जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अगर आप भी अपने लड्डू गोपाल के लिए सोने चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपके लिए शुभ मुहूर्त है। आज यानी 4 सितंबर को सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हेर-फेर लगा हुआ है। अगस्त के आखरी दिनों से अभी तक सोने चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखी गई है।
आज जन्माष्टमी के दिन बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में फिर गिरावट शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भारतीय बाजारों तक कीमती धातुओं में नरमी देखने को मिल रही है। कुछ दिनों से अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखी गई है। डॉलर मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना दूसरे देशों के खरीदारों के लिए महंगा हो जाता है, जिससे मांग पर दबाव आता है।
वहीं अमेरिकी बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न बढ़ने पर निवेशकों का रुझान सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्ति से कुछ कम हो सकता है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी उम्मीदों का भी असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: सोना फिर सस्ता, चांदी के दाम भी घटे, 2 सितंबर को क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है भाव ?
4 सितंबर 2026 को सुबह 7:10 बजे ग्लोबल फ्यूचर मार्केट COMEX पर गोल्ड रेट 0.52 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4,516.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं COMEX बाजार में चांदी के भाव 67.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती रही। डॉलर मजबूत होने से सोना दूसरे देशों के खरीदारों के लिए महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग पर दबाव पड़ता है। वहीं अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों को सुरक्षित रिटर्न के दूसरे विकल्प मिलने लगते हैं, जिसका असर सोने पर पड़ता है।
MCX पर क्या है भाव ?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,55,037 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है यानी पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत में 738 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 3 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोने में नहीं आया बड़ा बदलाव, चांदी हुई महंगी; दिल्ली-मुंबई समेत शहरों के भाव जानें
शहरवार में सोने का भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| मुंबई | ₹155350 | ₹142400 | ₹116510 |
| कोलकाता | ₹155350 | ₹142400 | ₹116510 |
| चेन्नई | ₹155350 | ₹142400 | ₹119690 |
| पटना | ₹155400 | ₹142450 | ₹116560 |
| लखनऊ | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| मेरठ | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| कानपुर | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| अयोध्या | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| अलीगढ़ | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| मुरादाबाद | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| मिर्जापुर | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| झांसी | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| मथुरा | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| गोरखपुर | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| बरेली | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| प्रयागराज | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| वाराणसी | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| गाजियाबाद | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| नोएडा | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| गुरुग्राम | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| चंडीगढ़ | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| जयपुर | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| लुधियाना | ₹155500 | ₹142550 | ₹116660 |
| गुवाहाटी | ₹155350 | ₹142400 | ₹116510 |
| जलगांव | ₹155350 | ₹142400 | ₹116510 |
| इंदौर | ₹155400 | ₹142450 | ₹116560 |
| भोपाल | ₹155400 | ₹142450 | ₹116560 |
| अहमदाबाद | ₹155400 | ₹142450 | ₹116560 |
| वडोदरा | ₹155400 | ₹142450 | ₹116560 |
| सूरत | ₹155400 | ₹142450 | ₹116560 |
| नागपुर | ₹155350 | ₹142400 | ₹116510 |
| पुणे | ₹155350 | ₹142400 | ₹116510 |
| नासिक | ₹155380 | ₹142430 | ₹116540 |
चांदी की बात करें तो MCX पर आज जन्माष्टमी के दिन बाजार ओपन होने के बाद फिर कीमतों में गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.81 प्रतिशत लुढ़ककर 2,34,150 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 2,36,054 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यानी इस बार चांदी में 1,904 रुपये की गिरावट देखी गई है।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: अचानक सस्ता हुआ सोना-चांदी, हजारों रुपये टूटे भाव; क्या अब खरीदना सही?
गुड रिटर्न्स के मुताबिक चांदी के भाव
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किग्रा |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| जयपुर | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| दिल्ली | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| पटना | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| मुंबई | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| पुणे | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| कोलकाता | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| मेरठ | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| लुधियाना | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
यह भी पढ़ें: आज सुबह सस्ता हुआ सोना-चांदी, चांदी में ₹5,000 की गिरावट, देखें 3 सितंबर के ताजा रेट
सोने-चांदी की खरीदारी पर इन चीजों को न भूलें
- हॉलमार्क जरूर जांचें: सोना खरीदते समय आभूषण पर BIS हॉलमार्क और छह अंकों की पहचान संख्या जरूर देखें। इससे सोने की शुद्धता की जांच करने में मदद मिलती है।
- सोने की शुद्धता और कैरेट देखें: खरीदारी से पहले यह जरूर पता करें कि सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट या 18 कैरेट का है। जितना कैरेट अलग होगा, कीमत और शुद्धता में भी अंतर होगा।
- वजन सही तरीके से चेक करें: आभूषण खरीदते समय उसका कुल वजन और उसमें लगे पत्थर या दूसरी धातुओं का वजन अलग-अलग पूछें। इससे आपको सोने की वास्तविक कीमत समझने में आसानी होगी।
- मेकिंग चार्ज पहले पूछें: सोने के आभूषण की कीमत में मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है। खरीदारी से पहले ज्वेलर से पूछें कि मेकिंग चार्ज कितना है और किस आधार पर लिया जा रहा है।
- GST समेत पूरा बिल जरूर लें: भुगतान करने से पहले सोने की कीमत, मेकिंग चार्ज और GST समेत कुल रकम की जानकारी लें। खरीदारी के बाद पक्का बिल जरूर लें और उसे सुरक्षित रखें।
- 2-3 दुकानों के भाव की तुलना करें: सोना खरीदने से पहले आसपास के 2-3 भरोसेमंद ज्वेलर्स के भाव और मेकिंग चार्ज की तुलना कर लें। इससे आपको सही कीमत पर खरीदारी करने में मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर- ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न बाजार रिपोर्टों पर आधारित है। खरीदारी या निवेश करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर या अधिकृत स्रोत से ताजा रेट की पुष्टि अवश्य करें।





