्री के इस दावे ने इंडिया-यूएस संबंधों और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

20.श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सारांश जैन को पहली बार मौका

BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा 33 वर्ष के ऑलराउंडर सारांश जैन की है, जिन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें इस चयन के रूप में मिला है। वाशिंगटन सुंदर के चोट लगने के बाद टीम ने सारांश जैन पर भरोसा जताया है, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।

Avatar
लेखक परिचय
Palak Gupta
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate,… और पढ़ें
Palak Gupta is pursuing a Bachelor's in Journalism and Media Management and works as a News Writer at Khabar Mirror. She specializes in accurate, credible, and reader-centric reporting, driven by a commitment to ethical journalism and continuous professional growth.

Leave a Comment